spot_img

Bihar Police Encounter: बिहार में 24 घंटे के भीतर दूसरा एनकाउंटर, BJP नेता के भांजे का हत्यारा ढेर, लगातार दूसरे दिन पुलिस का ‘ऑपरेशन क्लीन’!

spot_img
- Advertisement -

Bihar Police Encounter: बिहार में अपराधियों की अब खैर नहीं! सम्राट सरकार की पुलिस एक्शन मोड में है और लगातार दूसरे दिन बड़े एनकाउंटर से साफ संदेश दे दिया है कि जुर्म करोगे तो बख्शे नहीं जाओगे। सीवान में भाजपा नेता के भांजे की हत्या के आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया है, वहीं एक दिन पहले भागलपुर में भी कुख्यात अपराधी का एनकाउंटर किया गया था।

- Advertisement -

सीवान में BJP नेता के भांजे का हत्यारा ढेर

सीवान में भाजपा नेता व पूर्व एमएलसी मनोज सिंह के भांजे हर्ष सिंह की गोली मारकर हत्या करने वाले अपराधी को पुलिस ने गुरुवार की अहले सुबह मुठभेड़ में घायल कर दिया। यह घटना तब हुई जब पुलिस आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार करने पहुंची थी। एसपी पूरन कुमार झा के अनुसार, घटनास्थल के आसपास से मिले सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधी की पहचान कर गिरफ्तारी की गई, लेकिन गिरफ्तारी के दौरान उसने पुलिस पर गोली चला दी। इस पर जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली से वह घायल हो गया। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1। घायल अपराधी की पहचान हुसैनगंज थाना क्षेत्र के हथौड़ा निवासी छोटू कुमार यादव के रूप में हुई है। उसे सदर अस्पताल से इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है।

- Advertisement -

यह वारदात बुधवार शाम को हुई थी, जब गाड़ी सटने के विवाद में पूर्व एमएलसी के भांजे हर्ष सिंह और उनके बहनोई चंदन सिंह को गोली मार दी गई। हर्ष सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चंदन सिंह को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है। नगर थाने के आंदर ढाला ओवरब्रिज के पास अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने घटनास्थल से एक गोली और एक खोखा बरामद किया है। एसपी पूरन कुमार झा ने बताया कि मामले की गहन छानबीन जारी है और पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  PM Surya Ghar Yojana: बिहार के यह 10 गांव बनेंगे मॉडल सोलर ग्राम, घर-घर पहुंचेगी मुफ्त बिजली, जान लीजिए Good News

भागलपुर में भी हुआ Bihar Police Encounter

आपको बता दें कि यह लगातार दूसरा मामला है, जब बिहार पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1। इससे पहले बुधवार को बिहार के भागलपुर जिले के सुल्तानगंज नगर परिषद के सभापति पर हुए हमले का मुख्य साजिशकर्ता पुलिस मुठभेड़ में मारा गया था। पुलिस ने दिनदहाड़े हुई इस वारदात के मुख्य आरोपी रामधनी यादव को गोली मारी, जो कि सुल्तानगंज की उपसभापति नीलम देवी का पति था। इस मुठभेड़ के दौरान एक पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) और दो निरीक्षक भी घायल हो गए थे।

गौरतलब है कि मंगलवार को तीन हथियारबंद अपराधी सुल्तानगंज नगर परिषद कार्यालय में सभापति राजकुमार के कक्ष में घुस गए थे और गोलीबारी की थी। इस हमले में सभापति और कार्यपालक पदाधिकारी कृष्ण भूषण कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए थे। बाद में कृष्ण भूषण कुमार ने स्थानीय अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई ने एक बार फिर Bihar Police Encounter की धमक दिखा दी है और यह संदेश दिया है कि अपराध करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। हत्याकांड का मुख्य आरोपी रामधनी यादव क्षेत्र का कुख्यात अपराधी था और उसके खिलाफ कई गंभीर मामले दर्ज थे।

देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga News: दरभंगा Land Dispute में खूनी संघर्ष, बाप-बेटे पर जानलेवा हमला, पढ़िए – जमीन मापी का DMCH स्कैन!

Land Dispute: बिहार के दरभंगा जिले से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है,...

Darbhanga News: सिंहवाड़ा में Drunk Arrest शराब के नशे में धुत 4 गिरफ्तार, सड़क पर कर रहे थे हंगामा

Drunk Arrest: बिहार में शराबबंदी के बावजूद नशेड़ी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ...

LPG Subsidy: 30 जून तक नहीं कराया यह जरूरी काम, तो बंद हो जाएगी आपकी गैस सब्सिडी!

LPG Subsidy: अगर आप भी रसोई गैस पर मिलने वाली सब्सिडी का लाभ उठा...

Darbhanga News: भरवाड़ा में पारिवारिक विवाद: सिंहवाड़ा में बहू का खूनी खेल, ससुर को ब्लेड से गोदा

पारिवारिक विवाद: सिंहवाड़ा से रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक खौफनाक खबर सामने आई...