spot_img

बांकीपुर उपचुनाव : वायरलेस सेट वापस रख दें, अब आप डीजी नहीं हैं, इसे छू नहीं सकते… ‘हम कर सकते हैं, आप नहीं कर सकते’ …PK के सामने थाने में ये क्या हो गया ? भिड़ गए जन सुराज के दो सीनियर नेता, Video ने मचाया हंगामा!

Bihar Politics: बांकीपुर उपचुनाव से ठीक पहले पटना के जक्कनपुर थाने में जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर की मौजूदगी में पार्टी के दो वरिष्ठ नेताओं के बीच तीखी बहस हो गई। इस घटना का वीडियो अब तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिससे बिहार की राजनीति में हंगामा मच गया है।

spot_img
- Advertisement -

Bihar Politics: बांकीपुर उपचुनाव : वायरलेस सेट वापस रख दें, अब आप डीजी नहीं हैं, इसे छू नहीं सकते… ‘हम कर सकते हैं, आप नहीं कर सकते’ …PK के सामने थाने में ये क्या हो गया ? भिड़ गए जन सुराज के दो सीनियर नेता, Video ने मचाया हंगामा! क्या इसका असर चुनाव बाद दिखेगा। हाँ – दिख सकता है अगर जनसुराज चुनाव बाद बैकफुट पर आ जाए? चुनाव नतीजे या फिर प्रशांत किशोर की दूर दृष्टि!

- Advertisement -

पटना: बिहार में बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के मतदान से ठीक पहले एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। जन सुराज पार्टी के दो वरिष्ठ और संस्थापक नेताओं के बीच राजधानी पटना के जक्कनपुर थाने में जोरदार बहस हो गई। इस दौरान पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर भी वहीं मौजूद थे। देखते ही देखते यह बहस इतनी बढ़ गई कि दोनों नेताओं के बीच की तल्खी सबके सामने आ गई। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने बिहार की राजनीति में हलचल मचा दी है।

- Advertisement -

पुलिस हिरासत और थाने में तनाव

यह विवाद जन सुराज पार्टी के लगभग 20 कार्यकर्ताओं को पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने की जानकारी लेने के दौरान शुरू हुआ। पार्टी ने आरोप लगाया था कि कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी का कारण नहीं बताया जा रहा है। इसी मामले की जानकारी लेने के लिए प्रशांत किशोर अपने नेताओं के साथ जक्कनपुर थाना पहुंचे थे। वहां उनकी थानेदार ऋतुराज सिंह से भी बहस हुई, जिससे माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया।

वायरलेस सेट वापस रखिए। अब आप डीजी नहीं हैं और इसे नहीं छू सकते।

- Advertisement -

इसी बीच, रिटायर्ड आईपीएस और पूर्व होमगार्ड डीजी आरके मिश्रा ने पटना के एसपी से बात करने के लिए टेबल पर रखा पुलिस का वायरलेस हैंडसेट उठा लिया। तभी पूर्व विधायक किशोर कुमार मुन्ना ने उन्हें रोकते हुए कहा कि वायरलेस सेट वापस रख दें, क्योंकि अब वह डीजी नहीं हैं और इसे छू नहीं सकते। यह बात सुनते ही आरके मिश्रा नाराज हो गए।

वह रिटायर्ड डीजी हैं और एसपी से वायरलेस पर बात कर सकते हैं। हम कर सकते हैं आप नहीं कर सकते।

आरके मिश्रा ने पलटवार करते हुए कहा कि वह रिटायर्ड डीजी हैं और एसपी से वायरलेस पर बात कर सकते हैं, ‘हम कर सकते हैं, आप नहीं कर सकते।’ इसके बाद दोनों के बीच जमकर बहस हुई। वहां मौजूद अन्य नेताओं और पुलिस अधिकारियों ने बीच-बचाव कर दोनों को शांत कराया।

यह भी पढ़ें:  बांकीपुर उपचुनाव: पटना में भाजपा और जन सुराज समर्थक भिड़े, प्रशांत किशोर की एंट्री से बढ़ा सियासी पारा!

बीजेपी ने साधा जन सुराज पर निशाना

इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद भारतीय जनता पार्टी ने जन सुराज पर तीखा हमला बोला है। बीजेपी की बिहार इकाई ने अपने आधिकारिक X हैंडल पर यह वीडियो साझा करते हुए लिखा है:

सोचिए जब ये पूर्व डीजी जैसे प्रतिष्ठित व्यक्ति के साथ बदतमीजी कर सकते हैं, तो आम जनता के साथ इनका व्यवहार कैसा होगा? बांकीपुर की जनता अहंकार नहीं, बल्कि फिर से सम्मान, संस्कार और सुशासन की राजनीति चाहती है.

यह टिप्पणी जन सुराज पार्टी के लिए एक महत्वपूर्ण उपचुनाव से ठीक पहले शर्मिंदगी का कारण बन सकती है।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा DM Kaushal का 'अल्टीमेटम': 31 अगस्त तक हर हाल में करें ये 3 काम, नहीं तो होगी कार्रवाई!

कौन हैं आरके मिश्रा और किशोर कुमार मुन्ना?

किशोर कुमार मुन्ना कोसी क्षेत्र के चर्चित नेताओं में से एक हैं। वह सहरसा जिले की सोनवर्षा राज सीट से दो बार विधायक रह चुके हैं। 2025 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने सहरसा सीट से चुनाव लड़ा था, जहां वह तीसरे स्थान पर रहे। वहीं, आरके मिश्रा बिहार पुलिस के पूर्व वरिष्ठ अधिकारी हैं। उन्होंने दरभंगा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था और वह भी तीसरे स्थान पर रहे थे। दोनों नेता जन सुराज पार्टी की स्थापना के समय से ही प्रशांत किशोर के साथ जुड़े हुए हैं। इस घटना ने पार्टी के भीतर की आंतरिक कलह को उजागर कर दिया है, जिससे बांकीपुर उपचुनाव पर भी इसका असर पड़ने की संभावना है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga -Benipur Road Accident बेनीपुर में मातम! 23 साल के अरमान की हादसे में मौत| पोल से टकराई बाइक

Benipur Road Accident: बेनीपुर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 23 वर्षीय मोहम्मद अरमान की मौत हो गई। देर रात धरौड़ा चौक के पास तेज रफ्तार बाइक पोल से टकरा गई।#BenipurNews,#BiharRoadAccident,#DharoraAccident

भोजपुर एनकाउंटर: STF जवान की गिरफ्तारी से खुला ‘फर्जी मुठभेड़’ का राज? परिजनों को मिली उम्मीद, बोले- ‘अब खुलेगा सच’- दोषियों को मिले फांसी!

Bihar STF: भोजपुर के चर्चित भरत तिवारी कथित एनकाउंटर मामले में बिहार एसटीएफ के जवान अक्षय कुमार की गिरफ्तारी हुई है। परिजनों ने इसे न्याय की शुरुआत बताते हुए सीएम सम्राट च#BiharSTF,#BhojpurEncounter,#SamratChoudhary

8 महीने से मंत्री, पर सदन के सदस्य नहीं! सुप्रीम कोर्ट के सवाल से Bihar Politics असहज| मंत्री दीपक प्रकाश का जवाब- सरकार देगी...

Bihar Minister: सुप्रीम कोर्ट ने बिहार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश के मंत्री पद पर सवाल उठाया है। अदालत ने बिहार सरकार से पूछा है कि बिना किसी सदन के सदस्य बने वे छह महीन#BiharMinister,#SupremeCourt,#DeepakPrakash

खगड़िया में सुबह-सुबह 4 बाइक सवार अपराधियों की खूनी खेल! दिनदहाड़ युवक की गोली मारकर हत्या

Khagaria Murder: खगड़िया के अलौली में शुक्रवार सुबह फुलतौड़ा पुल के पास बाइक सवार चार बदमाशों ने जंगली पटेल की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस पारिवारिक विवाद की आशंका जता रही है।#KhagariaMurder,#BiharCrime,#AlauliNews