spot_img

Patna Big Crime बाढ़ में सुबह-सुबह घर में घुसे डकैत! हथियार के बल पर परिवार को बंधक बनाया, 15 से 20 लाख के जेवर-नकद लूटे

Bihar Dacoity: बाढ़ के बूढ़नउद्दीन चक में शुक्रवार सुबह हथियारबंद बदमाशों ने जयचंद्र चौधरी के घर धावा बोला। सुबह 7:30 बजे की इस घटना से इलाके में दहशत फैल गई है, पुलिस जांच में जुट गई है।

spot_img
- Advertisement -

Bihar Dacoity: बिहार में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा घटना बाढ़ थाना क्षेत्र के बूढ़नउद्दीन चक से सामने आई है, जहां शुक्रवार सुबह करीब 7:30 बजे हथियारबंद डकैतों ने एक घर में घुसकर पूरे परिवार को बंधक बना लिया। इस दौरान बदमाशों ने लाखों रुपए की डकैती की घटना को अंजाम दिया। सूचना मिलते ही बाढ़ थाना के थानाध्यक्ष ब्रजकिशोर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

- Advertisement -

सुबह पूजा करने गए थे गृहस्वामी, तभी खुला स्टोर रूम का राज

पीड़ित गृहस्वामी जयचंद्र चौधरी ने बताया कि वह रोज की तरह शुक्रवार सुबह करीब साढ़े सात बजे पूजा करने के लिए छत पर गए थे। इसी दौरान उनकी नजर स्टोर रूम के दरवाजे पर पड़ी। उन्होंने देखा कि रात में छिटकनी लगाने के बावजूद दरवाजा खुला हुआ था। उन्हें कुछ संदेह हुआ और जैसे ही उन्होंने दरवाजा खोला, अंदर पहले से छिपे चार से पांच हथियारबंद बदमाशों ने उन्हें पकड़ लिया।

यह भी पढ़ें:  बिहार के हर पंचायत में अब लगेंगे हाट! जिला - प्रखंड में खुलेंगे मार्ट, आपकी कमाई पर सीधा असर, जानिए सम्राट सरकार का मेगा प्लान|पढ़िए - क्या कहा -मंत्री श्रवण कुमार ने

शोर मचाने की कोशिश करने पर बदमाशों ने हथियार के बल पर उन्हें बंधक बनाकर एक कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद सभी बदमाश नीचे पहुंचे और उनकी पत्नी, बेटे और बेटी को भी हथियार के बल पर बंधक बना लिया।

- Advertisement -

हथियार के बल पर बंधक बनाया, 15 से 20 लाख के जेवर-नकद लूटे

पूरे परिवार को अपने कब्जे में लेने के बाद डकैतों ने घर में रखे सोने-चांदी के जेवरात, नकदी और अन्य कीमती सामान की लूटपाट की। पीड़ित परिवार के अनुसार, डकैत करीब 15 से 20 लाख रुपए मूल्य के जेवरात, नकदी और अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गए। इस वारदात ने स्थानीय लोगों को झकझोर कर रख दिया है।

- Advertisement -
16e9e6ce-f9d6-46a7-922f-5a746543f06f

पुलिस कर रही गहन जांच, इलाके में दहशत का माहौल

घटना की सूचना मिलते ही बाढ़ थाना की पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और घटना के विभिन्न पहलुओं की जांच में जुटी हुई है। सुबह के समय हुई इस डकैती की घटना से इलाके में भारी दहशत का माहौल है। फिलहाल, पुलिस अपराधियों की पहचान और उनकी गिरफ्तारी के प्रयास में लगी हुई है। स्थानीय लोग अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित दिख रहे हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बिहार के हर पंचायत में अब लगेंगे हाट! जिला – प्रखंड में खुलेंगे मार्ट, आपकी कमाई पर सीधा असर, जानिए सम्राट सरकार का मेगा...

Bihar Government: बिहार सरकार ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए अहम कदम उठाया है। अब राज्य के हर पंचायत में हाट और जिला मुख्यालयों पर मार्ट खोले जाएंगे, जिससे जीविका द#BiharGovernment,#RuralDevelopment,#JeevikaDidis

दरभंगा की मुरैठा पर कु- प्रथा का कलंक : ‘डायन’ बताकर महिला को मिली जान से मारने की धमकी! पति की गुहार पर पुलिस...

Bihar Witchcraft Case: बिहार के जाले में एक महिला को डायन बताकर गाली-गलौज और मारपीट की धमकी दी गई। पति ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। परिवार दहशत में है।#BiharNews,#WitchcraftAccusation,#JalePolice

दरभंगा में खौफनाक वारदात! 21 साल का बेटा लापता…अपहरण की बू, ‘शादी नहीं तो भाई की हत्या’ की धमकी! सहमा परिवार|क्या है Madhubani कनेक्शन

Jale Kidnapping: दरभंगा के जाले में 21 वर्षीय युवक एजाज 18 जुलाई से लापता है। परिजनों ने शादी की नीयत से अपहरण का आरोप लगाते हुए पुलिस को बताया कि उन्हें पहले 'शादी नहीं तो भाई#JaleKidnapping,#BiharCrime,#DarbhangaNews

Darbhanga Accident Big Breaking: दरभंगा मब्बी शीशो बेलौना मोड़ पर दर्दनाक हादसा, बाइक-हाइवा भिड़ंत में 2 की मौत!

Darbhanga Accident: दरभंगा में आज गुरुवार को मब्बी शिशो बेलौना मोड़ पर एक भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। बाइक और हाइवा की टक्कर में एक लड़की गंभीर रूप से घायल है।#DarbhangaAccident,#BiharNews,#RoadSafety