spot_img

Samastipur News: गूंगी महिला के साथ दरिंदगी, दुष्कर्म के बाद उसी की साड़ी में फांसी लगा लटका दिया, लाश के साथ ग्रामीणों का प्रदर्शन-हंगामा

spot_img
- Advertisement -

बिहार के समस्तीपुर में एक 40 वर्षीय गूंगी महिला के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या से पूरे इलाके में सनसनी है।घटना उजियारपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की है। महिला की लाश भिंडी के खेत से अर्धनग्न स्थिति में बरामद हुई। देखते ही देखते स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। हत्या के बाद दरिंदे ने महिला की साड़ी से ही फंदा बनाकर उससे जान ले ली।

- Advertisement -

लोगों का कहना है कि महिला पशु के लिए चारा लेने गई थी। देर शाम तक घर नहीं लौटी तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। खोजबीन के दौरान घर के पास ही एक भिंडी के खेत में महिला का शव अर्धनग्न अवस्था में मिला। वहीं पर एक टोपी और टी-शर्ट भी फेंका हुआ था। आशंका है, यह सामान आरोपी के हो सकते हैं। घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर महिला की ओर से काटा गया घास भी पड़ा हुआ था। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

दो नामजद व दो अज्ञात पर एफआईआर दर्ज करने के साथ ही पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है। दलसिंहसराय एसडीपीओ दिनेश कुमार पांडेय व उजियारपुर थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने घटनास्थल पहुंच मामले की छानबीन की। सोमवार को महिला का शव लेकर लोगों ने कथित आरोपी के ननिहाल में हंगामा भी किया।

- Advertisement -

जानकारी मिलते ही गांव के सैकड़ों लोगों की भीड़ खेत में जुट गयी। सभी आरोपियों की अविलम्ब गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा करने लगे। इस बीच घटना की सूचना मिलने पर दलसिंहसराय एसडीपीओ व उजियारपुर थानाध्यक्ष दलबल के साथ पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा।

घटनास्थल पर मौजूद लोगों का कहना था कि गैंगरेप के बाद साक्ष्य छुपाने की नीयत से हत्या का मामला है। उन्होंने बताया कि महिला की साड़ी से ही उसकी गला दबाकर हत्या की गयी है। हत्या के बाद उसे उसी साड़ी के सहारे घसीट कर वहां से कुछ दूरी पर स्थित भिंडी के खेत मे लाकर छोड़ दिया। लोगों का कहना था कि इस घटना को एक से अधिक बदमाशों ने अंजाम दिया होगा। लोगों ने बताया कि शव के पास में एक टी शर्ट व एक स्टाइलिश टोपी भी मिली।

सोमवार को आक्रोशित लोगों ने गांव के पैक्स अध्यक्ष व जनवितरण प्रणाली के दुकानदार रामकुमार सिंह के घर के सामने मृतका शव रख कर आरोपी की गिरफ्तारी करने की मांग करनी शुरू कर दी। लोगों का कहना था कि पैक्स अध्यक्ष के भांजा ने इस घटना को अंजाम दिया है। इस मामले में उजियारपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतका के परिजन के आवेदन पर दो नामजद व दो अज्ञात पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी है।

जिले में दो दिनों के अंदर अपराधियों ने एक मासूम बच्ची और एक गूंगी महिला को अपनी हवस का शिकार बना लेने से ग्रामीणों में आक्रोश है। पहला मामला शनिवार का है जहां बारात देखने गई खानपुर की छह वर्षीय मासूम को एक युवक ने अपनी हवस का शिकार बनाया।

बच्ची की हालत नाजुक देखते हुए उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। दूसरा मामला आज उजियारपुर थाना क्षेत्र का हैं जहां एक गूंगी महिला के साथ रेप पर उसकी हत्या कर दी गई। ये सबकुछ रविवार की देर शाम तब हुआ जब महिला पशु के लिए चारा लेकर घर लौट रही थी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बड़ी खबर! दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, पटना, पूर्णिया, सुपौल की ये खास ट्रेन हुई रद्द, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे थे सफर?,...

Bihar Train Cancellation: रेलवे ने 03220 बापूधाम मोतिहारी-पाटलिपुत्र परीक्षा स्पेशल ट्रेन को रद्द कर दिया है। इससे हजारों छात्रों और यात्रियों को भारी परेशानी होगी।#BiharTrainNews,#TrainCancellation,#ExamSpecial

BPSC में 43वीं रैंक! Darbhanga रसियारी की बेटी रितिका झा बनी SDM, मिथिलांचल ने किया सलाम | पढ़िए – ग्रामीण परिवेश से निकली प्रेरणा

Bihar BPSC Result: 70वीं BPSC परीक्षा में 43वीं रैंक हासिल कर रसियारी की रितिका झा SDM बन गई हैं। उनकी यह उपलब्धि ग्रामीण बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत है।#BiharBPSC,#RitikaJhaSDM,#DarbhangaNews

दरभंगा और समस्तीपुर को मिलेगी नई लाइफलाइन! निमैठी से बहेरी ब्लॉक लिंक रोड जुड़ेगा ग्रीनफील्ड सड़क परियोजना से!

Bihar Road Project: दरभंगा और समस्तीपुर को जोड़ने वाली 39.5 किलोमीटर लंबी रामनगर-रोसड़ा ग्रीनफील्ड सड़क परियोजना पर सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं। इससे उत्#BiharRoadProject,#DarbhangaNews,#SamastipurUpdate

पटना में राहुल गांधी की हुंकार! 11 जुलाई को छात्रों से मिलेंगे, क्या युवाओं का दर्द सुन पाएगी सरकार?

Patna Rahul Gandhi: पेपर लीक, बेरोजगारी और बढ़ती शिक्षा लागत से जूझते युवाओं के लिए राहुल गांधी 11 जुलाई को पटना में छात्र सम्मेलन करेंगे। 'छात्रों की गूंज' अभियान के तहत वे पार्टी#PatnaRahulGandhi,#ChhatronKiGunj,#BiharYouthCrisis