spot_img

Bihar News| Sitamarhi News | सुबह तड़के 3:30 बजे मुख्य दरवाजा तोड़कर घुस आए गुंडे…रिटायर अधिकारी और शिक्षक पत्नी को बनाया बंधक…1 लाख कैश, लाखों के जेवरातों की आराम से डकैती

spot_img
- Advertisement -

Bihar News| Sitamarhi News | सुबह तड़के 3:30 बजे मुख्य दरवाजा तोड़कर घुस आए गुंडों ने बनगांव एराजी गांव निवासी सेवानिवृत्ति राजस्व कर्मचारी अरविंद चौधरी और शिक्षिका कुमारी निर्मला को बंधक बनाते हुए…1 लाख कैश, लाखों के जेवरातों की आराम से डकैती कर चलते बने हैं। वारदात सीतामढ़ी के पुपरी के बाजपट्टी का है जहां… लुटेरों ने गुरुवार की अहले सुबह बड़ी वारदात को अंजाम दिया है।

- Advertisement -

Bihar News| Sitamarhi News | घर के मुख्य दरवाजे को तोड़ लुटेरे अंदर घुसे

घर के मुख्य दरवाजे को तोड़ लुटेरे अंदर घुसे। गृहस्वामियों की नींद भी नहीं टूटी थी कि माथे पर लुटेरों ने पिस्टल सटा दी। पिस्टल की नोंक पर दोनों दंपती सेवानिवृत्त राजस्व कर्मचारी अरविंद चौधरी और उनकी पत्नी शिक्षिका कुमारी निर्मला को कब्जे में ले लिया। बहू के कमरों को खंगाला। रोकने पर हल्की पिटाई की।

- Advertisement -

Bihar News| Sitamarhi News | घर की पूरी संपत्ति एक झटके में समेट कर आराम से चलते बनें

धमकाया। और घर की पूरी संपत्ति एक झटके में समेट कर आराम से चलते बनें। बाद में पहुंची पुलिस अब मौका-एक-वारदात की तहकीकात में जुटी है…जहां…बेटा और बहू के कोलकाता में रहने की मजबूरी में बुढ़े मां-बाप डकैतों के आगे लाचार दिखे हैं…दोनों की आंखें डबडबाईं हुई थी जब पुलिस ने उनसे पूछताछ शुरू की लेकिन…

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Road Development: बख्तियारपुर-मोकामा सड़क को मिलेगी नई पहचान, 250 करोड़ होंगे खर्च

Bihar News| Sitamarhi News | वारदात गुरुवार तड़के 3:30 बजे की है जहां, आधा दर्जन से अधिक नकाबपोश हथियारबंद लुटेरों ने

वारदात गुरुवार तड़के 3:30 बजे की है जहां, आधा दर्जन से अधिक नकाबपोश हथियारबंद लुटेरों ने घर का मुख्य ताला तोड़कर घर में प्रवेश कर गए। एक कमरे सो रहे दोनों पति-पत्नी को हथियार दिखाकर जगाया। उन्हें बंधक बना लिया। वारदात बाजपट्टी थाना क्षेत्र के बनगांव एराजी वार्ड संख्या 12 की है। जहां, पूर्व राजस्व अधिकारी अरविंद चौधरी के घर नकाबपोश अपराधियों ने एक लाख कैश और लाखों के जेवरात लेकर चलते बने हैं। अब पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Bihar News| Sitamarhi News | बहू के कमरे के गोदरेज की चाबी मांगी। चाबी नहीं मिलने पर उसे

सूचना मिलते ही पुपरी डीएसपी अतनु दत्ता पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। इसके बाद उन्होंने पीड़ित परिवार के लोगों से पूछताछ की। साथ ही उन्होंने खुद छानबीन की। सेवानिवृत्त राजस्व कर्मचारी अरविंद चौधरी ने बताया कि उनके बेटे और बहू कोलकाता में रहते हैं। घर पर वे पति-पत्नी थे। आधा दर्जन से अधिक नकाबपोश हथियारबंद अपराधी ताला काटकर घर में प्रवेश कर गए।

Bihar News| Sitamarhi News | सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर निकालकर भी ले गए

अपराधियों ने बहू के कमरे के गोदरेज की चाबी मांगी। चाबी नहीं मिलने पर उसे झटके में तोड़ दिया। वहां से भी जेवरात लूट लिए। इसके अलावा, कमरे में लगे सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर निकालकर भी ले गए। सूचना मिलते ही बाजपट्टी थानाध्यक्ष सरोज कुमार मौके पर पहुंचकर छानबीन कर रहे हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bhagalpur Drowning: गंगा में डूबने से एक ही परिवार के 3 सदस्यों की मौत, मुंडन संस्कार मातम में बदला

Bhagalpur Drowning: बिहार के भागलपुर से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई...

AAP MPs join BJP: आम आदमी पार्टी के 7 सांसदों का BJP में विलय, राघव चड्ढा बोले- AAP सिद्धांतों से भटकी

AAP MPs join BJP: पंजाब की सत्ताधारी आम आदमी पार्टी (AAP) को एक बड़ा...

Darbhanga News: महिला आरक्षण बिल: BJP के दावों पर CPI(ML) का पलटवार, कहा- ‘तत्काल लागू हो और मिले OBC कोटा’

महिला आरक्षण बिल: लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं को उचित प्रतिनिधित्व देने वाले इस...