spot_img

सहरसा जेल अधीक्षक सुरेश चौधरी के दो ठिकानों और कार्यालय पर निगरानी की रेड, करोड़ों बरामद

spot_img
- Advertisement -

भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी और उसकी स्पेशल विजलेंस यूनिट की टीम ने शुक्रवार की सुबह सहरसा के जेल अधीक्षक सुरेश चौधरी के ठिकानों पर छापेमारी की है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

जेल अधीक्षक सुरेश चौधरी के ऊपर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप है। उनके खिलाफ मामला दर्ज करते हुए निगरानी की स्पेशल यूनिट ने छापेमारी की है। चौधरी पर आय से करीब डेढ़ करोड़ रुपए अवैध तरीके से अर्जित करने का आरोप है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  सोनिया गांधी से मिले लालू यादव: दिल्ली में हुई खास मुलाकात, मनरेगा और 1.45 लाख करोड़ की चर्चा

स्पेशल विजिलेंस यूनिट की निगाह काफी समय से चौधरी पर थी। यूनिट ने साक्ष्य जुटाने के बाद इन पर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का मुकदमा दर्ज किया और कोर्ट से अनुमति मिलते ही सुबह से सहरसा के साथ मुजफ्फरपुर के ठिकानों पर धावा बोला।

जेल सुपरीटेंडेंट सुरेश चौधरी के सहरसा और मुजफ्फरपुर स्थित दोनों ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। इसके साथ साथ में कार्यालय में भी छापेमारी चल रही है। विशेष निगरानी इकाई के एडीजी नयर हसन खान के द्वारा मिली जानकारी के अनुसार इनके खिलाफ कंप्लेंट दर्ज कर न्यायालय से अनुमति प्राप्त करने के बाद आज इनके ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।

यह भी पढ़ें:  सोनिया गांधी से मिले लालू यादव: दिल्ली में हुई खास मुलाकात, मनरेगा और 1.45 लाख करोड़ की चर्चा

जेल अधीक्षक सुरेश चौधरी के सहरसा और मुजफ्फरपुर स्थित ठिकानों पर छापेमारी जारी है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक उनके ऊपर आए से तकरीबन डेढ़ करोड़ से ज्यादा की संपत्ति अर्जित करने का आरोप है। उनके सहरसा स्थित आवासीय परिसर पर सुबह है विजिलेंस की टीम पहुंच गई थी।

सुरेश चौधरी के घर यानी मुजफ्फरपुर के ब्रह्मपुरा में भी छापेमारी चल रही है। विजलेंस की दो अलग-अलग टीमें उनके आय और संपत्तियों की जांच कर रही है। इस बारे में अभी डिटेल जानकारी आनी बाकी है। हालांकि शुरुआती दौर में भारी मात्रा में रुपए बरामद हुई है।

यह भी पढ़ें:  सोनिया गांधी से मिले लालू यादव: दिल्ली में हुई खास मुलाकात, मनरेगा और 1.45 लाख करोड़ की चर्चा

विशेष निगरानी इकाई से मिली जानकारी के अनुसार अब तक इनके ठिकानों से कुछ कागजात बरामद हुआ है। जिस का आकलन किया जा रहा है। उम्मीद जताई जा रही है कि रेड कंप्लीट होने के बाद ही स्पष्ट रूप से कहा जा सकता है कि उनके पास आय से कितनी अधिक धनराशि जमा है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Madhubani News मधुबनी में शुरू हुई राज्य स्तरीय बालिका तलवारबाजी प्रतियोगिता, दमखम दिखा रहीं बेटियां

Madhubani News: मधुबनी के वाट्सन उच्च विद्यालय में दो दिवसीय राज्य स्तरीय बालिका तलवारबाजी प्रतियोगिता शुरू हो गई है। करीब 150 खिलाड़ी इसमें ले रही हैं हिस्सा।

सुपौल में किराए के मकानों से मुक्त होंगे आंगनबाड़ी केंद्र, सरकारी स्कूलों में होगा संचालन

Supaul News: सुपौल के मरौना प्रखंड में किराए के भवनों में चल रहे आंगनबाड़ी केंद्रों को नजदीकी सरकारी स्कूलों में शिफ्ट करने की कवायद शुरू हो गई है।

Darbhanga News: मकान का ताला काटकर 2 लाख के बिजली सामान की चोरी, उड़े होश

Darbhanga News: दरभंगा के बलभद्रपुर में नवनिर्मित मकान का ताला काटकर चोरों ने दो लाख रुपये के बिजली वायरिंग का सामान चुरा लिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस जांच में जुटी है।

Darbhanga Crime दरभंगा में बड़ा फर्जीवाड़ा: पुलिस अधिकारी बनकर राहगीर से सोने की चेन और अंगूठी ठगे

Darbhanga News: दरभंगा के लहेरियासराय थाना क्षेत्र में खुद को प्रशासनिक अधिकारी बताकर बाइक सवार बदमाशों ने एक राहगीर से सोने की चेन और अंगूठियां ठग लीं।