Elon Musk SpaceX: मशहूर अमेरिकी कारोबारी एलन मस्क के एक बड़े ऐलान ने पूरी दुनिया में हलचल मचा दी है। मस्क ने घोषणा की है कि उनकी कंपनी SpaceX का एक-एक शेयर अगले साल हर अमेरिकी बच्चे को दिया जाएगा। इस घोषणा के बाद अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एलन मस्क को धन्यवाद देते हुए उनकी जमकर तारीफ की है।
अमेरिका के उद्योगपति एलन मस्क ने 2027 में देश के हर बच्चे को अपनी अंतरिक्ष कंपनी स्पेसएक्स का एक शेयर देने की घोषणा की है।
मस्क ने कहा, “अगले साल मैं अमेरिका के हर बच्चे को अपना एक स्पेसएक्स शेयर दूंगा।” मस्क ने कहा कि यह उनकी ओर से शुरू की गई कई पहलों में से यह पहली पहल है। बाद में, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस फैसले के लिए मस्क का आभार जताया।
एलन मस्क के इस फैसले का सीधा फायदा करोड़ों अमेरिकी बच्चों को मिलेगा। आंकड़ों के अनुसार, 1 जुलाई 2025 तक अमेरिका में 18 साल से कम उम्र के लगभग 7.2 करोड़ बच्चे होंगे। इन सभी बच्चों को SpaceX का एक-एक शेयर देने के लिए मस्क को कम से कम 7.2 करोड़ शेयर बांटने होंगे। यह उनके मौजूदा 6.42 अरब (642 करोड़) शेयरों का करीब 10 प्रतिशत हिस्सा होगा। इस तोहफे पर एलन मस्क को लगभग 10.5 अरब डॉलर यानी करीब 1000 करोड़ डॉलर खर्च करने होंगे।
एलन मस्क ने क्या कहा?
दुनिया के सबसे धनी व्यक्तियों में से एक एलन मस्क ने अपने इस बड़े फैसले का ऐलान करते हुए लिखा है कि, ‘अगले साल मैं SpaceX का एक-एक शेयर हर अमेरिकी बच्चे को दूंगा। यह कई तोहफों में से एक होगा।’ यह पहला मौका नहीं है जब एलन मस्क ने बड़े पैमाने पर दान दिया हो। इसी साल जुलाई महीने से अब तक उन्होंने रिपब्लिकन पार्टी के विभिन्न समूहों को 276 मिलियन डॉलर का दान दिया है।
डोनाल्ड ट्रंप ने जताया आभार
एलन मस्क के इस कदम की सराहना करते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने उनका आभार व्यक्त किया है। ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया पर लिखा है कि:
‘लाखों अमेरिकी बच्चों को TRUMP अकाउंट्स के जरिए SpaceX के शेयर देने के लिए हमारे महान दोस्त एलन मस्क का बहुत-बहुत शुक्रिया। जब हमने TRUMP अकाउंट्स की स्थापना की थी तब हमने इसी की उम्मीद की थी। इसके जरिए हमारे महान प्राइवेट सेक्टर के लोग जैसे कि एलन मस्क और कई अन्य साथ आएंगे और हमारे बच्चों में निवेश करेंगे। अभी तक बच्चे ही हमारे सबसे जरूरी असेट हैं और हम अमेरिकी के हर बच्चे को एक बेहतर सपना देना चाहते हैं। थैंक्यू एलन।’
SpaceX के शेयर की कीमत और भविष्य
शुक्रवार को SpaceX के एक शेयर की कीमत 146.03 डॉलर थी, जो भारतीय रुपये में लगभग 13865 रुपये के बराबर है। माना जा रहा है कि अगले साल जब एलन मस्क इस योजना को लागू करेंगे, तब तक कंपनी के शेयर की कीमत और भी बढ़ चुकी होगी। SpaceX ने इसी साल 12 जून को अपना IPO लॉन्च किया था, तब एक शेयर की कीमत 135 डॉलर थी। कंपनी के लगातार बढ़ते काम और अंतरिक्ष क्षेत्र में उसकी उपलब्धियों को देखते हुए भविष्य में इसके दाम और बढ़ने की उम्मीद है। यह ऐलान अमेरिकी बच्चों के भविष्य के लिए एक महत्वपूर्ण निवेश साबित हो सकता है।







