Bihar Tiranga Yatra: पटना: मुख्यमंत्री पटना में ‘तिरंगा यात्रा’ का नेतृत्व करते हुए एक बड़ा संदेश दिया। सोमवार को जेपी गोलंबर से कारगिल चौक तक निकली इस यात्रा में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी शामिल हुए। उन्होंने हाथों में तिरंगा लेकर लगभग डेढ़ किलोमीटर पैदल चलकर देश प्रेम और एकता का आह्वान किया। जेपी गोलंबर पहुंचने पर मुख्यमंत्री ने जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान हजारों की संख्या में लोग हाथों में तिरंगा लिए ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाते हुए दिखाई दिए।







सीएम सम्राट चौधरी का देश को लेकर बड़ा दावा
इस अवसर पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अपने भाषण में देश के भविष्य को लेकर एक महत्वपूर्ण दावा किया। उन्होंने कहा कि भारत 2047 तक विश्व के सबसे शक्तिशाली देश के रूप में उभरेगा।
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा, “भारत 2047 में सबसे शक्तिशाली देश के रूप में उभर कर सामने आएगा।”
उन्होंने तिरंगे को ‘एकता, अखंडता और संप्रभुता’ का प्रतीक बताते हुए कहा कि यह हमारे लिए जीने और मरने का भी प्रतीक है। मुख्यमंत्री ने स्मरण कराया कि लाखों सैनिकों ने तिरंगे की आन के लिए अपने प्राणों की आहुति दी है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि भारत शांतिप्रिय देश है, लेकिन यदि कोई उससे लड़ने का प्रयास करता है, तो उसे कड़ा जवाब दिया जाता है।

‘हर घर तिरंगा’ अभियान और सीएम की अपील
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के महत्व पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि यह यात्रा केवल तीन रंगों का ध्वज नहीं है, बल्कि यह उन पूर्वजों और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान का प्रतीक है, जिन्होंने अपने प्राणों की आहूति देकर लोकतंत्र की स्थापना की और इस तिरंगे को स्थापित किया।
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा, “आज का तिरंगा यात्रा केवल तीन रंगों का ध्वज नहीं है बल्कि हमारे पूर्वजों और स्वतंत्रता सेनानियों ने अपनी प्राणों की आहूति दे कर लोकतंत्र की स्थापना की और इस तिरंगा को स्थापित किया।”
उन्होंने 10 से 17 अगस्त तक चलने वाली इस ‘तिरंगा यात्रा’ और 14 अगस्त तक चलने वाले ‘हर घर तिरंगा अभियान’ में अधिक से अधिक लोगों से शामिल होने की अपील की। मुख्यमंत्री ने आह्वान किया कि इस मुहिम को सफल बनाएं और प्रखंड स्तर पर आयोजित कार्यक्रमों में अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर तिरंगे की शान बढ़ाएं।

यात्रा में शामिल हुए दिग्गज नेता और ट्रैफिक व्यवस्था
इस ‘बिहार तिरंगा यात्रा’ में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ कई अन्य प्रमुख नेता भी शामिल हुए। इनमें मंत्री रामकृपाल यादव, विजय सिन्हा और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी प्रमुख थे। यात्रा का मुख्य उद्देश्य लोगों के बीच देशभक्ति की भावना को बढ़ावा देना और स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ‘हर घर तिरंगा अभियान’ को हर व्यक्ति तक पहुंचाना है।
यात्रा के कारण सोमवार सुबह 7 बजे से ही गांधी मैदान, डाकबंगला चौराहा, जेपी गोलंबर, कारगिल चौक और बुद्ध मार्ग के आसपास वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई थी। हालांकि, लोगों को कोई परेशानी न हो, इसके लिए वैकल्पिक मार्गों की व्यवस्था की गई थी। ‘तिरंगा यात्रा’ समाप्त होने के तुरंत बाद, यातायात व्यवस्था को सामान्य कर दिया गया।

आज पटना में दिखा देशभक्ति का मेला! CM सम्राट चौधरी की अगुवाई में निकला विशाल तिरंगा यात्रा
Patna Tiranga Yatra: आज पटना की सड़कों पर देशभक्ति का अद्भुत नज़ारा देखने को मिला, जब मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ‘हर घर तिरंगा अभियान-2026’ के तहत विशाल तिरंगा यात्रा का नेतृत्व किया। यह यात्रा जेपी गोलंबर से शुरू होकर कारगिल चौक तक जज्बा जगा गया। राज्य के कला संस्कृति विभाग ने इस आयोजन की जानकारी देते बताया, इसका मुख्य उद्देश्य स्वतंत्रता दिवस से पहले राष्ट्रीय ध्वज के प्रति जनभागीदारी, राष्ट्रीय एकता और जागरूकता को बढ़ावा देना है।

अभियान का लक्ष्य और प्रमुख गतिविधियां
राज्य सरकार ने इस अभियान के तहत कई गतिविधियों की योजना बनाई है, ताकि अधिक से अधिक लोग इसमें शामिल हो सकें। तिरंगा यात्रा के अलावा, ‘सेल्फी विद तिरंगा’, तिरंगा-थीम वाली रोशनी, तिरंगा रंगोली और ‘वंदे मातरम’ का सामूहिक गायन जैसे कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। कला संस्कृति विभाग के अनुसार, पूरे बिहार में भी इसी तरह की गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं, ताकि अभियान में व्यापक भागीदारी सुनिश्चित हो सके।
हर ब्लॉक को मिलेंगे 4000 राष्ट्रीय ध्वज
‘हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत प्रत्येक प्रशासनिक ब्लॉक को 4,000 राष्ट्रीय ध्वज उपलब्ध कराए जा रहे हैं। अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है कि स्कूलों, कॉलेजों और अन्य सार्वजनिक संस्थानों में भी राष्ट्रीय ध्वज की उपलब्धता और वितरण सुचारू रूप से हो। इस पहल का लक्ष्य लोगों को अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने और स्वतंत्रता दिवस से संबंधित गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करना है।
सुरक्षा और यातायात के विशेष इंतजाम
तिरंगा यात्रा के सफल आयोजन के लिए विभिन्न विभागों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। यात्रा मार्ग को पूरी तरह से सुरक्षित किया जाएगा और पूरे रास्ते में पुलिसकर्मियों व दंडाधिकारियों को तैनात किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, कार्यक्रम के दौरान यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए भी व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैं। मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने बिहार के सभी नागरिकों से तिरंगा यात्रा और अभियान के तहत आयोजित अन्य गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है।









You must be logged in to post a comment.