spot_img

राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री रामसूरत राय बोले- जल्द खत्म होगी जमीन विवाद व दाखिल खारिज की परेशानी, जानिए…

spot_img

देशज टाइम्स | Highlights -

- Advertisement -

पटना। जमीन विवाद एवं दाखिल खारिज में लोगोंं को हो रही परेशानी जल्द खत्म होगी। सरकार की मंशा स्पष्ट है लोगों को जमीन का मालिकाना हक मिलेगा। कोई भी व्यक्ति अवैध कब्जा नहीं कर पायेंगे। राज्य की सरकार इस मामले में काफी गंभीर है। अवैध कब्जा करने वाले को विभाग सख्ती से निपटेगी।

- Advertisement -

यह बातें राज्य सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री राम सूरत राय ने बुधवार को भाजपा कार्यालय में सहयोग कार्यक्रम खत्म होने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए कही। उन्होंने कहा कि नये सर्वे में लोग अपने मामलों को जल्द सुलझायेंगे।

- Advertisement -
IMG_0073.JPG

मंत्री रामसूरत राय ने कहा

उन्होंने आमजनों से अपील करते हुए कहा कि पुस्तैनी जमीन के मामलों को तुंरत सुलझायें। मंत्री ने कहा कि तीन से चार साल के अंदर विभाग के सभी काम ऑनलाइन होंगे।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा में खूनी खेल! जमीन विवाद में चलीं गोलियां, 2 गिरफ्तार, 40-50 लोग फरार

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी के देश में रोजगार के पर दिये गये बयान पर उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष स्वीकार कर रहे हैं कि बिहार में बेरोजगारों को रोजगार मिला है। राज्य सरकार आने वाले दिनों में युवाओं को रोजगार देगी।

ये लोकतंत्र है सबका अपना विचार होता है, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री सक्षम हैं सभी समस्याओं का समाधान करने में। मुगालते में ना रहे लोग, पीएम और सीएम की वैकेंसी नहीं है ।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News दरभंगा में दहलाने वाली वारदात: कॉलेज से लौटी और ट्रक के आगे कूद गई युवती, फिर जो हुआ...

सहयोग कार्यक्रम में आज दीघा, पटना के अरमा चरण राय ने सीओ पटना को न्यायालय के आदेश का अनुपालन नहीं करने के संबंध में आवेदन दिया। जहानाबाद के ललन कुमार ने बस पड़ाव पटना में अधिग्रहित जमीन के मुआवजा के संबंध में आवेदन दिया। भरगामा अररिया के विजय कुमार मिश्रा ने सरकारी भूमि अधिग्रहण के संबंध में आवेदन दिया।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Crime केवटी में चोरों का कहर! दुकान से 76 हजार की संपत्ति साफ, क्या पुलिस पकड़ पाएगी?

काराकाट के गोपाल पाण्डेय ने नीजी जमीन परअवैध कब्जा किये जाने की शिकायत की।

गोविन्दचक सोनपुर के नरेन्द्र देव ने जमीन के मुआवजा के संबंध में, भागलपुर के गणेश प्रसाद सिह ने निजी जमीन के फर्जी रसीद कटाकर सीओ के सहयोग से जमीन कब्जा करने के संबंध में आवेदन दिया।

नालंदा के रजनीकांत सिन्हा ने जमाबंदी रद्ध करने के संबंध में, ढ़ाका पूर्वी चम्पारण के भूवनेश्वर प्रसाद दिनकर ने गैर मजरूआ जमीन एवं सरकारी कुंआ पर सीओ केसहयोग से किये जाने के संबंध में शिकायत की।

दरियापुर के मो. आसीफ जमाल ने सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने के संबंध में आवेदन दिया। सैकड़ों आमजनों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपनी समस्याओं से मंत्री को अवगत कराया।

इनकी समस्याओं को सुनकर मंत्री ने तत्काल विभागीय अधिकारियों से बात कर उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बिहार में 21 नए ROB: सिर्फ 7 दिनों में होगा भूमि अधिग्रहण, इन 4 जिलों को मिलेगी बड़ी सौगात!

Bihar ROB: बिहार के पूर्णिया, कटिहार, अररिया और किशनगंज में बनने वाले 21 रेल ओवरब्रिज के लिए भूमि अधिग्रहण 7 दिनों में पूरा होगा। मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने दिया नि #BiharROB,#LandAcquisition,#DilipJaiswal

Madhubani Cyber Crime शादी से पहले लड़की का ‘अश्लील’ वीडियो वायरल, टूट गया रिश्ता; अब मांगे जा रहे ₹1.50 लाख!

Madhubani Cybercrime: मधुबनी में साइबर अपराध का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक युवती की आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उसकी शादी टूट गई। आरोपी ने वीडि #MadhubaniNews,#CybercrimeBihar,#Extortion

Darbhanga Crime केवटी में चोरों का कहर! दुकान से 76 हजार की संपत्ति साफ, क्या पुलिस पकड़ पाएगी?

Kewati Theft: केवटी के रनवे गांव में एक दुकान का चदरा तोड़कर अज्ञात चोरों ने 76 हजार रुपये की संपत्ति चुरा ली। नकदी समेत 70 हजार का सामान गायब है, पुलिस ने जांच शुरू की है। #KewatiTheft,#BiharCrime,#DarbhangaNews

Darbhanga Land Survey दरभंगा में भूमि सर्वे पर बड़ा एक्शन! अब रोज इतने किश्तवार बनाने होंगे, नहीं तो…

Darbhanga Land Survey: दरभंगा के केवटी अंचल में विशेष भूमि सर्वेक्षण कार्य में तेजी लाने के लिए जिला बंदोबस्त पदाधिकारी मनोज कुमार ने सख्त निर्देश दिए हैं। अब अधिकारियों को प्रतिदिन 1 #DarbhangaNews,#BiharLandSurvey,#KevatiSurvey