back to top
28 मई, 2024
spot_img

Good News! Bihar ने मारी बाजी, अब मिलेगा ‘ पक्का ‘ मकान, केंद्र से मिले 5.2 लाख आवास, जानिए — PMAY-G

spot_img
Advertisement
Advertisement

पटना। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) [PMAY-G] के तहत बिहार के लिए बड़ी सौगात मिली है। केंद्र सरकार ने बिहार को 5 लाख 20 हजार 742 अतिरिक्त आवास स्वीकृत किए हैं, जिससे 2018 से लंबित प्रतीक्षा सूची अब लगभग समाप्त हो गई है।

 

Darbhanga के मदरसा में ‘ …भीख मांगती हिंदू लड़की, फिर? देखें VIDEO

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Deshaj Times (@tdeshaj)

PMAY-G: CM Nitish Kumar की पहल लाई रंग

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लगातार केंद्र सरकार के समक्ष बिहार के लंबित आवासों का मुद्दा उठाया था। इसके बाद केंद्रीय कृषि, किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर इसकी जानकारी दी है।

PMAY-G: केंद्रीय कैबिनेट ने दी थी योजना विस्तार को मंजूरी

पत्र में बताया गया कि 9 अगस्त 2024 को केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में ग्रामीण क्षेत्रों में आवास जरूरतों को देखते हुए 2 करोड़ अतिरिक्त घर बनाने की योजना को मंजूरी दी गई थी। इसके तहत योजना को 2029 तक के लिए बढ़ाया गया है।

यह भी पढ़ें:  Bihar Weather: Bihar के 24 जिलों में आज बिजली कड़केगी, आंधी चलेगी! देखें किस इलाके में चलेंगी 40km/h की हवाएं, किन जिलों में आफत की बारिश! Yellow Alert

PMAY-G: अब तक Bihar को मिले इतने आवास

अब तक बिहार को 44 लाख 92 हजार 10 घरों का आवंटन हो चुका है। इसमें यह नया आवंटन शामिल होकर अब लगभग सभी पात्र लाभार्थियों को मकान मिल सकेगा।

PMAY-G: नए सर्वे से होगी भविष्य की तैयारी

केंद्रीय मंत्री के पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि प्रतीक्षा सूची की संतृप्ति (Saturation) के बाद अब नया सर्वे कराया जाएगा। इस सर्वे में कच्चे मकानों में रहने वाले गरीबों की नई सूची तैयार की जाएगी, ताकि सभी को पक्का मकान मिल सके।

जरूर पढ़ें

error: कॉपी नहीं, शेयर करें