spot_img

Nitish Cabinet की बड़ी बैठक, Bihar में कर्मचारियों, पेंशनरों का DA 4% बढ़ा, महंगाई भत्ता बढ़ा, 40 एजेंडों को मिली नीतीश कैबिनेट की मंजूरी

सीएम नीतीश कुमार ने कहा, आज कैबिनेट की बैठक में बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने के लिए केंद्र से अनुरोध करने का प्रस्ताव पारित किया गया है। मेरा अनुरोध है कि बिहार के लोगों के हित को ध्यान में रखते हुए केंद्र बिहार को शीघ्र विशेष राज्य का दर्जा दे...पढ़िए पूरी खबर

spot_img
- Advertisement -

नीतीश सरकार की कैबिनेट की बैठक में फिर बड़ा फैसला हुआ है। इस बैठक में कई बड़े फैसले हुए हैं। सरकारी सेवकों और पेंशनधारियों के डीए में वृद्धि के साथ-साथ कई अन्य महत्वपूर्ण फैसलों पर भी कैबिनेट की (40-agendas-approved-in-nitish-cabinet-meeting) मुहर लगी है।

- Advertisement -

नीतीश कैबिनेट ने राज्यकर्मियों-पेंशनर्स के महंगाई भत्ते में 4 फीसदी की बढ़ोतरी के प्रस्ताव (40 agendas approved in Nitish cabinet meeting) को मंजूरी दे दी है। साथ ही आरक्षण के नए प्रावधान में अब बिहार में 65 फीसदी आरक्षण किया गया है, उसे संविधान की 9वीं अनुसूची में शामिल करने को ही स्वीकृति प्रदान की गई है।

- Advertisement -

झलकी पहले पढ़िए 

- Advertisement -
  • कैबिनेट बैठक में 40 एजेंडों पर मुहर लगी, विशेष राज्य के दर्जा के लिए अनुरोध प्रस्ताव पारित, भूमिहीन परिवारों को मिलेगा 1 लाख रूपए का लाभ
  • सीएम बोले-लोगों के हित को ध्यान में रखते हुये केंद्र बिहार को शीघ्र विशेष राज्य का दर्जा दे, सरकारी सेवकों और पेंशनधारियों के डीए में 4 फीसदी का इजाफा
  • सीएम नीतीश ने कहा, मेरा अनुरोध है कि बिहार के लोगों के हित को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार बिहार को शीघ्र विशेष राज्य का दर्जा दे
  • कहा, हमलोग बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग वर्ष 2010 से ही कर रहे हैं
  • मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने फेसबुक पर लंबा पोस्ट करते हुए कहा कि बिहार सरकार ने देश में पहली बार जातीय गणना कराकर इतिहास रचा
यह भी पढ़ें:  भागलपुर-मुंगेर को मिली बड़ी सौगात! 83 KM गंगा पथ अब बनेगा- मरीन ड्राइव| लेकिन ये नियम मानना होगा

अब पढ़िए पूरी खबर… अब 42 से बढ़कर 46 फीसदी डीए मिलेगा। कैबिनेट में 38 प्रस्तावों पर मुहर लगी है। कैबिनेट की बैठक में बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग का प्रस्ताव भी पास हुआ है। कैबिनेट ने सप्तम केन्द्रीय पुनरीक्षित वेतन संरचना में वेतन,पेंशन प्राप्त कर रहे राज्य सरकार के सरकारी सेवकों, पेशनभोगियों, पारिवारिक

पेंशनभोगियों को 01 जुलाई 2023 के प्रभाव से 42% के स्थान पर 46% महंगाई भत्ता की स्वीकृति प्रदान की। मतलब, बिहार के वेतन और पेंशन प्राप्त कर रहे राज्य सरकार के सरकारी सेवकों, पेशनभोगियों, पारिवारिक पेंशनभोगियों को 1 जुलाई 2023 से ही महंगाई भत्ता 42 के स्थान पर 46 फीसद मिलेगा।

केंद्र सरकार की तर्ज पर राज्य सरकार ने भी राज्य कर्मियों के महंगाई भत्ते में चार फ़ीसदी के इजाफे के प्रस्ताव पर मोहर लगा दी। डीए को 42 फीसदी से 46 प्रतिशत कर दी गई है। 1 जुलाई 2023 के प्रभाव से यह लाभ दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें:  हैरान करने वाला किराया! दिवाली-छठ पर पटना आने का हवाई टिकट ₹30,000, सामान्य से 4 गुना महंगा के करीब, कैसे लौटेंगे बिहारी?

इसका मतलब यह है कि राज्य सरकार के कर्मी दिसंबर महीने के वेतन में एरियर के साथ बढ़े महंगाई भत्ते का लाभ ले सकेंगे। इसके साथ-साथ कैबिनेट की बैठक में राज्य सरकार ने बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिलाने के लिए एक प्रस्ताव पारित किया है।

आज कैबिनेट की बैठक में सरकारी सेवकों और पेंशनधारियों के डीए को लेकर अच्छी खबर मिली है। जिसको लेकर सरकारी सेवक व पेंशनधारी लंबे समय से इंतेजार कर रहे थे। सरकारी सेवकों और पेंशनधारियों के डीए में 4 फीसदी का इजाफा किया गया है।

सरकारी सेवकों और पेंशनधारियों को वर्तमान में 42 फीसदी महंगाई भत्ता का भुगतान होता है जिसे बढ़ा कर 46 फीसदी कर दिया गया है। 1 जुलाई 2023 के प्रभाव से यह लाभ दिया जाएगा। इसका मतलब यह है कि राज्य सरकार के कर्मी  दिसंबर महीने के वेतन में एरियर के साथ बढ़े महंगाई भत्ते का लाभ ले सकेंगे।

यह भी पढ़ें:  बिहार में वोटों की गिनती पर बवाल! कांग्रेस प्रत्याशी बैठे धरना पर | लगाए गंभीर आरोप, डीएम ने दी सफाई | कहां है CCTV

कैबिनेट बैठक में बिहार सरकार ने जातीय गणना की रिपोर्ट के आधार पर राज्य के वैसे लोग जिनके पास अपना घर नहीं है उनके लिए भी प्रस्ताव पारित किया। जानकारी के मुताबिक, राज्य के 63,850 आवासहीन एवं भूमिहीन परिवारों को जमीन क्रय के लिए दी जा रही 60 हजार रूपये की राशि की सीमा को बढ़ाकर 1 लाख रूपये कर दिया गया है।

साथ ही इन परिवारों को मकान बनाने के लिए 1 लाख 20 हजार रूपये दिये जायेंगे। जो 39 लाख परिवार झोपड़ियों में रह रहे हैं उन्हें भी पक्का मकान मुहैया कराया जायेगा। जिसके लिए प्रति परिवार 1 लाख 20 हजार रूपये की दर से राशि उपलब्ध करायी जायेगी।

सतत् जीविकोपार्जन योजना के अन्तर्गत अत्यंत निर्धन परिवारों की सहायता के लिए अब 01 लाख रूपये के बदले 02 लाख रूपये दिये जायेंगे। इन योजनाओं के क्रियान्वयन में लगभग 2 लाख 50 हजार करोड़ रूपये की राशि व्यय होगी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga News रेल हादसे में जान गंवाने वाले दरभंगा कोर्ट कर्मचारी के परिवार को SBI ने दिया 1.10 करोड़ का सहारा, पत्नी को सौंपा...

Bihar Civil Court: हाजीपुर में हुए रेल हादसे में दिवंगत हुए दरभंगा सिविल कोर्ट के कर्मचारी विनय कुमार के परिवार को भारतीय स्टेट बैंक ने 1.10 करोड़ रुपये का बीमा लाभ प्रदान किया है#BiharNews,#SBIBihar,#CivilCourtDarbhanga

तिरहुत MLC चुनाव में NDA की बंपर जीत! नरेंद्र प्रसाद सिंह ने 594 वोटों से भूषण झा को हराया!

Bihar MLC Election: बिहार एमएलसी चुनाव में एनडीए के नरेंद्र प्रसाद सिंह ने तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से शानदार जीत हासिल की है। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी भूषण झा को 594 वोटो#BiharMLCElection,#TirhutElection,#NDAVictory

सारण MLC चुनाव: कौन बनेगा विजेता? राहुल राज आगे, पर 4600 वोटों का आंकड़ा दूर

Saran MLC Election Result: सारण एमएलसी चुनाव परिणाम में डॉ. राहुल राज ने प्रथम वरीयता में बढ़त बनाई है, लेकिन जीत का आंकड़ा अभी दूर है। अब द्वितीय वरीयता के मतों की गिनती ही विजेता तय करे#SaranMLCElection,#BiharPolitics,#ElectionResults

Darbhanga Big Power Cut दरभंगा अलर्ट! अगले 10 दिन सुबह-दोपहर और रात में भी कटेगी 41 इलाकों में बिजली, कहीं आपका इलाका भी तो...

Darbhanga Power Cut: दरभंगा में अगले 10 दिनों तक बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा। गावर एजेंसी द्वारा लाइन शिफ्टिंग के कारण सैदनगर और Old DMCH फीडर से जुड़े इलाकों में सुबह और रात क#DarbhangaPowerCut,#BiharElectricity,#BijliKatauti