मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भाजपा के आगे आत्मसमर्पण कर दिया है!
पूरी तरह से अपनी राजनीति और बिहार के मुद्दों को त्याग ही दिया है।
आज जो कुछ भी भाजपा कह रही है, कर रही है, उसी का गुणगान कर रहे हैं CM नीतीश कुमार!
बिहार के लिए विशेष राज्य के दर्जे की मांग को तो पूरी तरह से त्याग ही… pic.twitter.com/7gAuDgORh9
Bihar News| Bihar Legislative Assembly| सदन में विपक्ष का ‘डमी विधानसभा..वाला आक्रोशित शो…’ जब महबूब आलम बने अध्यक्ष। जहां, बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के चौथे दिन अजब ही नजारा दिखा।
आज विधानसभा की कार्यवाही शुरू होते ही सदन में विपक्ष ने जोरदार हंगामा करते हुए सदन के अंदर ‘डमी विधानसभा’ का शो (Fourth day of Bihar Legislative Assembly Opposition’s uproar) करने लगे।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भाजपा के आगे आत्मसमर्पण कर दिया है!
पूरी तरह से अपनी राजनीति और बिहार के मुद्दों को त्याग ही दिया है।
आज जो कुछ भी भाजपा कह रही है, कर रही है, उसी का गुणगान कर रहे हैं CM नीतीश कुमार!
बिहार के लिए विशेष राज्य के दर्जे की मांग को तो पूरी तरह से त्याग ही… pic.twitter.com/7gAuDgORh9
वहीं, बिहार विधानसभा के अध्यक्ष नंद किशोर यादव ने दोपहर 12 बजे घोषणा की कि अब प्रश्नोत्तर काल खत्म होता है। इसके साथ ही विपक्षी दलों के सदस्य सदन से वाकआउट कर गए।
Bihar News| Bihar Legislative Assembly| नीतीश कुमार के खिलाफ जमकर नारेबाजी
बाहर में नीतीश कुमार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करने लगे। इस्तीफे की मांग को लेकर जोरदार नारेबाजी चलता रहा। इससे तय है कि बिहार विधानसभा का मानसून सत्र चौथे दिन हंगामे की भेंट ही चढ़ेगा। सरकार की आज 47512 करोड़ रुपए से ज्यादा का पहला अनुपूरक बजट पास कराने की कोशिश सफल नहीं हो पाएगी।
Bihar News| Bihar Legislative Assembly| विपक्ष विधान सभा के अंदर अलग सदन चलाने लगा
इससे पहले,विपक्ष विधानसभा के अंदर अलग सदन चलाने लगा। वाम दल विधायक महबूब आलम को स्पीकर बना दिया गया। इस दौरान विपक्ष के विधायकों को स्पीकर ने बार-बार चेतावनी दी। मगर, कोई मानने को तैयार नहीं था। अंदर हंगामा चलता रहा। इस दौरान विपक्षी सदस्य वेल में पहुंच गए।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पिटाई के खिलाफ मुंह पर काली पट्टी लगाकर बाहर हंगामा रूकने का नाम नहीं ले रहा था। वहीं, विशेष राज्य का दर्जा, भ्रष्टाचार जैसे तमाम मुद्दों को लेकर सदन में विपक्षी दलों ने जोरदार हंगामा किया। बिहार विधानसभा कार्यवाही के दौरान विपक्षी दल के नेता सदन के वेल में धरने पर बैठ गए।
Bihar News| Bihar Legislative Assembly| अपनी-अपनी जगह पर जाइए, तब आपकी बात को सुनूंगा
अध्यक्ष ने कहा कि आप अपनी-अपनी जगह पर जाइए, तब आपकी बात को सुनूंगा। इतने पर भी बात नहीं बनी तो सीएम नीतीश कुमार उठकर चले गए। उनके जाते ही विपक्ष का शोर और जोर हो गया।
Bihar News| Bihar Legislative Assembly| विधानसभा अध्यक्ष की कुर्सी के सामने वेल में ‘अपनी विधानसभा’ खुद
इसके बाद विपक्षी दलों ने विधानसभा अध्यक्ष की कुर्सी के सामने वेल में ‘अपनी विधानसभा की डमी ’ खुद चलाई। इसमें महबूब आलम अध्यक्षता करने लगे। विपक्षी विधायक वहीं जमीन पर बैठ गए, जबकि कुछ खड़े होकर इस सभा में शामिल हो गए। विधानसभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव के बार-बार कहने पर भी यह बंद नहीं हुआ।
Bihar Legislative Council Election: जन सुराज संस्थापक प्रशांत किशोर ने बिहार विधान परिषद चुनाव से पहले मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के भगवान श्रीराम संबंधी बयान पर बीजेपी को घेरा है। उन्होंने इसे राजन
#BiharLegislativeCouncilElection,#PrashantKishor,#SamratChoudhary
West Bengal Stampede: पश्चिम बंगाल के कोलकाता में एक दुर्गा पूजा पंडाल में भीषण भगदड़ मच गई, जिसमें 17 लोगों की मौत हो गई। मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी और चीफ सेक्रेट्री मनोज अग्रवाल
#WestBengalStampede,#KolkataDurgaPuja,#ChorbaganTragedy
Bihar Government Officials: बक्सर के RJD सांसद सुधाकर सिंह ने बिहार के सरकारी अधिकारियों के 'अमानवीय व्यवहार' पर लगाम लगाने के लिए एक WhatsApp नंबर जारी किया है। आम लोग अब DM-SP समेत अन्य
#BiharNews,#SudhakarSingh,#RJD
Bihar Snake Bite: दरभंगा जिले के घनश्यामपुर में सांप के डसने से 50 वर्षीय शंभु महतो की मौत हो गई। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि अगर समय पर उचित उपचार मिलत
#BiharSnakeBite,#DarbhangaNews,#MedicalNegligence