spot_img

कल्याण विभाग के प्रधान सहायक का शराब का मजा लेते फोटो वायरल…शराब पीते कैमरे में कैद हो गए प्रधान सहायक उमेश प्रसाद सिंह

spot_img
- Advertisement -

हरसा से इस वक्त की बड़ी खबर है जहां जिला कल्याण कार्यालय में पदस्थापित प्रधान सहायक उमेश प्रसाद सिंह का शराब पीते फोटो सुर्खियां बटोर रहा हैं।

- Advertisement -

वाइरल फोटो में प्रधान सहायक शराब और बिरयानी का मजा ले रहे हैं। जहां एक तरफ बिहार में पूरी तरह शराबबंदी कानून लागू है। दूसरी तरफ जिला कल्याण कार्यालय में पदस्थापित प्रधान सहायक दारू का सेवन कर रहे हैं। फोटो में ऐसा प्रतीत हो रहा है कि उनको शराब बंदी कानून का कोई ख़ौफ ही नहीं है।

- Advertisement -

जिला प्रशासन की ओर से नशा मुक्ति जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को शराब नहीं पीने को लेकर जागरूक किया जाता है। उन्हें शराब नहीं पीने की शपथ दिलाई जाती है। शराब के सेवन से जीवन और धन की बर्बादी होने की पाठ पढ़ाई जाती हैं। इसके बावजूद अगर प्रधान सहायक द्वारा इस तरह की हरकत में लिप्त पाए जाए तो फिर आम लोगों को इससे दूर रखना मुश्किल है।

- Advertisement -

अब देखना लाजिमी है की जिले के वरीय अधिकारियों मामले पर संज्ञान लेकर क्या कार्रवाई करते हैं। इस संबंध में जिला कल्याण पदाधिकारी शैलेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar News: पटना में CBI विशेष जज की नई नियुक्ति, मोहम्मद रुस्तम बने सीबीआई के विशेष जज, संभाला पदभार

सीबीआई विशेष जज: पटना की न्यायिक गलियों में एक बड़ा बदलाव हुआ है। निगरानी...

Darbhanga News: दरभंगा की प्यार में धोखा और रिश्ते की खूनी बगावत की सुरसुरी…Love Marriage के बाद नाबालिग लापता!

Love Marriage: बिहार के दरभंगा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां प्रेम...

Nalanda News: नालंदा में Bribe Arrest आंगनवाड़ी सुपरवाइजर ₹3200 रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Bihar Bribe Arrest: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ जंग जारी है। इसी कड़ी में...