Saran Murder | अश्लील तस्वीरें – प्रेम प्रसंग- ब्लैकमेलिंग में दी खौफनाक मौत! महिला ने भाई संग मिलकर कर दी हत्या | दिल्ली- शादी और सड़क किनारे लाश!
Saran Murder Case: सारण में प्रेम-प्रसंग के खूनी अंजाम ने सबको चौंकाया। पुलिस ने 7 महीने के बच्चे को नुकसान पहुंचाने की धमकी देने वाले युवक की हत्या के आरोप में महिला और उसके भाई को दबोचा।
Saran Murder Case: सारण पुलिस ने 13 सितंबर को मिले अज्ञात युवक के शव मामले का सनसनीखेज खुलासा कर दिया है। जलालपुर थाना क्षेत्र के दुबवलिया-बेलकुंडा चंवर में हुई इस वारदात के पीछे प्रेम-प्रसंग और ब्लैकमेलिंग का खौफनाक विवाद सामने आया है। पुलिस ने मामले में एक महिला और उसके भाई को गिरफ्तार किया है, जिन पर मृतक को अश्लील फोटो-वीडियो से परेशान करने और बच्चे को नुकसान पहुंचाने की धमकी देने के आरोप हैं।
एसएसपी रौशन कुमार ने पत्रकार वार्ता में बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर घटनास्थल से करीब 100 मीटर दक्षिण दिशा में स्थित झाड़ी से वारदात में इस्तेमाल धारदार हथियार, तीन फीट लंबी लोहे की पट्टी, तीन एंड्रॉइड मोबाइल फोन और एक ट्रेन का जनरल टिकट बरामद किया गया है। अन्य संभावित संलिप्त लोगों की भूमिका की भी गहन जांच जारी है।
13 सितंबर को मिला था अज्ञात शव, तकनीकी जांच से हुई पहचान
13 सितंबर को जलालपुर थाना क्षेत्र के दुबवलिया-बेलकुंडा चंवर में पक्की ग्रामीण सड़क किनारे एक अज्ञात युवक का शव मिला था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। तकनीकी अनुसंधान के बाद मृतक की पहचान समस्तीपुर जिले के रघियाघाट थाना क्षेत्र निवासी दीपक कुमार यादव के रूप में हुई। एसएसपी के निर्देश पर सदर एसडीपीओ के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल (एसआइटी) का गठन किया गया, जिसने तकनीकी और मानवीय साक्ष्यों के आधार पर मामले की गुत्थी सुलझाई।
- Advertisement -
प्रेम-प्रसंग और ब्लैकमेलिंग बना हत्या की वजह
पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक दीपक कुमार यादव का आरोपी महिला से पहले प्रेम-प्रसंग था। बाद में महिला की शादी हो गई, लेकिन दीपक ने उसे परेशान करना बंद नहीं किया। पुलिस के अनुसार, दीपक पुराने फोटो और वीडियो के जरिए महिला को लगातार ब्लैकमेल कर रहा था। महिला ने अपने भाई को इस बारे में बताया, जिसके बाद दोनों ने मिलकर दीपक को छपरा बुलाया और विवाद गहराने पर उसकी हत्या कर दी।
- Advertisement -
बनियापुर और बक्सर से हुई आरोपियों की गिरफ्तारी
मामले की जांच के दौरान पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पहले बनियापुर थाना क्षेत्र के हरिहरपुर इलाके से मुख्य आरोपी महिला को गिरफ्तार किया। महिला से मिली जानकारी के आधार पर उसके भाई को बक्सर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र से दबोचा गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों से पूछताछ की है और घटना से जुड़े अन्य बिंदुओं की भी जांच कर रही है। बरामद हथियार, मोबाइल फोन और अन्य सामान को भी अहम साक्ष्य के तौर पर जांच का हिस्सा बनाया गया है।
दिल्ली में हुई थी पहचान, शादी के बाद भी नहीं रुका ब्लैकमेलिंग का सिलसिला
एसएसपी के मुताबिक, मृतक दीपक और आरोपी महिला की पहचान दिल्ली में हुई थी। दीपक पहले से शादीशुदा था, फिर भी दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग चला। महिला की शादी के बाद उसका सात माह का बच्चा भी है, लेकिन दीपक उसे पुराने फोटो और वीडियो दिखाकर लगातार ब्लैकमेल करता रहा। पुलिस का आरोप है कि मृतक महिला को अपने साथ भगाने और उसके बच्चे को नुकसान पहुंचाने की योजना भी बना रहा था। इसी विवाद के बीच वह छपरा आया, जिसके बाद आरोपी महिला ने अपने भाई के साथ मिलकर उसकी हत्या की साजिश रची। पुलिस के अनुसार, दीपक को जलालपुर के चंवर के पास बुलाया गया, जहां कथित तौर पर उसकी हत्या कर शव को सड़क किनारे फेंक दिया गया।
Bihar Rain Alert: बिहार में मौसम विभाग ने 12 जिलों के लिए आंधी-बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इन इलाकों में 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। गंगा और गंडक
#BiharRainAlert,#BiharWeather,#MonsoonUpdate
Bihar Model School: बिहार शिक्षा विभाग ने राज्य के करीब 700 मॉडल स्कूलों (सरस्वती विद्या निकेतन) की व्यवस्था और शैक्षणिक सुविधाओं की जांच का फैसला किया है। 30 सितंबर को टीम निरीक्ष
#BiharModelSchool,#EducationDepartmentBihar,#BiharEducation
Bihar Bank Strike: लाखों बैंक ग्राहकों को राहत मिली है क्योंकि 28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित तीन दिवसीय देशव्यापी बैंक हड़ताल टाल दी गई है। अब सभी बैंक सोमवार से सामान्य रूप से खु
#BiharBankNews,#BankStrikeCalledOff,#BankingServices
Bihar Chief Information Commissioner: बिहार के पूर्व DGP विनय कुमार ने VRS लेकर बिहार सरकार में मुख्य सूचना आयुक्त का पद संभाला है। जानें उनकी नई भूमिका में अधिकार, वेतन और जिम्मेदारियां।
#BiharNews,#VinayKumar,#ChiefInformationCommissioner