spot_img

बिहार बोर्ड के छात्रों के लिए गुड न्यूज, अब नहीं काटने पड़ेंगे दफ्तरों के चक्कर, जानिए क्या खास हुआ है लॉन्च? मिलेगी यह सुविधा – Bihar Board Single Window Pranali

spot_img
- Advertisement -

Bihar Board Single Window Pranali: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए बुधवार को यह नई व्यवस्था शुरू की है। अब शिक्षा से जुड़े किसी भी काम के लिए बार-बार दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। बुधवार को शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने समिति के मुख्य भवन और बुद्ध मार्ग स्थित अकादमिक भवन में पूछताछ-सह-शिकायत निवारण केंद्र का उद्घाटन किया है। इसी के साथ, शिक्षा मंत्री ने ऑनलाइन ग्रिवांस पोर्टल भी लांच किया। अब छात्र और अभिभावक अपनी शिकायतें ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे तथा उसकी स्थिति को ट्रैक भी कर पाएंगे। शिकायतों के समाधान के बाद संबंधित आवेदक को एसएमएस और पोर्टल के माध्यम से सूचना उपलब्ध कराई जाएगी।

- Advertisement -

बार-बार नहीं काटने पड़ेंगे दफ्तरों के चक्कर

शिक्षा मंत्री ने कहा कि विभाग में जिम्मेदारी संभालने के बाद से ही विद्यार्थियों और आम लोगों की शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए प्रभावी शिकायत निवारण प्रणाली विकसित करने पर जोर दिया गया था। बिहार बोर्ड द्वारा शुरू की गई यह नई व्यवस्था विद्यार्थियों, अभिभावकों, शैक्षणिक संस्थानों और आमजनों को बड़ी राहत देगी तथा उनकी समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करेगी। उन्होंने कहा कि ‘सिंगल विंडो प्रणाली’ शिक्षा प्रशासन को अधिक जवाबदेह, पारदर्शी और जनहितकारी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1। इससे विभिन्न सेवाओं और प्रक्रियाओं में तेजी आएगी। लोगों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।

- Advertisement -

Bihar Board Single Window Pranali से मिलेगी बड़ी राहत

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि दोनों केंद्रों (मुख्य भवन एवं एकेडमिक भवन) में पांच-पांच काउंटर बनाए गए हैं। नई व्यवस्था के तहत शिकायतों का त्वरित समाधान, ऑनलाइन मॉनिटरिंग, पारदर्शी प्रक्रिया और एक ही स्थान पर सहायता जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। प्रत्येक शिकायत को एक यूनिक रेफरेंस नंबर दिया जाएगा। संबंधित शाखा या अधिकारी को शिकायत ऑनलाइन भेजी जाएगी और आवेदक ऑनलाइन ग्रिवांस पोर्टल के माध्यम से उसकी स्थिति देख सकेंगे। इन काउंटरों पर मैट्रिक, इंटर, एसटीईटी, डीएलएड, छात्रवृत्ति, संबद्धता, विभिन्न परीक्षाओं तथा अन्य प्रशासनिक मामलों से जुड़ी शिकायतों की सुनवाई और पंजीकरण किया जाएगा। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1। पांचों काउंटर से प्राप्त शिकायतों का निर्धारित समय सीमा के अंदर निवारण कर लिया जाएगा।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  BPSC TRE-4: पटना में छात्रों का हल्ला बोल, शिक्षा मंत्री बोले- जल्द आएगा शेड्यूल, तैयारी में जुटें

विभिन्न काउंटरों पर मिलेगी ये सुविधाएँ:

  • काउंटर नंबर 1: मैट्रिक परीक्षा एवं कंपार्टमेंटल परीक्षाओं से संबंधित सभी मामले।
  • काउंटर नंबर 2: उच्च माध्यमिक परीक्षा से संबंधित मामले, इंटर वार्षिक एवं कंपार्टमेंटल परीक्षाओं से संबंधित मामलों व रजिस्ट्रेशन।
  • काउंटर नंबर 3: समिति द्वारा विविध परीक्षाओं के अंतर्गत एसटीईटी, डीएलएड, आईटीआई भाषा, समक्षमता, सिमुलतला जैसी विभिन्न परीक्षाओं से संबंधित मामले।
  • काउंटर नंबर 4: शैक्षणिक (विद्यालय/ प्लस विद्यालय/डीएलएड संबद्धता एवं छात्रवृत्ति) से संबंधित मामले। समिति द्वारा प्रदान की जाने वाली संबद्धता एवं विद्यार्थियों को दी जाने वाली छात्रवृत्ति से संबंधित शिकायतें।
  • काउंटर नंबर 5: समिति से संबंधित अन्य सभी कार्य के संबंध में प्राप्त शिकायतों की सुनवाई। यदि किसी व्यक्ति/विद्यार्थी को उपरोक्त के अलावा समिति से संबंधित किसी पदाधिकारी या किसी अन्य मामले यथा पेंशन आदि के संबंध में शिकायत है तो वे उसे इस काउंटर पर जमा करेंगे।
यह भी पढ़ें:  Samrat Cabinet Meeting: बिहार को सौगात! अब गया से बैंकॉक सीधी उड़ानें, कैबिनेट ने 13 अहम फैसलों पर लगाई मुहर

देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Patna University Admission: पटना विश्वविद्यालय में दाखिले की रेस शुरू, जानें कटऑफ, सीटें और आवेदन की पूरी प्रक्रिया!

Patna University Admission: बिहार के टॉप विश्वविद्यालयों में से एक, पटना विश्वविद्यालय में चार...

Deshaj Times Special: रसीदें गायब, नक्शा गायब, जवाबदार बहाल, 9 साल, 1100 दुकानदार, फाइलों में दफन वसूली का ‘ रेटकार्ड ‘

इस घोटाले की लिखावट इतनी शातिर है कि सरकारी खजाने में जहाँ पाँच हज़ार...

Darbhanga News: Cyber Fraud ने उड़ाए 70 हजार: दरभंगा में बिना OTP खाते से पैसे गायब!

Cyber Fraud: बिहार के बिरौल में एक बार फिर साइबर अपराधियों ने अपनी शातिराना...

Bhagalpur News: धरती, धड़कन, स्याही, सलाम…बाबा तिलका…खाम खुंटी काना हो! @ Deshaj Times Special Ep. 17 @ कब मिलेगी बाबा Tilka Manjhi की आत्मा...

"बाबा तिलका मांझी, खाम खुंटी काना हो" अतीत की चिंगारी, वर्तमान का आईना...भागलपुर से...