spot_img

PM Narendra Modi | …तो बिहार नहीं आएंगे पीएम मोदी

झारखंड और बिहार। दोनों में इस वक्त सियासी हाई वोल्टेज। बिहार में नई सरकार। झारखंड में सीएम हेमंत सोरेन के ऊपर गिरफ्तारी की तलवार। ऐसे में, पीएम मोदी 3 फरवरी को ना तो बिहार आएंगें ना ही झारखंड। हालांकि, बिहार में एनडीए के साथ वापस आने वाले सीएम नीतीश कुमार इस रैली में पीएम मोदी के साथ मंच साझा कर सकते थे। मगर, फिलहाल...

spot_img
- Advertisement -

PM Narendra Modi | …तो बिहार नहीं आएंगे पीएम मोदी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बिहार दौरा एक बार फिर से टल गया है। वो चार फरवरी को बेतिया आने वाले थे। यह दौरा बेतिया में होना था। लेकिन पीएम का यह दौरा एक बार फिर से टल गया है। फिलहाल नई तारीख नहीं आई है।

- Advertisement -

PM Narendra Modi | पीएम का यह प्रोग्राम स्थगित कर दिया गया है

पश्चिम चंपारण के भाजपा सांसद डॉ. संजय जायसवाल का कहना है कि पीएम का यह प्रोग्राम स्थगित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि बहुत जल्द कार्यक्रम का फिर से डेट निश्चित किया जाएगा। पीएम मोदी के आगमन को लेकर बेतिया हवाई अड्डा परिसर में तैयारियां जोर शोर से चल रही थी। लेकिन अचानक उनका बिहार दौरा टल गया है। हालांकि, कार्यक्रम टालने के वजह हुआ नहीं बताया गया है।

- Advertisement -

PM Narendra Modi | तीसरी बार कार्यक्रम हुआ है स्थगित

पीएम नरेंद्र मोदी का बिहार दौरा तीसरी बार टला है। आपको बता दें कि प्रधानमंत्री का कार्यक्रम 13 जनवरी को निर्धारित था। इसके बाद 27 जनवरी को तिथि निर्धारित की गई। लेकिन बिहार में राजनीतिक उठापटक के बीच दूसरी तारीख भी टल गई। इसके बाद 4 फरवरी को नई तिथि घोषित की गई। लेकिन अभी वो भी टल गया। इससे सीएम नीतीश कुमार को झटका लग सकता है क्योंकि भाजपा के साथ उनके सीएम बनने के बाद पीएम का यह पहला दौरा होता। पीएम और सीएम दोनों का साथ में मंच शेयर करना भी संभावित था।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Land Reforms: जमीन के झगड़े खत्म करने का बड़ा फैसला, अब शनिवार को ही अंचल कार्यालय में मिलेंगे राजस्व कर्मचारी

PM Narendra Modi | कई सड़क और पुल परियोजनाओं का भी पीएम मोदी उद्घाटन और शिलान्यास करने वाले थे

पूर्व चंपारण जिला के छपरा बहास आईओसीएल टर्मिनल की जगह पश्चिम चंपारण लोकसभा क्षेत्र के बेतिया शहर के हवाई अड्डा मैदान परिसर में कार्यक्रम की तैयारी शुरू कर दी गई थी। इंडियन ऑयल की परियोजना के शुभारंभ के साथ ही कई सड़क और पुल परियोजनाओं का भी पीएम मोदी उद्घाटन और शिलान्यास करने वाले थे।

PM Narendra Modi | रैली को संबोधित करने का भी कार्यक्रम तय था

पीएम मोदी एनएच-28बी को जोड़ने वाली रामगढ़वा,सुगौली और मोतिहारी आरओबी का उद्घाटन, सुगौली सेमरा में स्थापित इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन में उन्नयन कार्य की शुरुआत के साथ बेतिया दीघा एनएच कार्य का शुभारंभ,बेतिया पखनाहा तमकुही एनएच-727एएए का कार्यारंभ भी का भी कार्यक्रम भी शामिल था। बताया जाता है कि वो इस दौरान रैली को संबोधित करने का भी कार्यक्रम तय था।

वहीं,झारखंड में इस वक्त सियासी संकट जारी है। राज्य के सीएम हेमंत सोरेन के ऊपर गिरफ्तारी की तलवार लटकी हुई है। पीएम मोदी 3 फरवरी को राज्य के दौरे पर आने वाले थे। हालांकि, भाजपा के सूत्रों ने ये जानकारी दी है कि अब ये दौरा टल गया है। माना जा रहा था कि बिहार में एनडीए के साथ वापस आने वाले सीएम नीतीश कुमार इस रैली में पीएम मोदी के साथ मंच साझा कर सकते थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga Power Cut: कल इन इलाकों में नहीं आएगी बिजली रानी, देखें पूरी लिस्ट

Darbhanga Power Cut: अगर आप दरभंगा में रहते हैं और 14 मई 2026 को...

CBSE 12th Result जारी, जानिए लड़कियों ने मारी बाजी या लड़कों ने?

CBSE 12th Result: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 12वीं कक्षा के नतीजे घोषित...

Hajipur Hostel: अवैध हॉस्टलों पर डीएम वर्षा सिंह का बड़ा एक्शन, संचालन पर तत्काल रोक

Hajipur Hostel: वैशाली जिले में बच्चों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन अब बेहद सख्त...

Bihar Fuel Consumption: बिहार फ्यूल कंजम्पशन पर PM Modi की अपील बेअसर, इलेक्ट्रिक कार के पीछे 120 तेल वाली गाड़ियां!

Bihar Fuel Consumption: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की जनता से पेट्रोल और डीजल...