back to top
29 सितम्बर, 2024

Bihar News| बिहार के 17 हज़ार आंगनबाड़ी केंद्र जुड़े स्कूलों से

आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए सरकार की बड़ी पहल सामने है। जहां, मकसद, बेहतरी व तरक्की का है। एक लाख 14 हजार आंगनबाड़ी केंद्रों में से फिलहाल 17 हजार आंगनबाड़ी केंद्र प्रारंभिक स्कूलों से जोड़े गए हैं। अन्य की कवायद भी जारी है। वहीं, संसाधन को बेहतर करना भी प्राथमिकता में है। महज, 40 हजार आंगनबाड़ी केंद्र खुद के भवन से लैस हैं। वहीं, 70 हजार केंद्रों के पास अपना भवन नहीं है। इसके लिए कमेटी बनाकर आंगनबाड़ी और वहां के बच्चों को नया आकार देने की कवायद चल रही है।

spot_img
spot_img
spot_img

Bihar News| बिहार के 17 हज़ार आंगनबाड़ी केंद्र जुड़े स्कूलों से। जहां, नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति का असर बिहार पर पड़ने लगा है। इसकी बानगी दिखी है, बिहार  शिक्षा विभाग के एक बड़े फैसले में। जहां, प्रदेश के सत्रह हजार आंगनबाड़ी केंद्रों को सरकारी प्रारंभिक विद्यालयों से जोड़ने का काम पूरा कर लिया है। विभाग का लक्ष्य सभी आंगनबाड़ी केंद्रों को स्कूलों से जोड़ने का है।

Bihar News| वैसे आंगनबाड़ी केंद्रों को बंद करने का फैसला पहले भी लिया जा चुका है

वैसे, बिहार में वैसे आंगनबाड़ी केंद्रों को बंद करने का फैसला पहले भी लिया जा चुका है। जहां, बच्चों की संख्या कम है। लेकिन, इसके लिए सरकार ने उन जगहों पर नए केंद्र खोलने का भी फैसला लिया था। मगर, ताजा खबर,सत्रह हजार आंगनबाड़ी केंद्रों को सरकारी प्रारंभिक विद्यालयों से जोड़ने का है। जहां, लक्ष्य के अनुरूप काम चल रहा है।

Bihar News|70 हजार केंद्रों के लिए भी हो रही प्लानिंग

यह कदम नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत पूर्व प्रारंभिक शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए उठाया गया है। इसका मकसद तीन से छह साल के बच्चों को बेहतर शिक्षा और पोषण सुविधाएं मुहैया कराना है। विद्यालय परिसर में चल रहे आंगनबाड़ी केंद्रों की सेविकाओं को इस बदलाव के लिए तैयार करने के लिए विशेष प्रशिक्षण भी दिया गया है।

--Advertisement--

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया [email protected] पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -