अप्रैल,29,2024
spot_img

Bihar News | Supaul News | बंधन बैंककर्मी से 10 लाख की लूट, कार पर फायरिंग करते पहुंचे थे अपराधी

spot_img
spot_img
spot_img
Bihar News | Supaul News | बंधन बैंककर्मी से 10 लाख की लूट, कार पर फायरिंग करते पहुंचे थे अपराधी जहां बड़ी खबर सुपौल से है। यहां बंधन बैंककर्मी से दस लाख की बड़ी लूट हुई है। कार पर फायरिंग कर पांच लुटेरों ने वारदात को अंजाम देते हुए पूरा कैश लूटकर फरार हो गया जहां बाइक सवार अपराधियों ने बंधन बैंककर्मी से दस लाख की लूट को अंजाम दिया है। इस दौरान अपराधियों ने कार पर फायरिंग भी की। और फिर कैश लूटकर भाग निकले।

यह भी पढ़ें:  Chhattisgarh Road Accident | पिकअप जा घुसी टाटा 407 में, छठी कार्यक्रम से लौट रहे 9 की मौत, 23 लोग जख्मी

Bihar News | Supaul News | तीन बाइक पर सवार पांच अपराधियों ने बंधन बैंक के कर्मचारियों से 9 लाख 95 हजार रुपए लूटे

जानकारी के अनुसार, जिले के भीमपुर थाना के केवला वार्ड 2 स्थित रेलवे ढाला के पास सोमवार की शाम तीन बाइक पर सवार पांच अपराधियों ने बंधन बैंक के कर्मचारियों से 9 लाख 95 हजार रुपए लूट लिए। बैंक के कर्मचारी छातापुर थाना के नरेया निवासी संदीप कुमार, सहरसा के सिमरी बख्तियारपुर के मोहन कुमार, पूर्णिया के सुजीत कुमार और प्रतापगंज के सुमित कुमार कार से बसंतपुर जीबी मेन ब्रांच से रुपए लेकर प्रतापगंज जा रहे थे।

 

यह भी पढ़ें:  Bihar News | Patna High Court News | बिहार में 10 हजार से ज्यादा ANM की होगी बहाली, Patna High Court का Big Decision

Bihar News | Supaul News | रेलवे ढाला के पास अपराधियों ने कार रोकने का इशारा किया

इसी दौरान रेलवे ढाला के पास अपराधियों ने कार रोकने का इशारा किया। जब कार नहीं रुकी तो बदमाशों ने दो फायर कर दिया। डर कर चालक ने कार रोक दी। इसके बाद बदमाश कार में रखे रुपए लेकर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बैंक कर्मचारियों से पूछताछ की। एसपी शैशव यादव ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। जल्द इसका खुलासा किया जाएगा।

यह भी पढ़ें:  kk Pathak | Bihar News | हेडमास्टरों पर अब होगा FIR...

Bihar News | Supaul News | पांच अपराधियों ने दिया वारदात को अंजाम

सरेआम बैंककर्मी से 10 लाख की लूट की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस सीसीटीवी से आरोपियों की तलाश में जुट गई है। बाइक सवार पांच बदमाशों की तलाश में छापेमारी जारी है। पुलिस जल्द आरोपियों की धरपकड़ का दावा कर रही है। और तलाश तेज कर दी है। इस मामले में स्थानीय लोगों से भी पूछताछ हो रही है।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें