spot_img

Madhubani News|Harlakhi News| भारतीय और नेपाली मुद्रा के साथ India-Nepal Border Post Pipraun पर संदिग्ध धराया

spot_img
- Advertisement -

Madhubani News|Harlakhi News| भारतीय और नेपाली मुद्रा के साथ India-Nepal Border Post Pipraun पर संदिग्ध धराया है जहां मधुबनी के हरलाखी में एसएसबी के जवानों ने बड़ी कार्रवाई की है। यहां, गुरुवार को 48वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल जयनगर के कार्यक्षेत्र भारत-नेपाल सीमा चौकी पीपरौंन के पास भारतीय और नेपाली मुद्रा के साथ सीमा पर एक संदिग्ध को SSB के जवानों ने दबोच लिया है। फिलहाल संदिग्ध व्यक्ति से पूछताछ चल रही है।

- Advertisement -

Madhubani News|Harlakhi News| जवानों के नाम एक और कामयाबी, संदिग्ध चढ़ा हत्थे

यह बड़ी कार्रवाई, 48वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के जवानों ने किया है। वैसे भी,आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर लगातार कार्रवाई हो रही है। इसी के तहत गुरुवार को 48वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल जयनगर के कार्यक्षेत्र भारत-नेपाल सीमा चौकी पीपरौंन के जिम्मेवारी के इलाके में सशस्त्र सीमा बल के जवानों ने एक और कामयाबी अपने नाम लिख लिया।

- Advertisement -

Madhubani News|Harlakhi News| मधुबनी के संदिग्ध को भारतीय और नेपाली मुद्रा के साथ दबोचा

जानकारी के अनुसार, चेक पोस्ट ड्यूटी के दौरान मुख्य आरक्षी तोरण सिंह व जवानों की ओर से की गई कार्रवाई में भारतीय-नेपाल सीमा स्तंभ संख्या 284/35 से लगभग 20 मीटर भारतीय क्षेत्र के एक संदिग्ध व्यक्ति 28 वर्षीय दिनेश शर्मा सुपुत्र राम लखन शर्मा, वार्ड नंबर- 14, भातरा घाट ,बिस्फी, मधुबनी (बिहार) को भारतीय मुद्रा रुपए 1,58,220 एवं नेपाली मुद्रा रुपए -2015/- के साथ जब्त कर गिरफ्तार किया है।

- Advertisement -

Madhubani News|Harlakhi News| संतोषजनक नहीं दे सका जवाब, चुनाव में उपयोग की आशंका

यह व्यक्ति नेपाल से भारतीय क्षेत्र में प्रवेश कर रहा था। सशस्त्र सीमा बल के जवानों को उक्त व्यक्ति के ऊपर संदेह होने पर पूछताछ की और पूछताछ के दौरान उक्त व्यक्ति भारतीय मुद्रा के बारे में संतोषजनक जवाब नहीं देने पर व्यक्ति को जवानों ने गिरफ्तार कर लिया गया ताकि जब्त की गयी मुद्रा का गलत प्रयोग लोकसभा चुनाव-2024 में न हो सके।

Madhubani News|Harlakhi News| तस्करी रोकने के लिए सशस्त्र सीमा बल लगातार अभियान पर

जब्त की गई भारतीय एवं नेपाली मुद्रा एवं गिरफ्तार व्यक्ति को अग्रिम कार्रवाई के लिए हरलाखी थाने के सुपुर्द कर दिया गया है। भारत नेपाल सीमा पर तस्करी रोकने के लिए सशस्त्र सीमा बल लगातार अभियान चला रही है। आने वाले समय में भी इसी प्रकार अभियान चलाकर सीमा पर होने वाली अवैध गतिविधियों को रोका जाएगा।

Madhubani News|Harlakhi News| 48वीं वाहिनी जयनगर के कमांडेंट गोविंद सिंह भंडारी ने बताया

गोविंद सिंह भंडारी कमांडेंट, 48वीं वाहिनी जयनगर ने बताया कि भारत में लोकसभा चुनाव-2024 होने जा रहे हैं। इसको मद्देनजर रखते हुए नेपाल सीमा पर होने वाली तस्करी और अन्य अपराधों की रोकथाम के लिये विशेष अभियान के माध्यम से निरंतर प्रयासरत है।

Madhubani News|Harlakhi News| गतिविधियों पर पूर्णरूप से प्रतिबंध लगाने पर दिख रहा जोर

अगामी लोकसभा चुनाव में किसी भी तरह की कोई अप्रिय घटना घटित नहीं हो‌ इसलिए सशस्त्र सीमा बल द्वारा चुनावों को लेकर सीमावर्ती इलाकों में काफी सघन रूप से जांच पड़ताल की जा रही ताकि इस प्रकार की गतिविधियों पर पूर्णरूप से प्रतिबंध लगाया जा सके।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बड़ी खबर! दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, पटना, पूर्णिया, सुपौल की ये खास ट्रेन हुई रद्द, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे थे सफर?,...

Bihar Train Cancellation: रेलवे ने 03220 बापूधाम मोतिहारी-पाटलिपुत्र परीक्षा स्पेशल ट्रेन को रद्द कर दिया है। इससे हजारों छात्रों और यात्रियों को भारी परेशानी होगी।#BiharTrainNews,#TrainCancellation,#ExamSpecial

BPSC में 43वीं रैंक! Darbhanga रसियारी की बेटी रितिका झा बनी SDM, मिथिलांचल ने किया सलाम | पढ़िए – ग्रामीण परिवेश से निकली प्रेरणा

Bihar BPSC Result: 70वीं BPSC परीक्षा में 43वीं रैंक हासिल कर रसियारी की रितिका झा SDM बन गई हैं। उनकी यह उपलब्धि ग्रामीण बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत है।#BiharBPSC,#RitikaJhaSDM,#DarbhangaNews

दरभंगा और समस्तीपुर को मिलेगी नई लाइफलाइन! निमैठी से बहेरी ब्लॉक लिंक रोड जुड़ेगा ग्रीनफील्ड सड़क परियोजना से!

Bihar Road Project: दरभंगा और समस्तीपुर को जोड़ने वाली 39.5 किलोमीटर लंबी रामनगर-रोसड़ा ग्रीनफील्ड सड़क परियोजना पर सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं। इससे उत्#BiharRoadProject,#DarbhangaNews,#SamastipurUpdate

पटना में राहुल गांधी की हुंकार! 11 जुलाई को छात्रों से मिलेंगे, क्या युवाओं का दर्द सुन पाएगी सरकार?

Patna Rahul Gandhi: पेपर लीक, बेरोजगारी और बढ़ती शिक्षा लागत से जूझते युवाओं के लिए राहुल गांधी 11 जुलाई को पटना में छात्र सम्मेलन करेंगे। 'छात्रों की गूंज' अभियान के तहत वे पार्टी#PatnaRahulGandhi,#ChhatronKiGunj,#BiharYouthCrisis