शादी से लौट रही डांसर से दरिंदगी के खौफनाक वारदात को दरिंदों ने अंजाम दिया है। दरअसल, शादी से लौट रही डांसर और उसके पति ने रास्ता क्या पूछ लिया…दुष्कर्मी डांसर को खेत में घसीटकर ले गए। पति को बंधक बना सामूहिक दुष्कर्म को अंजाम दिया। बंधक बना पति देखता रहा बेबस —सामने पत्नी की लूटती रही अस्मत।
जय बाबा केदार..!
View this post on Instagram
शादी समारोह से लौट रही डांसर…दरिंदों की हवस में फंसी
जानकारी के अनुसार, पटना (दानापुर) के शाहपुर थाना क्षेत्र से एक मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है, जहां शादी समारोह से लौट रही एक महिला डांसर के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया। घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।
शादी से लौटते समय रास्ता पूछना पड़ा भारी
पीड़िता अपने पति के साथ एक शादी में परफॉर्मेंस के बाद सुबह घर लौट रही थी, लेकिन रास्ता नहीं पता होने के कारण उन्होंने एक स्थानीय व्यक्ति मनोज कुमार से मदद मांगी। मनोज ने भरोसा दिलाते हुए अपने दो साथियों मनीष कुमार और नागेंद्र कुमार को बुलाया और कहा कि वे उन्हें स्टेशन तक छोड़ देंगे।
झोपड़ी में ले जाकर पति को बंधक बनाया, फिर किया गैंगरेप
रास्ते में तीनों आरोपी दंपति को बहला-फुसला कर एक खेत के पास बनी झोपड़ी में ले गए। वहां पति को बंधक बनाकर मारपीट की गई, और उसके सामने ही महिला के साथ तीनों ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया। पति घटना के दौरान बेबसी से सबकुछ देखता रहा और कोई मदद नहीं कर सका।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपी गिरफ्तार किए
घटना के बाद पीड़ित दंपति दिघवारा थाना पहुंचे और पुलिस को आपबीती सुनाई। चूंकि घटना शाहपुर थाना क्षेत्र की थी, इसलिए मामला शाहपुर पुलिस को सौंपा गया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों—मनीष कुमार और मनोज कुमार—को गिरफ्तार कर लिया, जबकि तीसरा आरोपी नागेंद्र कुमार फरार है।
मेडिकल जांच जारी, साक्ष्य जुटाने में जुटी पुलिस
पीड़िता ने शाहपुर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर पीड़िता की मेडिकल जांच शुरू कर दी है और आरोपियों के खिलाफ पुख्ता साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं, ताकि उन्हें सख्त सजा दिलाई जा सके।