spot_img

बिहार में बड़ा एक्शन! इस इंजीनियर के घर से मिला करोड़ों का काला धन, 85% अधिक संपत्ति का खुलासा

Bihar EOU Raid: आर्थिक अपराध इकाई ने लघु सिंचाई प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता अरविन्द कुमार चौधरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। छापेमारी में 9 लाख नकद, 500 ग्राम सोना और दानापुर में दो आलीशान फ्लैट के दस्तावेज बरामद हुए हैं, जो उनकी आय से 85.05% ज्यादा है।

spot_img
- Advertisement -

Bihar EOU Raid: बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। सासाराम के लघु सिंचाई प्रमंडल में कार्यपालक अभियंता के पद पर कार्यरत अरविन्द कुमार चौधरी के छह ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की गई। प्रारंभिक जांच में ईओयू को उनकी ज्ञात आय से 85.05 प्रतिशत अधिक संपत्ति अर्जित करने के पुख्ता सबूत मिले हैं। इस छापेमारी में 9 लाख रुपये नकद, 500 ग्राम स्वर्ण आभूषण और कई महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद हुए हैं।

- Advertisement -

करोड़ों की संपत्ति का खुलासा: दानापुर में दो आलीशान फ्लैट

जांच के दौरान, दानापुर स्थित वीनस पैराडाइज अपार्टमेंट के फ्लैट संख्या-405 और वीनस इम्पायर के फ्लैट संख्या-1301 के दस्तावेज मिले हैं। ये दोनों फ्लैट भव्य और आलीशान बताए जा रहे हैं, जिनकी साज-सज्जा पर हुए खर्च का मूल्यांकन अभी बाकी है। मुजफ्फरपुर और डेहरी ऑन सोन स्थित परिसरों से करीब नौ लाख रुपये नकद बरामद हुए। इसके अलावा, फोर्ड इकोस्पोर्ट कार और एक मोटरसाइकिल की खरीद से जुड़े कागजात भी मिले हैं।

यह भी पढ़ें:  जमीन के लिए खूनी संघर्ष: दरभंगा में जमीनी झगड़े में लहूलुहान हुआ परिवार, बेनीपुर में दो महिलाओं समेत 3 लोग गंभीर घायल!

ईओयू ने दावा किया है कि प्रारंभिक जांच में अभियंता द्वारा अपनी ज्ञात आय से 85.05 प्रतिशत अधिक संपत्ति अर्जित करने के साक्ष्य मिले हैं।

- Advertisement -

आर्थिक अपराध इकाई को अरविन्द कुमार चौधरी और उनके परिजनों के नाम पर विभिन्न बैंकों के 21 बैंक पासबुक और फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) से जुड़े अभिलेख मिले हैं। इन बैंक खातों और एफडी में लगभग 25 लाख रुपये जमा पाए गए हैं, जिन्हें फ्रीज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। भारतीय जीवन बीमा निगम सहित अन्य कंपनियों की 17 बीमा पॉलिसियों के दस्तावेज और निवेश से जुड़े बड़ी संख्या में अन्य अभिलेख भी बरामद किए गए हैं। एक बैंक लॉकर का भी पता चला है, जिसकी तलाशी ली जा रही है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  बांकीपुर उपचुनाव: नतीजों से पहले BJP का बड़ा दावा, क्या सच होगी मृत्युंजय तिवारी की भविष्यवाणी?

बांका से सासाराम तक का सफर: इंजीनियर का सर्विस रिकॉर्ड

अरविन्द कुमार चौधरी मूल रूप से बांका जिले के रजौन थाना क्षेत्र के पीपराडीह गांव के निवासी हैं। उन्होंने मार्च 2014 में सहायक अभियंता (असैनिक) के पद पर सरकारी सेवा में अपना करियर शुरू किया था। अपनी सेवा के दौरान, वे औरंगाबाद, मुजफ्फरपुर, नवादा, किशनगंज और पटना सहित कई जिलों में पदस्थापित रहे। वर्तमान में वह सासाराम के लघु सिंचाई प्रमंडल में कार्यपालक अभियंता के रूप में कार्यरत हैं। यह छापेमारी माननीय विशेष न्यायालय (निगरानी), पटना से तलाशी वारंट मिलने के बाद की गई है।

यह भी पढ़ें:  बांका में इंजीनियर के घर EOU का 'धमाकेदार' छापा! 4 जिलों में 6 ठिकानों पर EOU का शिकंजा, तलाशी में क्या-क्या मिला?

ईओयू की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 (संशोधित 2018) की धारा 13(2) सहपठित धारा 13(1)(बी) के तहत कांड संख्या-15/26 दिनांक 29 जुलाई 2026 को दर्ज किया गया है। छापेमारी के छह ठिकानों में दानापुर के दोनों फ्लैट, मुजफ्फरपुर स्थित उनका ससुराल, सासाराम स्थित कार्यालय, डेहरी ऑन सोन का सरकारी आवास और बांका स्थित उनका पैतृक मकान शामिल हैं। ईओयू ने इस पूरे मामले की जानकारी लघु जल संसाधन विभाग, बिहार सरकार को भी उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। बरामद दस्तावेजों की गहन जांच जारी है और आशंका है कि आय से अधिक संपत्ति का यह दायरा और भी बढ़ सकता है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Araria Ganja Seized अररिया में छापा मारते ही उड़े पुलिस के होश, मिले 2.42 KG गांजा -10 लाख से ज्यादा कैश! | बाप –...

Bihar Drug Seizure: अररिया के फुलकाहा में पुलिस और एसएसबी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक तस्कर के घर से 2.42 किलो गांजा और 10 लाख 88 हजार 700 रुपये नकद बरामद किए हैं। दो महिलाएं हिरा#BiharDrugSeizure,#ArariaNews,#PhulkahaPolice

जमुई की किस्मत चमकी! 150 करोड़ नरियाना घाट-किउल नदी पर नया आरसीसी पुल + मांगोबंदर -सुकनर नदी पर दूसरा अत्याधुनिक Bridge =...

Bihar Bridge: बिहार के जमुई जिले में कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए राज्य सरकार ने 150 करोड़ रुपये की लागत से किउल और सुकनर नदियों पर दो नए पुलों को मंजूरी दी है। इससे स्था#BiharBridge,#JamuiNews,#DevelopmentInBihar

Bihar Teacher Transfer शिक्षक ट्रांसफर में फंसा पेच: 6 लाख शिक्षकों की लिस्ट में बड़ी गड़बड़ी, अब विभाग ने लिया ये बड़ा फैसला!

Bihar Teacher Transfer: बिहार में लगभग छह लाख सरकारी स्कूल शिक्षकों के स्थानांतरण प्रक्रिया में पोर्टल पर तकनीकी खामियां और अधिशेष सूची में गलतियां सामने आई हैं। शिक्षा विभाग ने इन त्र#BiharTeacherTransfer,#eShikshakoshPortal,#BiharEducation

पटना की सबसे हाई-प्रोफाइल Bankipur By-election में टूटे पिछले 4 चुनावों के रिकॉर्ड क्या कहता है ! | पढ़िए – देश…की धड़कन में हलचल…...

Bankipur By-election: पटना की हाई-प्रोफाइल बांकीपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में मतदाताओं की उदासीनता ने सभी को चौंका दिया है, जहां मात्र 34.30% मतदान दर्ज किया गया।#BankipurByElection,#PatnaVoting,#BiharPolitics