बेतिया। पश्चिम चंपारण जिला स्थित गौनाहा थाना क्षेत्र के अमोलवा गांव में एक ट्रैक्टर चालक की लापरवाही से गुरुवार को एक व्यक्ति की जान चली गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों में एक की हालत नाजुक बनी हुई है। जिसको चिकित्सकों ने जिला मुख्यालय रेफर कर दिया है। मृतक की पहचान अमोलवा गांव निवासी 35 वर्षीय प्रेमजीत कुमार के रूप में की गई है। घायलों की पहचान मझरिया पंचायत निवासी 48 वर्षीय रमेश कुमार एवं 30 वर्षीय मोटर चौधरी के रूप में की गई है।
अमोलवा गांव में खेत जुताई करने के बाद ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर लेकर घर जा रहा था। रास्ते में ट्रैक्टर चालक का संतुलन अचानक बिगड़ गया। जिससे सड़क के किनारे पेड़ के नीचे बैठे 5 लोग रौंदते हुए ट्रैक्टर निकल गया। हालांकि 2 लोगों ने भाग कर अपनी जान बचाई। जबकि 3 लोग ट्रैक्टर की चपेट में आ गए। ट्रैक्टर की चपेट में आने से 35 वर्षीय प्रेमजीत कुमार की मौत घटनास्थल पर ही हो गई।
वहीं मझरिया पंचायत के सरपंच पति 48 वर्षीय रमेश सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए हैं तथा मोटर चौधरी भी इस घटना में जख्मी हो गए। सभी लोगों को स्थानीय ग्रामीणों की मदद से नरकटियागंज अनुमंडलीय अस्पताल में लाया गया। जहां चिकित्सकों ने प्रेमजीत कुमार को मृत घोषित कर दिया। वहीं रमेश सिंह को प्राथमिक उपचार के बाद नाजुक स्थिति में बेहतर इलाज के लिए जिला मुख्यालय बेतिया रेफर कर दिया।
मृतक का भतीजा प्रदीप कुमार ने बताया कि गांव के राजेश्वर महतो का ट्रैक्टर था। जिसका चालक नथुनी महतो था। नथुनी महतो ही ट्रैक्टर लेकर खेत से घर जा रहा था। नए चालक होने के कारण उसे ट्रैक्टर चलाने की अच्छी जानकारी नहीं थी। फिर भी ट्रैक्टर मालिक द्वारा नए चालक को ट्रैक्टर दे दिया गया था। जिसके कारण यह घटना घटी है। घटना की सूचना पर अनुमंडलीय अस्पताल में गौनाहा पुलिस एवं शिकारपुर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गई। गौनाहा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बेतिया भेज दिया।Pearh ke nichhe bathe 5 logo ko tractor chalak ne ronda
Editors Note
लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।