spot_img

Madhubani News | Madhubani Crime News | Bihar News | मधुबनी में घर जा रहे शिक्षक की गोली मारकर हत्या

spot_img
- Advertisement -

Madhubani News | Madhubani Crime News | Bihar News | मधुबनी में बेखौफ अपराधियों ने घर जा रहे 35 वर्षीय शिक्षक की गोली मारकर हत्या कर दी है। तफ्तीश में जुटी पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी है। जहां, जिले के लदनियां थाना क्षेत्र के सिद्धपकला में बेखौफ अपराधियों ने सोमवार देर शाम घर जा रहे एक शिक्षक को गोली मार दी। इससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गयी।

- Advertisement -

Madhubani News | Madhubani Crime News | Bihar News | वारदात को अंजाम देकर बाइक सवार अपराधी फरार हो गए।

घटना को अंजाम देकर बाइक सवार अपराधी फरार हो गए। मृतक शिक्षक की मृतक की पहचान लदनियां थाना क्षेत्र के सिद्धपकला गांव के कचही टोला निवासी सिद्धपकला पंचायत के सरपंच लाल बिहारी यादव के 35 वर्षीय पुत्र मोहन यादव के रूप में की गई। मृतक शिक्षक जयनगर थाना क्षेत्र के परवा गांव स्थित एक विद्यालय में कार्यरत था।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  बिहार में सुशासन की नई सुबह: BIPARD को मिली ISO मान्यता, क्या बदलेगा प्रशासन?

Madhubani News | Madhubani Crime News | Bihar News | पुलिस जुटी तहकीकात में, आखिर ऐसा क्या हुआ स्कूल से घर जाने के बीच

घटना की सूचना पर एसडीपीओ जयनगर विप्लव कुमार, पुलिस इंस्पेक्टर मो.सरबर आलम एवं लदनियां थानाध्यक्ष धनन्जय कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी सदर अस्पताल भेज दिया। शिक्षक के स्वजनों के मुताबिक मृतक मोहन यादव सोमवार देर शाम स्कूल से घर जा रहे थे।

- Advertisement -

Madhubani News | Madhubani Crime News | Bihar News | पदमा और धौरी पुल के निकट स्थित संतोषी माता मंदिर के पास बेखौफ अपराधियों ने मोहन यादव को गोली मार दी

घर लौटने के क्रम में पदमा और धौरी पुल के निकट स्थित संतोषी माता मंदिर के पास बेखौफ अपराधियों ने मोहन यादव को गोली मार दी। गोली उनके सर के दाहिने ओर से मारी गई, जो सिर को छेदते हुए दूसरे(बांई) तरफ निकल गई। जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गयी।

Madhubani News | Madhubani Crime News | Bihar News | बीच पुल पर ही पड़ी थी लाश, दहशत

उनका शव पुल के बीच में ही पड़ा था। घटना को अंजाम देकर बाइक सवार अपराधी फरार हो गए।घटना के बाद पुलिस अपने तफ्तीश में जुट गई। वहीं हत्या के कारणों की विभिन्न बिंदुओं से जांच की जा रही है।

Madhubani News | Madhubani Crime News | Bihar News | मोबाइल जब्त, स्कूटी की चाभी परिजनों को दे दी, तकनीकी अनुसंधान से हमलावर तक पहुंचने की जुगत

शिक्षक की हत्या से आसपास के क्षेत्रों में दहशत है। थानाध्यक्ष धनन्जय कुमार ने पूछने पर बताया कि स्कूटी की चाभी मृतक के परिजनों को दे दी गयी है। वहीं मृतक का मोबाइल फोन जब्त कर लिया गया है। जयनगर एसडीपीओ विप्लव कुमार ने कहा कि पुलिस घटना के सभी बिंदुओं की तकनीकी अनुसंधान कर रही है। जल्द ही हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें:  आज पटना में 10 ग्राम सोना कितने में मिल रहा? दाम सुनकर आप चौंक जाएंगे!

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बिहार में बदल जाएगी तस्वीर! मिथिला की इस कला से मिलेगा बंपर रोजगार, जनक-जानकी से रिश्ता -विरासत ‘सिक्की कला’ देगा दरभंगा, मधुबनी, सीतामढी, शिवहर,...

Bihar Sikki Art: मिथिला की प्राचीन सिक्की कला अब बिहार में बंपर रोजगार लाएगी। दरभंगा सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने कहा कि केंद्र-राज्य सरकार मिलकर इसे राष्ट्रीय पहचान दिलाएगी, जिस#BiharSikkiArt,#DarbhangaNews,#EmploymentInBihar

बिहार में सुशासन की नई सुबह: BIPARD को मिली ISO मान्यता, क्या बदलेगा प्रशासन?

Bihar Governance: बिहार लोक प्रशासन एवं ग्रामीण विकास संस्थान (BIPARD) को ISO 9001:2015 प्रमाणन मिला है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इसे बिहार के सुशासन और जनसेवा में मील का पत्थ#BiharGovernance,#BIPARD,#ISOCertification

24 घंटे में Navgachia Police खुल गया खौफनाक राज! पत्नी का हत्यारा पति गिरफ्तार, वजह जानकर चौंक जाएंगे आप

Navgachia Police: नवगछिया पुलिस ने गोपालपुर में हुई महिला की हत्या का 24 घंटे में खुलासा कर दिया है। आरोपी पति जीवन हरिजन को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसने अवैध संबंध के चलते पत्#NavgachiaPolice,#BhagalpurCrime,#BiharNews

शिक्षा शास्त्री एडमिशन: दरभंगा KSDSU में शुरू नामांकन! 80 छात्रों को मिला मौका, जल्दी करें ये काम

Bihar Shikshashastri Admission: कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय में शिक्षाशास्त्री कोर्स (सत्र 2026-28) के लिए नामांकन शुरू हो गया है। पहली सूची में 80 छात्रों का चयन हुआ है। 10 जुल#BiharShikshashastri,#DarbhangaUniversity,#AdmissionNews