मई,4,2024
spot_img

दरभंगा अलंकार ज्वेलर्स लूट पर तेजस्वी का बड़ा हमला,कहा, महाजंगलराज के महाडरावना नजारा

spot_img
spot_img
spot_img

पटना, देशज न्यूज। बिहार के दरभंगा जिले में बड़ा बाजार स्थित अलंकार ज्वेलर्स से बुधवार की सुबह 10.30 बजे आठ हथियारबंद अपराधी करीब 10 करोड़ के सोने के जेवरात लूटकर फायरिंग करते हुए फरार हो गए। शहर की हृदयस्थली दरभंगा टावर के पास भीड़भाड़ वाले बाजार में दिनदहाड़े हुई इस घटना से सनसनी फैल गयी। वारदात को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार पर जमकर हमला बोला है।

तेजस्वी ने ट्वीट करते हुए कहा कि महाजंगलराज का महाडरावना नजारा। दरभंगा में सत्ता संरक्षित हथियारबंद अपराधी दिनदहाड़े भरे बाज़ार में कई राउंड फायरिंग कर 10 करोड़ का सोना लूट ले गए। चंद कदम दूर ही एसपी ऑफिस और भाजपा विधायक आवास है। जवाब कौन देगा, 30 साल पहले के मुख्यमंत्री या वर्तमान मुख्यमंत्री? ।Tejaswi Ydav rais Darbhanga loot।

दरभंगा में हुई दिनदहाड़े लूट के बाद दुकान के मालिक सुशील लाठ और उनके भाई संतोष लाठ ने कहा कि कितने की लूट हुई हैइसका आंकलन किया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि करीब 10 करोड़ के सोने के जेवरात की लूट हुई है।

यह भी पढ़ें:  Bihar News| सरकारी आवास बनें निजी अपार्टमेंट, अब ऐश-मौज के दिन पड़ेगा महंगा, लगेगा Maintenance Charge, देने पड़ेंगे किराया, Salary से होगी Deduct

वारदात भाजपा के नगर विधायक संजय सरावगी के घर से करीब दो सौ मीटर की दूरी पर हुई है। एसएसपी बाबू राम ने लूट की घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि कितने की लूट हुई हैइसका आकलन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटना बिना लाइनर और योजना के नहीं होती है। सीसीटीवी के माध्यम से कुछ अपराधियों की पहचान कर ली गयी है। जल्द ही उनकी गिरफ्तारी होगी और लूट के जेवरात की बरामदगी होगी।

नगर भाजपा विधायक संजय सरावगी ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा है कि घटना की सूचना देने के आधे घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंचीजबकि दरभंगा टावर पर पुलिस टीम हमेशा मौजूद रहती है। उन्होंने कहा कि अपराधियों में पुलिस का खौफ खत्म होता जा रहा है। पुलिस को इस दिशा में ठोस कार्रवाई करनी होगी।(Tejaswi Ydav rais Darbhanga loot) 

यह भी पढ़ें:  Vande Bharat Express Train | Jaynagar और Muzaffarpur से दिल्ली दौड़ेंगी Vande Bharat Express, दरभंगा के हिस्से में...?

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें