अप्रैल,29,2024
spot_img

जीत गया हमारा बिहार, ढीले पड़े नेपाल के तेवर, गंडक बराज की मरम्मत का काम शुरू

spot_img
spot_img
spot_img

पटना, देशज न्यूज। भारत व चीन के बीच चल रही तनातनी और तेजी से बदल रहे अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम के बीच पड़ोसी देश नेपाल के तेवर अब ढीले पड़ने लगे हैं। भारत-नेपाल सीमा पर जिस गंडक बराज का काम नेपाल ने रुकवा दिया था, उसे मंगलवार से शुरू कर दिया गया है।

यहां बाढ़ निरोधक कार्यों की अनुमति नेपाल ने दे दी है। इससे पहले नेपाल मरम्मत करने की अनुमति बिहार सरकार को नहीं दे रहा था और उसने वहां काम रुकवा दिया था। नेपाल के अनुमति देने के बाद उसके क्षेत्र में पड़ने वाले बांध की मरम्मत काम शुरू हो गया है।

नेपाल की अनुमति नहीं देने के कारण पानी के दवाब के बाद बांध टूटने का खतरा बढ़ गया था। नेपाल जान बूझकर लॉकडाउन का हवाला देकर अपने एरिया में काम नहीं होने दे रहा थ। इसको लेकर नेपाल और बिहार के जल संसाधन विभाग के अधिकारी लगातार संपर्क में थे। बिहार सरकार ने केंद्र को लिखा था त्राहिमाम संदेश नेपाल के नियंत्रण वाले इलाकों में बाढ़ से सुरक्षा के लिए बिहार सरकार हर साल नेपाली  भाग में बाढ़ निरोधक कार्य कराती है।

यह भी पढ़ें:  Bihar News|Patna Crime News| चाचा-भतीजे पर बाइक सवारों का कातिलाना फायरिंग, गोली सीने के आर-पार, खल्लास

इस काम पर वहां की सरकार ने रोक लगा दी थी जिससे बिहार के डूबने का खतरा बढ़ गया था। नीतीश सरकार ने इस मामले में केंद्र सरकार के पास सोमवार को ही त्राहिमाम संदेश भेजा था। बिहार के जल संसाधन मंत्री संजय झा ने कहा था कि राज्य सरकार की तरफ से विदेश मंत्रालय और केंद्र सरकार को इस बारे में जानकारी दे दी गई है।

उन्होंने बताया कि हमारे स्थानीय इंजीनियर और डीएम संबंधित अधिकारियों के साथ बातचीत कर रहे हैं। यदि इस मुद्दे को समय पर सुुुलझाया नहीं  जाता है, तो बिहार के प्रमुख हिस्से बाढ़ की चपेट में आ जाएंगे। वाल्मीकी नगर के गंडक बराज के करीब 36 गेट हैं और इनमेंं कुल 18 गेट नेपाल के क्षेत्र में हैं।

यह भी पढ़ें:  Madhubani News| Jhanjharpur News| शादी में वरमाला से पहले दुल्हे को काटा सांप...रातभर Hospital, Doctors.......शहनाई और 7 फेरे का Climax

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें