spot_img

सोनिया गांधी का बड़ा ऐलान: ‘तमाशा होना तय है’, खुद लिखेंगी अपनी कहानी! | पढ़िए – ‘मेरे बारे में बहुत कुछ गलत लिखा गया’

Sonia Gandhi Book: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी अपनी नई किताब के साथ सामने आ रही हैं। उन्होंने साफ कहा है कि अब तक दूसरों ने उनकी कहानी बताई, लेकिन अब वह खुद सारे सच उजागर करेंगी।

spot_img
- Advertisement -

Sonia Gandhi Book: बिहार समेत देशभर में कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी इन दिनों अपनी आने वाली किताब ‘Belonging: A Journey of Love’ को लेकर चर्चा में हैं। इस किताब के जरिए सोनिया गांधी पहली बार अपनी कहानी खुद बताने वाली हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा कर बताया कि अब तक उनकी कहानी दूसरे लोग सुनाते रहे हैं, लेकिन अब वह खुद अपने बारे में बताएंगी।

- Advertisement -

सोनिया गांधी का बड़ा ऐलान: 'तमाशा होना तय है', खुद लिखेंगी अपनी कहानी! | पढ़िए - 'मेरे बारे में बहुत कुछ गलत लिखा गया'

- Advertisement -

सोनिया गांधी ने अपनी किताब ‘Belonging: A Journey of Love’ के प्रचार के लिए अपना इंस्टाग्राम अकाउंट भी बनाया है। 10 नवंबर 2026 को यह किताब रिलीज होने वाली है, जिससे पहले उन्होंने एक अहम बयान दिया है।

“जब यह किताब आएगी, तो तमाशा होना तय है। आखिर, इतने दशकों तक दूसरे लोग मेरी कहानी सुनाते रहे हैं, अब मेरी बारी है।”

- Advertisement -

सोनिया गांधी ने कहा, ‘मेरे बारे में बहुत कुछ गलत लिखा गया’

अपनी किताब को लेकर सोनिया गांधी ने कहा कि उनके बारे में बहुत कुछ लिखा गया है। उन्होंने साफ तौर पर

यह भी पढ़ें:  लाइब्रेरियन बनना है? बिहार में 31 अक्टूबर तक है मौका, ऐसे करें आवेदन

सोनिया गांधी का बड़ा ऐलान: 'तमाशा होना तय है', खुद लिखेंगी अपनी कहानी! | पढ़िए - 'मेरे बारे में बहुत कुछ गलत लिखा गया'

कहा कि इसमें से कई बातें गलत हैं। उन्होंने बताया कि कुछ बातें तो जानबूझकर गलत लिखी गईं, वहीं कुछ तथ्यों की कमी के कारण सही नहीं थीं।

“मेरे बारे में बहुत कुछ लिखा गया है और उसमें बहुत सारी चीजें गलत हैं। कुछ जानबूझकर गलत लिखा गया है और कुछ तथ्यों की कमी के कारण।”

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने स्पष्ट किया कि अब वह अपनी कहानी खुद बताएंगी और सभी सही तथ्य सामने रखेंगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि उनकी कहानी का सही वर्जन पढ़ने के बाद शायद कुछ लोग उनके बारे में अपनी राय बदल लें, हालांकि उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि कुछ लोग पहले से भी ज्यादा खराब विचार बना सकते हैं, क्योंकि “जब कोई लेखक लिखता है तो ऐसा होता है।”

यह भी पढ़ें:  EOU Raid केसरिया में सनसनी ! BJP नेता रिंकू पाठक के 6 ठिकानों पर छापा

राजीव गांधी के पीएम बनने के खिलाफ थीं सोनिया

सोनिया गांधी के जीवन का सबसे महत्वपूर्ण मोड़ तब आया था, जब उनकी सास और तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या कर दी गई थी। इस घटना के बाद कांग्रेस पार्टी ने राजीव गांधी को प्रधानमंत्री बनाया। सोनिया गांधी ने अपने वीडियो में इस बात की पुष्टि की है कि वह राजीव गांधी के प्रधानमंत्री बनने के खिलाफ थीं।

यह भी पढ़ें:  रोहतास में दिनदहाड़े 3 करोड़ की ज्वेलरी लूट! एक साल में दूसरी बार बना निशाना

खुद की कहानी से कई खुलासे संभव

सोनिया गांधी ने पहले भी कुछ किताबें लिखी हैं, लेकिन यह किताब उन सभी से अलग होगी। इस किताब में वह अपनी निजी कहानी बताएंगी। भारत के सबसे शक्तिशाली राजनीतिक परिवारों में से एक की सदस्य होने के नाते, वह पूर्व प्रधानमंत्रियों इंदिरा गांधी और राजीव गांधी के सबसे करीब रहीं। वह कांग्रेस पार्टी की सबसे लंबे समय तक अध्यक्ष भी रहीं। यूपीए सरकार के दौरान भले ही वह प्रधानमंत्री नहीं बनीं, लेकिन सत्ता की एक धुरी के रूप में उन्होंने अहम भूमिका निभाई। ऐसे में उनकी खुद की कहानी कई नए खुलासे कर सकती है, जिसको लेकर लोगों में काफी उत्साह है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

पटना में 3 नवंबर को दौड़ेगा बिहार! इस बड़ी वजह से गांधी मैदान में जुटेंगे हजारों लोग, आप भी हो जाएं तैयार

Bihar Red Run: बिहार 3 नवंबर 2026 को राष्ट्रीय रेड रन 4.0 की मेजबानी करेगा। पटना के गांधी मैदान में होने वाली इस 10 किमी दौड़ और 2 किमी वॉकथॉन का उद्देश्य युवाओं को HIV के प्र#BiharRedRun,#HIVAwareness,#PatnaEvents

मधुबनी में रितु को मिली न्याय की जीत! दहेज हत्या के दोषियों पति, ससुर और सास को उम्रकैद, Madhubani Court का बड़ा फैसला

Bihar Dowry Death: मधुबनी में दहेज हत्या के मामले में कोर्ट ने ऐतिहासिक फैसला सुनाया है। पति, ससुर और सास को आजीवन सश्रम कारावास की सजा सुनाई गई है।#BiharCrime,#DowryDeath,#Madhubani

Madhubani Crime मधुबनी में एक आंगन में दरकी खून, घरेलू कलह का क़त्ल! भैंसुर की लाठी से हत्या

Madhubani Crime: मधुबनी के खुटौना में एक खूनी घरेलू विवाद ने सब कुछ बदल दिया। छोटे भाई की पत्नी ने अपने भैंसुर पर लाठी से हमला कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई।#MadhubaniCrime,#BiharNews,#DomesticViolence

Madhubani Traffic DSP मधुबनी में DSP की रिश्वतखोरी! 30 हजार लेते दबोचा, गिरफ्तारी के वक्त बिगड़ी तबीयत

Madhubani Traffic DSP: मधुबनी में निगरानी विभाग ने ट्रैफिक डीएसपी सुजीत कुमार को 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई.#MadhubaniNews,#TrafficDSP,#VigilanceRaid