spot_img

बिहार के निलंबित डीएसपी पंकज कुमार रावत के पटना-नालंदा और दानापुर के आवासों पर छापा, करोड़ों की काली कमाई का पर्दाफाश, पत्नी, परिजन और अपने नाम पर जमा किया था अकूत संपत्ति

spot_img
- Advertisement -

पटना। बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने 48 घंटे के भीतर निलंबित किए गए बिहार पुलिस सेवा के डीएसपी पंकज कुमार रावत के पटना-नालंदा और दानापुर स्थित आवास पर छापेमारी कर करोड़ों की काली कमाई का पर्दाफाश किया है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

ईओयू की विशेष टीम का कारनामा

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  बिहार के सबसे बड़े टेंडर घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, 7 IAS अधिकारियों को नोटिस! |रिशु की फॉरेंसिक जांच में आए अपर मुख्य सचिव, प्रधान सचिव समेत सात के नाम

अपर पुलिस महानिदेशक (ईओयू) नैयर हसनैन खान ने देर शाम प्रेस विज्ञाप्ति जारी कर बताया कि अवैध बालू उत्खनन और गैर कानूनी व्यापार के संबंध में आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) बिहार, पटना की विशेष टीम ने आरा के तत्कालीन डीएसपी पंकज कुमार रावत के पटना-दानापुर और नालंदा स्थित आवास पर शनिवार को छापेमारी की।

यह भी पढ़ें:  अनंत सिंह का राजनीतिक करियर खतरे में! दिल्ली में दिखी सियासी केमिस्ट्री, ललन सिंह का इशारा | संजय झा मौन

नैयर हसनैन खान ने बताया कि इस छापेमारी में पंकज कुमार रावत द्वारा आय के ज्ञात/वैध स्रोत से अधिक परिसम्पति अर्जित किये जाने के तथ्य की पुष्टि हुई है। रावत द्वारा मुजफ्फरपुर, मोतिहारी, वैशाली, भभुआ, खगड़िया आदि जिलों में पदस्थापन के दौरान स्वयं, पत्नी एवं परिजनों के नाम पर काफी परिसम्पति अर्जित करने के साक्ष्य पाये गये।

एडीजी खान ने बताया कि उनके द्वारा पटना दीघा बगीचा में आवासीय भूखण्ड, श्रीकृष्णापुरी में एक आवासीय फ्लैट, दानापुर सगुना मोड़ के शताब्दी मॉल में दो दुकान एवं फरीदबाद, हरियाणा में फ्लैट खरीदे जाने के साक्ष्य मिले हैं।

यह भी पढ़ें:  MLC चुनाव परिणाम LIVE: बिहार की इन 8 सीटों पर आज होगा फैसला, कौन बनेगा सिकंदर?

निगरानी कोर्ट से तलाशी अधिपत्र प्राप्त कर पुलिस उपाधीक्षकों के नेतृत्व में आर्थिक अपराध इकाई की तीन विशेष टीमों का गठन किया गया। टीम के सदस्यों ने पंकज रावत के श्रीकृष्णापुरी अवस्थित फ्लैट, दानापुर नासरीगंज अवस्थित मकान एवं नालंदा जिला के हिलसा स्थित पैतृक मकान की तलाशी ली।

कंपनियों में निवेश और महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद

तलाशी में बैंक में निवेश, भारतीय जीवन बीमा निगम एवं बजाज एलियांज कम्पनी में निवेश तथा सम्पति क्रय से संबंधित कई दस्तावेज भी बरामद हुये हैं।

उल्लेखनीय है कि डीएसपी के विरुद्ध तीन सितम्बर को गलत तरीके से धनार्जन अर्जित करने का मामला आर्थिक अपराध थाना काण्ड संख्या-15/2021, धारा-13(2) सह-पठित धारा-13(1)(बी) भ्रनिअधि-1988 (यथा संशोधित-2018) दर्ज किया गया था।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

BPSC TRE-4.0: शिक्षक भर्ती के आवेदन की तारीख बढ़ी…! बिहार में शिक्षक बनने का एक और मौका, BPSC ने बढ़ाई आवेदन की अंतिम तारीख...

Bihar Teacher Recruitment: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने चौथे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा (TRE-4.0) के लिए आवेदन की अंतिम तारीख 3 नवंबर 2026 तक बढ़ा दी है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अब#BiharTeacherRecruitment,#BPSC,#TRE4_0

Bihar Politics अनंत सिंह पर ‘ अनंत ‘ आफ़त -कुर्सी जाएगी! सदस्यता रद्द | अब सुप्रीम कोर्ट से जेल का खतरा! |...

Bihar Anant Singh: मोकामा विधायक अनंत सिंह पर संकट गहरा गया है। एक तरफ जेडीयू ने उनकी विधानसभा सदस्यता रद्द करने के लिए पत्र लिखा है, वहीं 30 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट में उनकी जमा#BiharPolitics,#AnantSingh,#SupremeCourt

हैरान करने वाला किराया! दिवाली-छठ पर पटना आने का हवाई टिकट ₹30,000, सामान्य से 4 गुना महंगा के करीब, कैसे लौटेंगे बिहारी?

Bihar Flight Ticket Price: दिवाली और छठ पर घर लौटने की तैयारी कर रहे बिहारियों की जेब पर भारी पड़ रहा हवाई सफर। बेंगलुरु, दिल्ली, मुंबई से पटना आने वाली फ्लाइट्स के टिकट ₹30,000 तक पहुंच#BiharFlight,#DiwaliChhath,#PatnaAirfare

MLC चुनाव परिणाम LIVE: बिहार की इन 8 सीटों पर आज होगा फैसला, कौन बनेगा सिकंदर?

Bihar MLC Election Results: बिहार विधान परिषद (MLC) की 8 सीटों के लिए वोटों की गिनती आज सुबह 8 बजे से जारी है। 150 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होगा, जिसमें पटना स्नातक सीट पर JDU के नीरज#BiharMLCElection,#BiharPolitics,#ElectionResults