spot_img

बिहार में 48 घंटे और 19 लोगों की जहरीली संदिग्ध हालात, दर्जनों इलाजरत, प्रशासन कुछ भी बोलने को तैयार नहीं, परिजनों और स्थानीय लोगों ने कहा, हां…पी थी शराब! भागलपुर में सड़कों पर बवाल

spot_img
- Advertisement -

बिहार में बीते 48 घंटे के दौरान बांका, भागलपुर और मधेपुरा में संदिग्ध हालात में 19 लोगों की मौत हो गई है। सबसे ज्यादा झारखंड की सीमा से सटे बांका जिले के अलग-अलग गांवों में अबतक आठ लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है।

- Advertisement -

भागलपुर में सात और मधेपुरा में चार की मौत की पुष्टि हुई है। इस मामले में प्रशासन कुछ भी बोलने से कतरा रहा है। हालांकि, मृतकों के परिजनों ने शराब सेवन की बात स्वीकार की है।

- Advertisement -

बांका जिले के अमरपुर थाना क्षेत्र में रविवार को अलग-अलग गांवों में संदिग्ध अवस्था में आठ लोगों की मौत हो गई। सभी लोगों में एक जैसे लक्षण दिखाई दिए। सभी पेट दर्द, उल्टी होना एवं आंखों की रोशनी चले जाने की शिकायत कर रहे थे। कुछ लोगों को रेफरल अस्पताल लाया गया, जबकि कुछ को भागलपुर रेफर किया गया, जहां उनकी मौत हो गई।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  समस्तीपुर से पटना जा रही बस-ट्रक की NH-28 पर भीषण टक्कर, 30 ज़ख्मी! ड्राइवर था मोबाइल में व्यस्त, घायल की जेब से हजारों उड़े!

मृतकों में अमरपुर बाजार के रघुनंदन पोद्दार (60), कामदेवपुर के राजा तिवारी (19), ओड़ैय गांव के संजय शर्मा (26), डुमरामा के सुमित आशीष, पवई के राजू मंडल (50), डुमरिया के राहुल कुमार (22) एवं आशीष कुमार (25) के अलावा गोड्डा जिला (झारखंड) के विजय साह बल्लिकित्ता गांव जो समधी के घर आए थे, शामिल हैं। इनमें से कुछ की मौत अमरपुर रेफरल अस्पताल में तो कुछ की मौत भागलपुर मायागंज में हुई।

क्षेत्र के छह लोगों का इलाज भागलपुर के विभिन्न निजी अस्पतालों में चल रहा है। इसमें डुमरिया के तीन युवक एवं विशंभरचक तथा बल्लिकित्ता के लोग शामिल हैं। बेशक पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी इस मामले में कुछ भी बोलने से परहेज कर रहे हैं लेकिन एक मरीज के परिजन का कहना है कि उनके ससुर ने 18 मार्च को शराब पी थी। दो दिनों से खाना नहीं खा रहे हैं और उल्टी कर रहे हैं। इसलिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Crime कमतौल में बड़ी कार्रवाई: नाबालिग मजदूर को गुलामी से मिली मुक्ति, शराब माफियाओं पर भी चला डंडा!

भागलपुर जिले में अबतक सात लोगों की मौत हो चुकी है। विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के साहेबगंज मोहल्ले में संदिग्ध परिस्थिति में पांच लोगों की मौत होने के बाद रविवार को स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और लोग सड़क पर उतर आए। इनके अलावा नारायणपुर प्रखंड में भी दो लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी है। एक की मौत शनिवार की शाम और दूसरे की मौत रविवार की सुबह हुई है। चार लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

चार मृतकों की पहचान हुई है। इनमें विनोद राय, संदीप यादव, नीलेश कुमार और मिथुन कुमार हैं। सभी एक ही गांव के हैं। इनके अलावा अभिषेक कुमार की जहरीली शराब पीने से आंख की रोशनी चली गई है। इनका इलाज मायागंज अस्पताल में चल रहा है। अभिषेक कुमार का साहेबगंज मोहल्ले में ससुराल है।

भागलपुर जिले के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के साहेबगंज मोहल्ले में चार लोगों की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत को लेकर कांग्रेस विधायक दल के नेता अजीत शर्मा ने रविवार को कहा कि भागलपुर के साहेबगंज मोहल्ले के रहने वाले गौरव कुमार ने तीन थानों को फोन कर शराब की सूचना दी। तब अलग थाना क्षेत्र का मामला बताकर तीनों थाना ने इससे पल्ला झाड़ लिया।

वरीय पुलिस अधीक्षक के द्वारा भी फोन नहीं उठाया गया, तो समझा जा सकता है कि बिहार में शराबबंदी का क्या हाल है। उन्होंने कहा कि बिहार के कई जिलों में जहरीली शराब से मौत हो रही है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन के लोगों की मिलीभगत से राज्य में धड़ल्ले से शराब की बिक्री हो रही है।

यह भी पढ़ें:  बड़ी खबर! बिहार में बैंक हड़ताल टली, अब सोमवार से खुलेंगे सभी बैंक, फटाफट निपटा लें अपने काम

विधायक दल के नेता ने मुख्यमंत्री से बिहार में शराबबंदी खत्म कर शराब को ऊंचे दामों पर बिक्री किए जाने की मांग की है। जिससे बिहार का भी विकास होगा और जहरीली शराब से मौत भी रुकेगी। विधायक ने लापरवाह पुलिस पदाधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है।

मधेपुरा जिले में भी चार की मौतें हुई हैं।
स्थानीय लोगों के मुताबिक बीते दो दिनों के दौरान होली पर्व के दौरान जहरीली शराब पीने से 22 लोग बीमार हुए थे। इन्हें बारी-बारी मुरलीगंज पीएचसी और निजी अस्पतालों में ले जाया गया, जहां शनिवार रात चार की मौत हो गई। तीन मृतकों की पहचान हुई है।

इनमें मुरलीगंज प्रखंड मुख्यालय से सटे दिग्घी पंचायत के वार्ड दो निवासी लोजपा प्रखंड अध्यक्ष (चिराग गुट) नीरज निशांत सिंह उर्फ बौआ (40), नागेंद्र सिंह के पुत्र परौकी सिंह (32) और मुरलीगंज नगर पंचायत के वार्ड-9 निवासी संजीव रमानी (25) की मौत हुई है। इसमें परौकी सिंह की मौत शुक्रवार को हुई थी। एक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बिहार के छात्रों ने चौंकाया! 12 राज्यों को पीछे छोड़ देश में तीसरे नंबर पर, मुजफ्फरपुर बना नंबर-1 जिला

Bihar Inspire Award Manak: भारत सरकार की 'इंस्पायर अवार्ड मानक' योजना में बिहार के छात्रों ने कमाल किया है। राज्य ने 12 बड़े राज्यों को पछाड़कर देश में तीसरा स्थान हासिल किया है। मुजफ्फरप #BiharNews,#InspireAwardManak,#Muzaffarpur

बिहार में लाइब्रेरियन बनने का सपना होगा पूरा! BSEB ने दिया 10 साल की छूट और नो नेगेटिव मार्किंग का तोहफा

Bihar Librarian Exam: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने विद्यालय पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया है। इसमें 10 साल की अधिकतम उम्र छूट और कोई निगेटिव #BiharLibrarianExam,#BSEBNotification,#BiharJobs

बिहार में 21 नए ROB: सिर्फ 7 दिनों में होगा भूमि अधिग्रहण, इन 4 जिलों को मिलेगी बड़ी सौगात!

Bihar ROB: बिहार के पूर्णिया, कटिहार, अररिया और किशनगंज में बनने वाले 21 रेल ओवरब्रिज के लिए भूमि अधिग्रहण 7 दिनों में पूरा होगा। मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने दिया नि #BiharROB,#LandAcquisition,#DilipJaiswal

Madhubani Cyber Crime शादी से पहले लड़की का ‘अश्लील’ वीडियो वायरल, टूट गया रिश्ता; अब मांगे जा रहे ₹1.50 लाख!

Madhubani Cybercrime: मधुबनी में साइबर अपराध का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक युवती की आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उसकी शादी टूट गई। आरोपी ने वीडि #MadhubaniNews,#CybercrimeBihar,#Extortion