spot_img

कंगना रनौत का इंडस्ट्री पर अटैक: ‘इस्लामी रिश्तों में आते ही वामपंथी हो जाती हैं हिंदू लड़कियां!’ | कहा – मैं संघी बनूंगी… ‘जेबकतरे’ दोगला कहीं का!

Kangana Ranaut: बॉलीवुड एक्ट्रेस और भाजपा सांसद Kangana Ranaut ने खुद को 'मॉडरेट हिंदू' से 'जागरूक हिंदू' घोषित किया है। उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री की उन अभिनेत्रियों को घेरा है, जो इस्लामी रिश्तों में आने के बाद वामपंथी हो जाती हैं।

spot_img
- Advertisement -

Kangana Ranaut: बॉलीवुड की मुखर अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना रनौत इन दिनों अपने बयानों को लेकर लगातार सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स को करारा जवाब देते हुए कंगना ने एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में उन्होंने खुद को ‘मॉडरेट हिंदू’ से ‘जागरूक हिंदू’ बनने की बात कही, साथ ही फिल्म इंडस्ट्री के कुछ लोगों पर तीखा हमला बोला।

- Advertisement -

40 वर्षीय कंगना ने उन आलोचकों को जवाब दिया, जो उनके विचारों में आए बदलाव पर सवाल उठा रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि वह अब एक ‘जागरूक हिंदू’ की पहचान अपनाना चाहती हैं।

हां, मैं एक मॉडरेट हिंदू थी।… मुझपर तंज किया जाता है कि ‘तुम कब से संघी बन गई?’ हां, मुझे संघी बनना है। मुझे BJP और RSS की जो विचारधारा है जागरूक हिंदू की, मुझे वो बनना है। मुझे कन्वर्ट होना है। मैं क्यों नहीं कन्वर्ट हो सकती?

- Advertisement -

‘इस्लामी रिश्तों’ पर कंगना रनौत का बड़ा दावा

कंगना रनौत ने अपने पुराने वीडियो पर मिल रही आलोचनाओं पर भी बात की। उन्होंने कहा कि पहले वह हर तरह की चीजें करती थीं, लेकिन अब वह ‘जागरूक हिंदू’ की पहचान अपनाना चाहती हैं और किसी को इस बदलाव पर सवाल उठाने का हक नहीं है। उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हिंदू अभिनेत्रियों पर भी निशाना साधा।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bhagalpur News रिटायरमेंट की खुशियां मातम में बदलीं! बस ने रौंदा, अधिकारी की मौत, बेटी अस्पताल में

कंगना ने दावा किया है कि उन्होंने इंडस्ट्री में कई हिंदू लड़कियों को बहुत करीब से देखा है। उनके अनुसार, शुरुआत में ये लड़कियां राजनीति या धर्म को लेकर तटस्थ रहती हैं, लेकिन जैसे ही वे किसी इस्लामी के साथ रिश्ते में आती हैं, उनकी सोच वामपंथी बन जाती है।

जैसी ही वो किसी इस्लामी के साथ रिश्ते में आती हैं, वो इतने कट्टरपंथी लेफ्टिस्ट बन जाते हैं।

‘दोगली सोच’ पर उठाए सवाल

कंगना ने आगे कहा कि संविधान हर व्यक्ति को अपनी पसंद का धर्म या विचारधारा चुनने की आजादी देता है, इसलिए इसमें कोई कानूनी समस्या नहीं है। हालांकि, उन्होंने इस बात पर सवाल उठाया कि जब बात हिंदू बेटियों की आती है, तो उनके रिश्तों पर सवाल क्यों उठाए जाते हैं। उन्होंने ऐसी सोच को ‘दोगला’ करार दिया।

यह भी पढ़ें:  मिथिला के देवघर Kusheshwarasthan Shravani Mela में हर-हर महादेव! कुशेश्वरस्थान में शुरू हुआ श्रावणी मेला, पहली सोमवारी को आएंगे 1 लाख भक्त, जानिए क्या हैं खास इंतजाम

रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंगना रनौत का यह तंज कथित तौर पर बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा पर था। हाल ही में सोनाक्षी सिन्हा ने CJP आंदोलन का समर्थन किया था। वीडियो जारी करने से ठीक पहले कंगना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर बिना नाम लिए एक अभिनेत्री पर हमला भी बोला था।

यह भी पढ़ें:  Deoghar Helicopter Service देवघर में अब हवा से होंगे बाबा बैद्यनाथ के दर्शन! श्रावणी मेले से पहले विशेष हेलीकॉप्टर सेवा की शुरू नई सुविधा! जानिए -अलग-अलग पैकेज और किराया!

इंस्टाग्राम स्टोरी से भड़का विवाद

कंगना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा था कि उन्होंने एक ऐसी अभिनेत्री को देखा है, जो इन दिनों ‘जेबकतरे’ की तरह कपड़े पहनती है और बात करती है। उन्होंने यह भी कहा कि वह ‘हाफ पैंट और उल्टी टोपी पहनकर आंदोलनकारियों के गट्टरछाप प्रोटेस्ट को बढ़ावा दे रही है।’ कंगना ने अपनी पोस्ट में आगे लिखा, ‘डियर फेलो एक्ट्रेस, अगर आपका पार्टनर आपको जेबकतरे जैसा महसूस करा रहा है, तो मुझे अफसोस है। आप पहले इतनी शालीनता से कपड़े पहनती थीं और बोलती थीं, आपको क्या हो गया? अगर स्टाइलिंग में कोई मदद चाहिए तो मैं हमेशा मौजूद हूं।’

इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया यूजर्स कंगना के इस बयान को सोनाक्षी सिन्हा और उनके पति जहीर इकबाल से जोड़कर देख रहे हैं, जिसके बाद यह बहस और तेज हो गई है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Jharkhand Police Encounter झारखंड में बड़ा एक्शन! खूंखार गैंगस्टर सुजीत सिन्हा मुठभेड़ में ढेर| पाकिस्तान में छिपे प्रिंस खान से जुड़ा था नेटवर्क

Jharkhand Police Encounter: झारखंड पुलिस ने कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा को एनकाउंटर में मार गिराया है। व्यापारियों को रंगदारी के लिए परेशान करने वाले सुजीत सिन्हा का खात्मा एक बड़ी कार्र#JharkhandPoliceEncounter,#SujeetSinhaDeath,#DhanbadCrime

India Test Cricket Team जसप्रीत बुमराह श्रीलंका टेस्ट दौरा से बाहर! जम्मू-कश्मीर के आकिब नबी को मिला बड़ा मौका| जानिए – टेस्ट टीम स्क्वॉयड

Aaqib Nabi India Team: भारतीय सीनियर टेस्ट टीम में एक बड़ा बदलाव सामने आया है। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह चोट के कारण श्रीलंका के खिलाफ आगामी दो मैचों की टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं#AaqibNabi,#JaspritBumrah,#TeamIndia

Bihar Assistant Professor बिहार में शिक्षकों को मिली बड़ी राहत! 2,451 सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति का रास्ता साफ, जानें कब तक मिलेगी ज्वाइनिंग

Bihar Assistant Professor: बिहार के 211 नए डिग्री कॉलेजों में 2,451 सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच गई है। उच्च शिक्षा विभाग ने विश्वविद्यालय आवंटन सूची जारी#BiharAssistantProfessor,#BiharEducation,#BSUSC

3 उपचुनाव रिजल्ट LIVE: बांकीपुर में PK ने मचाया धमाल, दतिया में कांग्रेस का ‘कमबैक’! मांजलपुर में भाजपा की निर्णायक बढ़त

Bihar By-election: बिहार के बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर ने भाजपा को पीछे छोड़ते हुए बड़ी बढ़त बनाई है। वहीं, मध्य प्रदेश के दतिया में कांग्रेस ने चौंकाने वाला प्रदर्शन किया#BiharByElection,#BankipurResult,#DatiaElection