spot_img

Bihar News | Bihar Politics | लालू के दांव में फंसी? …परदे में रहने दो, पर्दा न उठाओ! शिफ्ट वाला गेम प्लान!

spot_img

देशज टाइम्स | Highlights -

- Advertisement -

Bihar News | Bihar Politics | लालू के दांव में फंसी? …परदे में रहने दो, पर्दा न उठाओ! शिफ्ट वाला गेम प्लान! तो क्या लालू के दांव में पूरी तरह फंस चुकी है बीजेपी। डरी भाजपा अब विधायकों को शिफ्ट करने जा रही है। राजद ने कहा, खेला होगा। जदयू ने कहा, ऐसा हरगिज ना होगा। अब,फैसला 12 को ही होना है। क्या होगा। बिहार में का होगा। ये सरकार या वो सरकार…विधायकों का खेला बड़ा दिलचस्प मोड में आ चुका है।

- Advertisement -
WhatsApp Image 2026-11-03 at 18.31.40

Bihar News | Bihar Politics | इसके तहत 10-11 फरवरी को बीजेपी के सारे विधायक बोधगया में रहेंगे

क्योंकि, बिहार की इस नई सरकार की नई परिभाषा जो गढ़ी जा रही है, उसने बीजेपी को अंदरखाने बैेचेन कर दिया है। सो, भाजपा अपने सारे विधायकों को एक साथ पटना से बाहर रखने की तैयारी में है। इसके तहत 10-11 फरवरी को बीजेपी के सारे विधायक बोधगया में रहेंगे। उन्हें फ्लोर टेस्ट से ठीक पहले एक साथ पटना लाया जाएगा।

- Advertisement -

Bihar News | Bihar Politics | कहते हैं पंडित, जेडीयू और बीजेपी के कई विधायकों के तार फोन से जुड़ें हैं

दरअसल, राजनीतिक अंदरखाने में पंडित यही कह रहे हैं, लालू प्रसाद यादव के एक्शन और लीड लेने से जेडीयू और बीजेपी के कई विधायकों के तार फोन से जुड़ें हैं। कई इसमें भी मिले भी हैं। इससे जदयू और बीजेपी को खतरा महसूस हो रहा।

- Advertisement -

Bihar News | Bihar Politics | कारण भी है, उड़ना था, जमे हैं

कारण भी है, लालू यादव को जमीन के बदले नौकरी घोटाले के मामले में नौ फरवरी को दिल्ली की कोर्ट में हाजिर होना है। लेकिन, सात फरवरी को वह दिल्ली नहीं गए। उनके टिकट कैंसिल कराने का मतलब सत्ते पर सत्ता का नया खेल बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें:  Bhagalpur Big News|शिक्षा विभाग में भूचाल! 1.10 लाख घूस लेते मध्याह्न भोजन के DPM रंगे हाथ दबोचे गए, मचा हड़कंप

Bihar News | Bihar Politics | 10 और 11 फरवरी को विधायकों का प्रशिक्षण शिविर है

हालांकि, बीजेपी का साफ कहना है कि उनके विधायक कहीं नहीं जा रहे। कोई टूट नहीं है। बीजेपी का 10 और 11 फरवरी को विधायकों का प्रशिक्षण शिविर है। प्रशिक्षण शिविर बोधगया में होना है। सो, विधायक वहीं रहेंगे। मगर, राजनीतिक पंडितों का कहना है, बीजेपी का यह कार्यक्रम पहले से तय नहीं था।

Bihar News | Bihar Politics | खतरे से बाहर निकला ही है राजनीति

बुधवार की रात भाजपा के बड़े नेताओं की बैठक हुई, जिसमें फ्लोर टेस्ट से पहले सारे विधायकों को एक साथ रखने का फैसला लिया गया। इसके लिए प्रशिक्षण शिविर की प्लानिंग की गयी। ये भी तय किया गया कि पटना में अगर शिविर लगाया गया तो विधायकों को इधर-उधर भटकने का खतरा होगा। लिहाजा, शिविर को पटना से बाहर लगाया जाये। इसके लिए बोधगया का चयन किया गया।

Bihar News | Bihar Politics | नीतीश के मन में डर है

पटना में राजद विधायक भाई वीरेंद्र आज नीतीश कुमार पर हमलावर होते हुए बोले कि नीतीश के मन में डर है क्योंकि नीतीश की पार्टी जदयू के कई नेता और विधायक पार्टी से नाराज़ चल रहे हैं।  राजद विधायक ने कहा कि नीतीश डरे हुए हैं ,तभी तो दिल्ली की यात्रा पर गए थे।

Bihar News | Bihar Politics | फोन बड़ा महत्वपूर्ण भूमिका में आ गया है…किसने किसको किया नहीं किया, पता नहीं

ये पूछने पर कि क्या आप जदयू के नेताओं को तोड़ने में लगे हैं, जिसपर भाई वीरेंद्र ने कहा कि हम क्यों तोड़ने में लगेंगे? उनके नेता खुद ही टूट के आएंगे। इस सवाल पर कि एनडीए भी राजद नेताओं को तोड़ने में लगी है। इसी के तहत में कई राजद विधायकों को फ़ोन भी हुआ है। इसमे आप (भाई वीरेंदर) भी शामिल हैं, राजद विधायक ने कहा कि हमको कोई फ़ोन नहीं आया है। वो जानते हैं। भाई वीरेंद्र को कोई फोन नही कर सकता। बाकी हमारे साथी विधायकों को कॉल आया कि नहीं और वो इसपर क्या बोलते हैं, इस बात की जानकारी हमको नहीं है।

यह भी पढ़ें:  बिहार के 13 जिलों को बड़ी सौगात: हेलीकॉप्टर सेवा जल्द! दिसंबर में होगा अहम करार, ऐसे मिलेगी राहत | देखें लिस्ट

Bihar News | Bihar Politics | बड़ा खुलासा है, विधायकों के पासा ठेकेदार भेजे जा रहे

मंत्री श्रवण कुमार ने एक बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग हमारे विधायकों के पास अपने ठेकेदार भेज रहे हैं, प्रलोभन दे रहे हैं। लेकिन इन सब से कोई फायदा होने वाला नहीं है। हमारे विधायक सभी मामले की जानकारी हम लोगों को दे रहे हैं।

Bihar News | Bihar Politics | परदे की पीछे वो क्या दिखाना चाहते हैं, ये उनसे ही पूछिए

इधर, भाई वीरेन्द्र के खेला होबे और परदे में रहने दो वाले तंज पर पलटवार करते हुए श्रवण कुमार ने कहा कि अब परदे की पीछे वो क्या दिखाना चाहते हैं, ये उनसे ही पूछिए।हमारे विधायक या नेता तो पूरी तरह से अडिग होकर नीतीश कुमार के साथ खड़े हैं।

Bihar News | Bihar Politics | इनके विधायकों का फोन चालू है, सभी क्षेत्र में हैं

हमारे सारे विधायकों का फ़ोन भी चालू है। सभी अपने अपने क्षेत्रों में हैं। विपक्षी खेमे के मुख्य घटक दल कांग्रेस को घेरते हुए व्यंग्यात्मक लहजे में श्रवण कुमार ने कहा कि हमारी पार्टी में अगर कोई टूट होती तो हमारे विधायक भी हैदराबाद में होते।

Bihar News | Bihar Politics | राज़ को राज़ रहने दो

इससे पहले,12 फरवरी को होने वाले फ्लोर टेस्ट से पहले कोई खेला या राजनीतिक उठापटक के सवाल पर भाई वीरेंद्र ने शायराना लहजे में कहा था, परदे में रहने दो, पर्दा न उठाओ!, इसके बाद उन्होंने कहा कि राज़ को राज़ रहने दो, 12 तारीख को जो खेला होगा वह सब कोई देखेगा।

Bihar News | Bihar Politics | अरे लोग क्या कई जदयू विधायक ऐसा चाहते हैं

राजद प्रवक्ता भाई वीरेंद्र ने ये दावा किया कि बिहार में हर कोई यही चाहता है कि तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री बनें।  क्योंकि उन्होंने अपनी छोटी सी अवधि में हीं बेरोजगारों को रोजगार दिया। प्रदेश में विकास का काम किया। अरे लोग क्या कई जदयू विधायक ऐसा चाहते हैं कि तेजस्वी ही मुख्यमंत्री बनें।

Bihar News | Bihar Politics | सदन की कार्रवाई होने से पहले पार्टी के सदस्यों को मीटिंग के लिए बुलाया जाता है

फ्लोर टेस्ट से पहले जदयू के विधायकों को एकजुट करने के पीछे क्या वजह है, क्या सच में कुछ जदयू नेता बागी हो रहे हैं? इस प्रश्न पर श्रवण कुमार ने कहा कि कभी भी सदन की कार्रवाई होने से पहले पार्टी के सदस्यों को मीटिंग के लिए बुलाया जाता है। पार्टी अध्यक्ष के निर्देशानुसार आगे की नीति तैयार होती है।

यह भी पढ़ें:  नौबतपुर में मौत का मंजर! रॉन्ग साइड से आई सरकारी एम्बुलेंस ने ऑटो को रौंदा, 5 लोग चीखते रहे

Bihar News | Bihar Politics | सभी विधायकों को 5:00 बजे शाम में 11 तारीख को बुलाया गया है

इसमें कोई विशेष बात थोड़े ही है। उन्होंने कहा कि सभी विधायकों को 5:00 बजे शाम में 11 तारीख को बुलाया गया है और मीटिंग में जो नीतीश कुमार का निर्देश होगा उस पर सभी अमल करेंगे।

Bihar News | Bihar Politics | जबरन बने रहेंगे या कुछ मतलब भी है

बिहार में खेला होने की चर्चा ने 7 फरवरी को जोर पकड़ा जब बिहार विधानसभा के अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी ने चौंकाने वाला एलान कर दिया। उन्होंने कह दिया कि वे कुर्सी नहीं छोडेंगे। यानि 12 फरवरी को जब नीतीश कुमार विश्वास मत पेश करेंगे तो उस दौरान राजद के अवध बिहारी चौधरी कुर्सी पर जबरन बने रहेंगे।

Bihar News | Bihar Politics | इस एलान के बाद बड़े संकट के आसार

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि वे 21 फरवरी तक कुर्सी पर बने रहेंगे औऱ उसके बाद अध्यक्ष के खिलाफ लाये गये अविश्वास प्रस्ताव पर फैसला होगा। अध्यक्ष के इस एलान के बाद बड़े संकट के आसार नजर आने लगे।

Bihar News | Bihar Politics | ये अचानक प्रेस कांफ्रेस में क्यों नहीं पहुंचे…

इधर,सदाकत आश्रम में आज कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह की पार्टी विधायक सिद्धार्थ सौरभ पर उठ रहे सवाल को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस होनी थी। लेकिन, इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह के साथ-साथ विधायक सिद्धार्थ सौरभ भी नहीं पहुंचे।

Bihar News | Bihar Politics | बुलावा आ गया…

पार्टी प्रवक्ता राजेश राठौर ने कहा, बिहार में जो अभी राजनीतिक उथल-पुथल हो रही है, इन सभी मुद्दों को लेकर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के बुलाने पर प्रदेश अध्यक्ष दिल्ली चले गए हैं। फ्लोर टेस्ट से पहले बिहार में खेल होने की बात पर उन्होंने कहा,बिहार में वह खेल 12 फरवरी को सरकार को बहुमत सिद्ध करते वक्त दिखेगा। वैसे, कांग्रेस भी जद में है। कहीं टूट ना हो जाए।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

सोनपुर मेला में अब फाइव स्टार होटल वाला ठाठ! 3000 में स्वीस कॉटेज, पटना से बस इतने में घूमें

Sonepur Mela: विश्वप्रसिद्ध सोनपुर मेला 22 नवंबर 2026 से शुरू हो रहा है। पर्यटकों को फाइव स्टार होटल जैसी सुविधाएं मिलेंगी। 6 स्वीस कॉटेज 3 हजार रुपये प्रतिदिन में उपलब्ध हैं#SonepurMela2026,#BiharTourism,#BiharNews

Bihar Bridge Politics |’डेढ़ साल से चल रहा पुल, अब क्यों उद्घाटन?’ तेजस्वी ने PM मोदी पर बोला हमला, बिहार में बवाल

Bihar Bridge Politics: बिहार में कच्ची दरगाह-बिदूपुर गंगा पुल के उद्घाटन पर राजनीतिक घमासान मच गया है। तेजस्वी यादव ने पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि डेढ़ साल से चल रहे पुल का अब#BiharPolitics,#TejashwiYadav,#PMModi

बिहार में होगी ड्रोन और आतिशबाजी! 360वें प्रकाश पर्व पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान

Bihar Prakash Parv: बिहार में श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज का 360वां प्रकाश पर्व 9 से 16 जनवरी 2027 तक भव्य रूप से मनाया जाएगा। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 'बिहार है तैयार, जी आ#BiharPrakashParv,#GuruGovindSinghJi,#SamratChoudhary

बिहार में अब आपदा से पहले मिलेगी चेतावनी, कृषि में भी बंपर फायदा! राज्यपाल ने बताई भू-स्थानिक तकनीक की ताकत | पढ़िए – भारत-श्रीलंका...

Bihar Geospatial Technology: बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन ने भू-स्थानिक तकनीक की अहमियत बताई है। आईआईटी पटना में भारत-श्रीलंका कार्यशाला के समापन पर उन्हों#BiharNews,#GeospatialTech,#DisasterManagement