spot_img

5 करोड़ के नोटिस से भड़के सांसद सुधाकर सिंह: बोले- ये विशेषाधिकार हनन है, की शिकायत | पढ़िए -भारत तिवारी की संदिग्ध मौत और प्रेशर पॉलिटिक्स!

Sudhakar Singh: वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी कुंदन कृष्णन के नोटिस पर भड़के सांसद बक्सर ने लोकसभा अध्यक्ष को पत्र लिखा है, भोजपुर की घटना में न्याय की मांग पर अड़े सांसद ने इसे दबाव बनाने की कोशिश बताया.

spot_img
- Advertisement -

Sudhakar Singh: बक्सर के सांसद सुधाकर सिंह ने वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी कुंदन कृष्णन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को औपचारिक पत्र लिखकर इस पूरे प्रकरण में हस्तक्षेप करने की मांग की है। सांसद का आरोप है कि आईपीएस अधिकारी की ओर से भेजा गया 5 करोड़ रुपये का मानहानि नोटिस उनके संसदीय विशेषाधिकार का सीधा उल्लंघन है।

- Advertisement -

यह पूरा विवाद भोजपुर जिले के बिलौटी गांव निवासी भारत भूषण तिवारी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत से जुड़ा है। सांसद सुधाकर सिंह इस मामले में शुरुआत से ही उच्चस्तरीय और निष्पक्ष जांच की मांग उठा रहे हैं। उन्होंने घटना में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए जांच के दायरे में उनकी भूमिका को शामिल करने की बात कही थी।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: 'बच्चे को जबरन चूमना स्नेह नहीं' - यौन उत्पीड़न| पढ़िए - स्पेशल जज ऋचा डी. खेडेकर का 'प्यार जताने' के तर्क और 'स्नेह' का दावा

5 करोड़ के नोटिस पर भड़के सांसद, बताया दबाव की राजनीति

एक जनप्रतिनिधि के तौर पर जनता की आवाज उठाना और न्याय की मांग करना अपना संवैधानिक कर्तव्य बताते हुए, सुधाकर सिंह ने कहा कि भारी-भरकम राशि का कानूनी नोटिस भेजकर उन पर दबाव बनाने की कोशिश की जा रही है। उनका दावा है कि इस तरह के कदमों से सांसदों के कामकाज और उनके विशेषाधिकारों में रुकावट पैदा होती है।

सांसद सुधाकर सिंह ने लोकसभा अध्यक्ष को अपनी शिकायत में कहा, ‘एक सांसद के रूप में जनता की आवाज उठाना मेरा संवैधानिक कर्तव्य है। 5 करोड़ का मानहानि नोटिस मेरे संसदीय विशेषाधिकार का सीधा उल्लंघन है और मुझे चुप कराने की कोशिश है।’

- Advertisement -

लोकसभा अध्यक्ष से विशेषाधिकार समिति को भेजने का अनुरोध

सांसद ने लोकसभा अध्यक्ष से इस संवेदनशील मामले को संसद की विशेषाधिकार समिति (प्रिविलेज कमेटी) के पास भेजने का अनुरोध किया है। इसके साथ ही उन्होंने भोजपुर घटना की स्वतंत्र जांच कराने की मांग को फिर से दोहराया है, ताकि सच सामने आ सके और पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके। इस प्रकरण ने एक बार फिर जनप्रतिनिधियों और प्रशासन के बीच टकराव को उजागर किया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बिहार MLC चुनाव: सिर्फ 8 सीटें, लेकिन क्यों मचा है सियासी घमासान? NDA-महागठबंधन की बढ़ी धड़कनें

Bihar MLC Election: बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर 23 अक्टूबर को मतदान होगा। NDA और महागठबंधन दोनों में बेचैनी है। अनंत सिंह फैक्टर और राजद-कांग्रेस खींचतान पर सबकी नजर है, चुनाव #BiharMLCElection,#BiharPolitics,#AnantSingh

वर्दी में पुलिस का खौफनाक चेहरा! ठुमका लगा रही महिला डांसर को मारा थप्पड़, भीड़ पर पिस्टल तानी | पढ़िए – जब मंच से...

Begusarai Police: बिहार के बेगूसराय में एक दुर्गा पूजा कार्यक्रम में पुलिस की दबंगई का वीडियो वायरल है। दारोगा ने पहले महिला डांसर को थप्पड़ मारा, फिर विरोध पर पिस्टल तान दी, जिस #BegusaraiPolice,#BiharNews,#ViralVideo

बिहार पंचायत चुनाव पर आई बड़ी खबर! CM सम्राट चौधरी ने दिया अपडेट, जानिए कब डाले जाएंगे वोट?

Bihar Panchayat Chunav: बिहार पंचायत चुनाव टल गए हैं। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पुष्टि की है कि परिसीमन और ईबीसी आरक्षण के मुद्दे के कारण देरी हो रही है। अब मार्च या अप्रैल 2027 में #BiharPanchayatChunav,#SamratChoudhary,#VoterList

हद हो गई! नालंदा में बाइक खड़ी करने को लेकर खून ! घर लौटे शख्स की भीड़ के सामने सिर में गोली मारकर हत्या

Nalanda Murder: नालंदा में बाइक विवाद ने ली ट्रैक्टर चालक की जान। हरनौत के पोरई गांव में घर लौटे सुनील कुमार को पड़ोसी सौरभ ने सिर में गोली मारी। परिवार में मातम, पुलिस छापेमार #NalandaMurder,#BiharCrime,#Harnaut