अप्रैल,30,2024
spot_img

#Patna-CMनीतीश का आवास घेरने जाते गेस्ट प्रोफेसरों पर पड़े डंडे, पुलिस ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

spot_img
spot_img
spot_img

पटना, देशज न्यूज। अतिथि व्याख्याताओं पर गुरुवार को डंडे पड़े। उन्हें सड़क पर दौड़ा-दौड़ा कर पीटा गया। इस कार्रवाई में कई शिक्षकों को गंभीर चोटें आईं हैं। शिक्षकों की गलती यही थी समान काम के लिए समान वेतन की मांग को लेकर सभी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आवास घेरने जा रहे थे। इसी दौरान  इको पार्क के पास पुलिस ने शिक्षकों पर लाठीचार्ज कर दिया।

यह भी पढ़ें:  Bihar News |Home Minister Amit Shah | हवा में कुछ सेंकेंड झूल गया Amit Shah का हेलीकॉप्टर...बड़ा हादसा टला

जानकारी के अनुसार,शिक्षक अपनी सेवा को कांट्रैक्ट बेसिस से हटाकर नियमित करने की मांग कर रहे थे। मामला सचिवालय थाना इलाके के ईको पार्क की है जहां पटना पुलिस ने शिक्षकों को रोका। मगर प्रदर्शन कर रहे आतिथि व्याख्याता मुख्यमंत्री आवास की ओर जाने की कोशिश करने लगे, नारेबाजी चल रही थी इसी दौरान पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा। लाठीचार्ज करते पुलिस ने उनकी पिटाई कर दी। कुछ साथियों को हिरासत में भी लिया गया। कई शिक्षकों को चोटें आई हैं।

मौके पर शिक्षकों ने बताया, वे कई सालों से राज्य के तमाम यूनिवर्सिटी में पढ़ा रहे हैं। उनकी नियुक्ति भी यूजीसी के मानकों के आधार पर हुई थी। इतनी साल सेवा देने के बाद अब उनकी सेवा को नियमित कर दिया जाए।#Patna-CMनीतीश का आवास घेरने जाते गेस्ट प्रोफेसरों पर पड़े डंडे, पुलिस ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

यह भी पढ़ें:  Bihar News| Gaya News | Railway Quarter में रेलकर्मी का मर्डर, लाश मिली नमक के बोरे में पैक, हौज में पड़ी लाश...शौक, शादी के किस्से हजार?

इससे पहले गुरुवार की सुबह इन अतिथि व्याख्याताओं ने जदयू कार्यालय के सामने भी प्रदर्शन किया पर पुलिस ने उन्हें वहां से जल्द ही हटा दिया। बाद में ये एक जुट होकर मुख्यमंत्री आवास की तरफ बढ़ने लगे जिसके बाद पुलिस ने इनपर लाठीचार्ज किया।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें