spot_img

पटना में दशहरा पर खूनी खेल: चाचा ने भतीजे को 5 गोली मारी, MLA के पूर्व ड्राइवर की हत्या | क्राइम सीन में पढ़िए – जमीनी – अवैध संबंध?

Patna Murder: पटना में सनसनीखेज वारदात से हड़कंप मच गया है। विधायक के पूर्व ड्राइवर को उसके चाचा ने ही पांच गोलियां मारकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस अब हत्या की दोहरी वजहों की जांच कर रही है, जिसमें अवैध संबंध का भी शक है।

spot_img
- Advertisement -

Patna Murder: पटना के फुलवारी शरीफ थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। बभनपुरा गांव में करीब सात बजे 30 वर्षीय दीपक कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि उसके चाचा ललन शर्मा ने पिस्टल से ताबड़तोड़ पांच गोलियां दागीं, जिससे दीपक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। यह घटना इलाके में सनसनी फैला दी है।

- Advertisement -

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ललन शर्मा हथियार लेकर फरार हो गया। मृतक दीपक कुमार, बभनपुरा निवासी विंध्याचल शर्मा के पुत्र थे और विक्रम के विधायक सिद्धार्थ शर्मा के पूर्व वाहन चालक भी रह चुके थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी। परिजनों के चीत्कार से पूरे गांव का माहौल गमगीन हो गया, मृतक की पत्नी कविता कुमारी घटनास्थल पर लगातार विलाप करती रहीं।

- Advertisement -

पुलिस ने शुरू की जांच, एफएसएल टीम ने जुटाए साक्ष्य

घटना की जानकारी मिलते ही फुलवारी शरीफ के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नारायण उपाध्याय और थानाध्यक्ष गुलाम मोहम्मद शाहबाज आलम पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पूरे इलाके को सुरक्षित कर गहन जांच शुरू की। वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल टीम को भी बुलाया गया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  वाराणसी में विंध्याचल से दर्शन कर लौट रहे आठ दोस्त ओवरब्रिज पर सेल्फी लेने रुके! ट्रक ने पीछें से कुचला, 4 की ऑन द स्पॉट मौत

जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद, पुलिस ने दीपक कुमार के शव को सुबह करीब 9:50 बजे पोस्टमार्टम के लिए एम्स पटना भेज दिया। पुलिस अब हत्या के पीछे की असल वजह जानने की कोशिश कर रही है, जिसके लिए कई पहलुओं पर पड़ताल जारी है।

हत्या के पीछे जमीन विवाद या अवैध संबंध का शक

दीपक कुमार की हत्या की वजह को लेकर पुलिस के सामने दो संभावित पहलू सामने आए हैं। शुरुआती जानकारी में चाचा-भतीजे के बीच जमीन विवाद की बात कही जा रही थी। हालांकि, जांच के दौरान एक और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। मृतक की पत्नी कविता कुमारी और आरोपी ललन शर्मा के बीच कथित अवैध संबंध को लेकर विवाद की चर्चा भी सामने आई है।

यह भी पढ़ें:  महानवमी पर दरभंगा DM kaushal का मातृशक्ति को दिल छू लेने वाला समर्पण! बच्चियों के चरण स्पर्श | तस्वीरों में देखें LIVE |नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥

प्रारंभिक जानकारी बताती है कि कविता कुमारी और ललन शर्मा के बीच करीब चार साल से कथित संबंध थे। मंगलवार सुबह घर में इसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर ललन शर्मा पिस्टल लेकर आया और दीपक पर पांच गोलियां चला दीं। पुलिस फिलहाल किसी एक वजह को हत्या का कारण नहीं मान रही है और दोनों पहलुओं की गंभीरता से जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार, ललन शर्मा के पूर्व में धोखाधड़ी के मामले में जेल जाने की जानकारी मिली है। वहीं, दीपक कुमार भी पूर्व में हत्या के एक मामले में जेल जा चुका था और करीब चार-पांच साल जेल में रहने के बाद बाहर आया था।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, आरोपी की पत्नी-बेटी हिरासत में

पुलिस घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की बारीकी से जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि वारदात घर में लगे कैमरे में कैद हुई है, जिसकी मदद से पुलिस घटनाक्रम की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है। इसके साथ ही, वारदात में इस्तेमाल किए गए हथियार, गोली चलाने के तरीके और मौके से मिले अन्य साक्ष्यों की भी जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें:  Chindam Sutar Ranji Trophy | 400 रन बनाकर मचाया तहलका! इस भारतीय बल्लेबाज ने रणजी में रचा नया इतिहास, शॉ भी छूटे पीछे

पुलिस ने आरोपी ललन शर्मा की पत्नी और बेटी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। दोनों को फुलवारी शरीफ थाना लाकर घटना से पहले और बाद की परिस्थितियों के संबंध में जानकारी ली जा रही है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि वारदात से पहले घर में किस बात को लेकर विवाद हुआ था और घटना के बाद आरोपी किस रास्ते से फरार हुआ। दोनों के पुराने आपराधिक मामलों और उनके बीच रहे विवादों की भी जानकारी जुटाई जा रही है। अधिकारियों के अनुसार, एफएसएल रिपोर्ट, सीसीटीवी फुटेज और परिजनों व आसपास के लोगों से पूछताछ के बाद ही हत्या की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। वारदात के बाद बभनपुरा गांव में तनाव का माहौल है और पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

एलन मस्क का सबसे बड़ा तोहफा! अब हर अमेरिकी बच्चे को मिलेगा SpaceX का शेयर | ट्रंप ने कहा -Thank You Very Much

Elon Musk SpaceX: एलन मस्क ने घोषणा की है कि अगले साल हर अमेरिकी बच्चे को उनकी कंपनी SpaceX का एक शेयर मिलेगा। इस बड़े ऐलान पर डोनाल्ड ट्रंप ने मस्क को धन्यवाद दिया है। #ElonMusk,#SpaceX,#DonaldTrump

पटना में आज जलेंगे 90 फीट के रावण, गांधी मैदान में खास शोले-अंगारे!दिखेंगे खास इफेक्ट्स और लंका दहन | जानिए कैसी रहेगी सुरक्षा!

Bihar Ravan Dahan: पटना के गांधी मैदान में आज विजयादशमी पर 90 फीट ऊंचे रावण का भव्य दहन होगा। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं, जिसमें 85 फीट के मेघनाद और 80 फीट के कुंभकर्ण के प #BiharRavanDahan,#PatnaNews,#VijayaDashami

Fake Teachers | सरकारी स्कूलों में पढ़ा रहे फर्जी टीचर, हाई कोर्ट ने दिया बड़ा आदेश! 1 से 8वीं तक के सभी शिक्षकों की...

Uttar Pradesh Fake Teachers: इलाहाबाद हाई कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के प्राइमरी स्कूलों में पढ़ा रहे फर्जी शिक्षकों पर सख्त रुख अपनाया है। कोर्ट ने कक्षा 1 से 8 तक के सभी शिक्षकों के नियुक्ति औ #UttarPradeshNews,#FakeTeachers,#AllahabadHighCourt

बिहार में अब रेत की किल्लत नहीं! गया, अरवल, जमुई, पटना, भोजपुर और औरंगाबाद में खुल रहे नए घाट, 452 की नीलामी से बढ़ेगी...

Bihar Sand Mining: बिहार में निर्माण कार्यों को गति देने के लिए खान एवं भूतत्व विभाग ने बड़ा फैसला लिया है। 6 जिलों में नए बालू घाटों की पहचान हुई है, जबकि 452 घाटों की नीलामी प्र #BiharSandMining,#BiharConstruction,#MiningDepartment