spot_img

दलीप ट्रॉफी फाइनल में बवाल! तिलक वर्मा और वैभव सूर्यावंशी भिड़े, अंपायर ने किया अलग, फिर जो हुआ…

Duleep Trophy Fight: चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले जा रहे दलीप ट्रॉफी फाइनल के दौरान माहौल तब गरमा गया जब तिलक वर्मा और वैभव सूर्यवंशी के बीच तीखी नोकझोंक धक्का-मुक्की में बदल गई, जिसके बाद अंपायर को दखल देना पड़ा.

spot_img
- Advertisement -

Duleep Trophy Fight: चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले जा रहे दलीप ट्रॉफी के फाइनल मैच में Duleep Trophy Fight ने हर किसी का ध्यान खींचा. साउथ ज़ोन के कप्तान तिलक वर्मा और ईस्ट ज़ोन के सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के बीच मैदान पर तीखी बहस देखने को मिली. यह कहासुनी इतनी बढ़ गई कि दोनों खिलाड़ी धक्का-मुक्की करने लगे, जिसके बाद अंपायर को बीच-बचाव के लिए आना पड़ा. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है.

- Advertisement -

मैच के 11वें ओवर में यह पूरा वाकया हुआ. वैभव सूर्यवंशी शानदार लय में बल्लेबाजी कर रहे थे और विपक्षी कप्तान तिलक वर्मा उनका ध्यान भटकाने के लिए स्लेजिंग करने लगे. तिलक लगातार वैभव को कुछ न कुछ बोल रहे थे और उन्होंने वैभव की उप-कप्तानी का मज़ाक उड़ाते हुए कहा, ‘क्या यार, ये वाइस-कैप्टन.’ यह बात वैभव को नागवार गुज़री और स्लेजिंग जल्द ही तीखी बहस में बदल गई. दोनों खिलाड़ियों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई, जिसके बाद अंपायर ने तुरंत हस्तक्षेप कर उन्हें अलग किया.

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  जन्माष्टमी के जश्न में ...मेले की भीड़ में बिछड़ी, फिर हुई दरिंदगी ! सीतामढ़ी में मुंह बांधकर बगीचे में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म!

धक्का-मुक्की के बाद गंवाया वैभव ने विकेट

इस गहमागहमी के कुछ ही देर बाद वैभव सूर्यवंशी अपना विकेट गंवा बैठे. चामा मिलिंद की गेंद को उन्होंने पुल करने की कोशिश की, लेकिन गेंद बल्ले पर सही से नहीं आई और डीप मिडविकेट की ओर हवा में उछल गई. सब्स्टिट्यूट प्लेयर तनय त्यागराजन ने दौड़ते हुए शानदार कैच लपककर वैभव की 44 रन की पारी का अंत किया. वैभव ने 37 गेंदों का सामना करते हुए 5 चौके और 1 छक्के की मदद से यह रन बनाए. उन्होंने अभिमन्यु ईश्वरन के साथ मिलकर 100 रन की ओपनिंग साझेदारी की थी.

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Weather |अगले 24 घंटों के लिए 24 जिलों में बारिश का अलर्ट! 17 में येलो - 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

ईस्ट ज़ोन ने पहले दिन किया मज़बूत प्रदर्शन

वैभव के आउट होने के कुछ ही देर बाद अभिमन्यु ईश्वरन (72 रन) और फिर सुदीप घरामी भी पवेलियन लौट गए, जिससे ईस्ट ज़ोन का स्कोर 147/3 हो गया था. ऐसा लग रहा था कि साउथ ज़ोन की टीम मैच में वापसी कर चुकी है, लेकिन इसके बाद शिखर मोहन (85 रन), कप्तान ईशान किशन (नाबाद 111 रन) और कुमार कुशाग्र (63 रन) की शानदार पारियों ने पहले दिन का खेल ईस्ट ज़ोन के नाम कर दिया. स्टंप्स तक ईस्ट ज़ोन ने 4 विकेट के नुकसान पर 385 रन बना लिए थे. ईशान और कुशाग्र पांचवें विकेट के लिए 144 रन की अटूट साझेदारी कर मज़बूती से क्रीज़ पर डटे हुए हैं, जिससे उनकी टीम को एक बड़े स्कोर की उम्मीद है.

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

PM मोदी के जन्मदिन पर बिहार का बड़ा संकल्प: मंदिरों में विशेष पूजा, युवाओं के लिए सेवा का नया रास्ता

Bihar PM Modi: बिहार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को 'सेवा और संकल्प दिवस' के रूप में मनाने की तैयारी है। बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद ने मठ-मंदिरों में विशेष प#BiharNews,#PMModiBirthday,#SevaSankalpDivas

बिहार में हॉकी का महाविस्तार! अब हर गांव-कस्बे में दिखेगा खेल का जादू,हर प्रखंड-जिले में हॉकी का सपना होगा साकार | मंत्री श्रवण कुमार...

Bihar Hockey: बिहार के सभी जिलों और प्रखंडों तक हॉकी को पहुंचाने की तैयारी है। मंत्री श्रवण कुमार ने हॉकी एसोसिएशन ऑफ बिहार की वार्षिक बैठक में यह घोषणा की, जिससे ग्रामीण प्र#BiharHockey,#ShravanKumar,#SportsBihar

Bihar Police Transfer बिहार में पुलिस महकमे में भूचाल! 37 SDPO, DSP, ASP का ट्रांसफर, पूरी लिस्ट और नई पोस्टिंग देखें

Bihar Police Transfer: बिहार सरकार के गृह विभाग ने बड़े पैमाने पर 37 SDPO, DSP और ASP स्तर के पुलिस अधिकारियों का तबादला किया है। निगरानी, आर्थिक अपराध, साइबर क्राइम और STF जैसे महत्व#BiharPoliceTransfer,#BiharNews,#PoliceReshuffle

चौंक जाएंगे! बिहार में साइबर ठगों का नया खेल, 34 फर्जी कंपनियों से हो रही करोड़ों की ठगी, ऐसे रहें सावधान

Bihar Cyber Crime: बिहार में साइबर अपराध से जुड़ी जांच में 34 फर्जी ट्रस्ट, NGO और शेल कंपनियां सामने आई हैं। साइबर अपराधी अब व्यक्तिगत खातों के बजाय व्यावसायिक खातों का उपयोग कर#BiharCyberCrime,#OnlineFraudIndia,#CCSUInvestigation