spot_img

आर्मी जवान बनकर फेसबुक पर चार चक्का वाहन बेचने के नाम पर ठगी करने वाला धराया

spot_img
- Advertisement -

किशनगंज आर्मी जवान बनकर फेसबुक पर कम दाम में चार चक्का वाहन बेचने का लालच देकर रूपये उड़ाने वाले आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

- Advertisement -

तकनीकी शाखा के सहयोग से मोबाइल नंबर लोकेशन के आधार पर राजस्थान के लक्ष्मणगढ़ थाना अलवर की पुलिस बल के सहयोग से आरोपी बच्चु सिंह पथरोड़ा मालखेड़ा अलवर निवासी को पकड़कर बहादुरगंज थाना लाया गया।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, 4 जुलाई को सारधा विशनपुर जीछो सबौर भागलपुर के रहने वाले व्यक्ति उमेश प्रसाद ने खुद को सेना का जवान बताते हुए अपने फेसबुक एकाउंट पर मारूती बैगनार चार पहिया वाहन को मात्र 70,000 रूपया में बिक्री का लालच दिया।

- Advertisement -

इस क्रम में आरोपी ने अपना मोबाइल संख्या 8114803385 व 9337057214 पोस्ट किया। इस पोस्ट को पीड़ित जाबीर आलम के द्वारा देखने के बाद उक्त मोबाईल नम्बर पर सम्पर्क साधा गया। 65,000 रूपया में सौदा तय हुआ। इसके बाद आरोपी की ओर से पीड़ित जाबीर आलम को विश्वास में लेकर जतीन एवं संजीव कुमार के पे फोन पर पीड़ित जाबिर आलम की करीब पांच ट्रांजेक्शन के माध्यम से कुल 37.540 रुपया डलवा लिया गया।

साथ ही उक्त वाहन को ट्रांसपोर्ट के माध्यम से पीड़ित जाबिर आलम के पते पर भेजने की बात कही। लेकिन पीड़ित जाबिर आलम के पास कोई वाहन नहीं पहुंचाया गया।बाद में पीड़ित जाबिर की ओर से बहादुरगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज करवायी गई।

पूछताछ के क्रम में आरोपी ने पुलिस को बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को झांसा देकर मोटी रकम की वसूली एवं ठगी का काम करते थे। इसी क्रम में उन्होंने बहादुरगंज के व्यक्ति से रुपये ठगा था।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga News: दरभंगा के सिमरी में डूबने से मौत: JCB के गड्ढे में डूबकर दो चचेरी बहनों की दर्दनाक मौत

Darbhanga drowning: बिहार के दरभंगा से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है, जहां दो मासूम चचेरी बहनों की पानी से भरे एक गड्ढे में डूबने से मौत हो गई। यह हृदयविदारक घटन

Patna News: पटना गांधी घाट हादसा: गंगा में डूबे 5 युवक, 3 शव बरामद, बचावकर्मी भी बहा

पटना गांधी घाट हादसा: पटना के गांधी घाट पर मंगलवार को आस्था की डुबकी लगाने गए पांच युवकों के साथ जो हुआ, उसने सबको झकझोर कर रख दिया है। गहरे पानी में उतरते ही व

उन्नाव बस हादसा: गुरुग्राम कोर्ट में पेशी से लौट रहे बिहार पुलिस के दारोगा और कैदी की मौत

उन्नाव बस हादसा: उत्तर प्रदेश के उन्नाव में एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना ने सबको हिला दिया है। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार सुबह हुए इस भीषण हादसे में बिहार पुल

Jehanabad News: मार्च में लव मैरेज, मई में कफ़न, जहानाबाद में नवविवाहिता की संदिग्ध ‘सुसाइडल टाइप’ Muder!

Jehanabad News: जहानाबाद से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। परस बिगहा थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, जिसके बाद माय