अप्रैल,30,2024
spot_img

Bihar MLC Election | RJD MLC Candidates |अब्दुल बारी सिद्दीकी जाएंगें विधान परिषद…RJD के दो नामों ने चौंकाया…

spot_img
spot_img
spot_img

Bihar MLC Election | RJD MLC Candidates | दरभंगा के कद्दावर राजद नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी विधान परिषद जाएंगें। यह करीब-करीब तय हो गया है। इनके साथ, Rabri Devi, Urmila Thakur, Faisal Ali राजद की ओर से Bihar MLC Election में उम्मीदवार होंगे।

RJD MLC Candidates | RJD के दो नामों ने चौंकाया

जानकारी के अनुसार, इनमें …RJD के दो नामों ने चौंकाया…। बिहार विधान परिषद चुनाव में महागठबंधन की ओर से नामों की घोषणा की गयी है। इसमें कई नाम चौंकाने वाले हैं। पहला नाम है, अब्दुलबारी सिद्दीकी। वहीं, दूसरे और तीसरे हैं, पार्टी प्रदेश प्रवक्ता सह महिला राजद की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. उर्मिला ठाकुर, शिवहर संसदीय क्षेत्र के पूर्व उम्मीदवार फैसल अली। इनके नामों को लेकर राजनीतिक गलियारों में सरगर्मी तेज हो गई है।

RJD MLC Candidates | आरजेडी की उर्मिला ठाकुर और फैसल अली के सहारे जातीय समीकरण साधने की कोशिश

जानकारी के अनुसार, आरजेडी की एमएलसी लिस्ट में दो नामों ने सबको चौंकाया है। इसमें उर्मिला ठाकुर आरजेडी की प्रवक्ता हैं और साथ ही फैसल अली की खूब चर्चा हो रही है। शामिल है। ऐसे में, आरजेडी की कोशिश उर्मिला ठाकुर और फैसल अली के सहारे जातीय समीकरण को साधने की है। माय से निकलकर माय-बाप की पार्टी बनी राजद ने इन दो नामों के साथ जहां सामाजिक ताने-बाने को साधा वहीं, श्री सिद्दीकी को चुनकर तय कर दिया कि इनका अब दरभंगा समेत पूरे मिथिलांचल में पार्टी एक मेकर की भूमिका में रखने की तैयारी में है।

यह भी पढ़ें:  Bihar News | Patna High Court News | बिहार में 10 हजार से ज्यादा ANM की होगी बहाली, Patna High Court का Big Decision

RJD MLC Candidates | जो नाई जाति की अति पिछड़ा समाज से आती हैं।

वहीं, उर्मिला ठाकुर बेगूसराय से आती हैं। आरजेडी की महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष  रह चुकी हैं। पार्टी की सक्रिय कार्यकर्ता हैं। खास यह, जब कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने को लेकर राजनीति गोटी लाल होने लगी है ऐन मौके पर राजद ने उर्मिला ठाकुर का नाम सामने किया है जो नाई जाति की अति पिछड़ा समाज से आती हैं। अति पिछड़ा वोट और उसकी आबादी 36 फीसद के करीब है। ऐसे में, मुसलमान-नाई कंबिनेशन सामने आया है।

RJD MLC Candidates | राजद के चार और भाकपा-माले के एक उम्मीदवार

जानकारी के अनुसार, चुनाव में महागठबंधन की ओर से पांच उम्मीदवार उतारे जाएंगे। इनमें राजद के चार और भाकपा-माले के एक उम्मीदवार अपनी दावेदारी पेश करेंगे।मतलब साफ़ है की कांग्रेस पार्टी से एक भी कैंडिडेट नहीं होंगे। इन नामों पर मुहर शुक्रवार को राबड़ी आवास में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और नेता विपक्ष तेजस्वी यादव की विधायकों के साथ हुई बैठक में ली गयी है।

यह भी पढ़ें:  Bihar News| Purnia News| आतिशबाजी से अब डर लगता है साहब... Darbhanga का अंटौर Incident Repeat...बरात की आतिशबाजी से फल-सब्जी मंडी राख, सैकड़ों दुकानें जलीं, नुकसान मत पूछिए...

RJD MLC Candidates | कांग्रेस का इन्हें समर्थन मिलेगा

पार्टी की तरफ से राबड़ी देवी, पूर्व मंत्री अब्दुलबारी सिद्दिकी, पार्टी प्रदेश प्रवक्ता सह महिला राजद की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. उर्मिला ठाकुर, शिवहर संसदीय क्षेत्र के पूर्व उम्मीदवार फैसल अली ही कैंडिडेट होंगे। कांग्रेस का इन्हें समर्थन मिलेगा।

RJD MLC Candidates | महागठबंधन ने पांच प्रत्याशियों को चुनावी मैदान में उतारा

विधान परिषद की एक सीट पर जीत के लिए विधानसभा के 21 सदस्यों के वोट की जरूरत होती है। ऐसे में संख्या बल के हिसाब से एनडीए छह सीटों पर जीत हासिल करता दिख रहा है। महागठबंधन ने पांच प्रत्याशियों को चुनावी मैदान में उतारा है।

RJD MLC Candidates | सस्पेंश के साथ रोमांच भी

गठबंधन की सभी पांच सीटों पर जीत को लेकर थोड़ा सस्पेंस बढ़ गया है,क्योंकि अभी तक राजद के 4 विधायक नीतीश की नेतृत्व वाले एनडीए के पाले में जा चुके हैं। विपक्ष को पांच सीटों पर जीत के लिए 105 विधायकों के वोट की जरूरत होगी। ऐसे में महागठबंधन की राह मुश्किल नजर आ रही है।

यह भी पढ़ें:  Chhattisgarh Road Accident | पिकअप जा घुसी टाटा 407 में, छठी कार्यक्रम से लौट रहे 9 की मौत, 23 लोग जख्मी

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें