पटना,देशज न्यूज। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अरविन्द कुमार सिंह ने गुरुवार को लालू प्रसाद पर कई आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग करते हुए बधाई दी।
कहा कि गरीबों को बिहार से पलायन कराने वाले, बिहार में अपहरण उद्योग के जनक, चारा घोटाले के सरताज, होटवार जेल के नायक, चरवाहा विद्यालय के संस्थापक, भूरा बाल साफ करो नारा के जनक, तेल पियावन लाठी घुमावन के आविष्कारक, लौंडा नाच के मुख्य दर्शक, अपनी बहू को इंसाफ देने में अक्षम, बिहार के गरीब परिवार में जन्म लेकर बिहार के सबसे अमीर बनने वाले व्यक्ति, अपने छोटे पुत्र का जन्मदिन उड़नखटोला पर आसमान में मनवाने वाले चार-चार मामलों में सजायाफ्ता आज अपना जन्मदिन रांची के रिम्स (जेल) में मना रहे हैं। घोटालों के सरताज राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को उनके 73वें जन्मदिन की बहुत-बहुत हार्दिक बधाई और शुभकामना। मंगलकामना। आप स्वस्थ रहें और दीर्घायु हो।