अप्रैल,30,2024
spot_img

Salman Khan House Firing | “भाईजान…” आतंकी संगठनों के बाद Bihar में अब Lawrence Bishnoi गैंग…

spot_img
spot_img
spot_img

Salman Khan House Firing | “भाईजान…” आतंकी संगठनों के बाद Bihar में अब Lawrence Bishnoi गैंग… जहां बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर 14 अप्रैल को फायरिंग में चौबीस साल के विक्की गुप्ता और 21 साल के सागर पाल की गिरफ्तारी से कई राज उठने वाले हैं। ये दोनों बिहार के बेतिया के गौनाहा थाना क्षेत्र के महसी गांव के रहने वाले हैं। यानि, अब इस मामले में मुंबई की पुलिस बिहार में खाक छानेंगी। कारण…हाईप्रोफाइल।

Salman Khan House Firing News | लॉरेंस बिश्नोई का कनेक्शन बिहार से जुड़ गया है

यह बात अब साफ हो चुकी है कि लॉरेंस बिश्नोई का कनेक्शन बिहार से जुड़ गया है। आतंकी संगठनों का गढ़ रहा बिहार और मिथिलांचल का कई हिस्सा, अब इस नए गैंग के कनेक्शन खुलासे के बीच एक नए संपर्क की तार जोड़ चुका है जहां, दोनों गिरफ्तार आरोपी को दस दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।

Salman Khan House Firing News | विक्की गुप्ता और सागर पाल के घर पुलिस पहुंची

जानकारी के अनुसार, बीती रात विक्की गुप्ता और सागर पाल के घर पुलिस पहुंची। वैसे,  बेतिया पुलिस अभी कुछ भी बताने से इनकार कर रही। बेतिया एसपी डी अमरकेश ने बताया कि उन्हें सूचना मिली है, दोनों को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कारण भी साफ है, मामला, पूरी तरह हाई प्रोफाइल हो चुका है जहां….

यह भी पढ़ें:  Bihar News | Patna High Court News | बिहार में 10 हजार से ज्यादा ANM की होगी बहाली, Patna High Court का Big Decision

Salman Khan House Firing News | दोनों ने बॉलीवुड स्टार के घर की पहले रेकी की

दोनों आरोपी ने बॉलीवुड स्टार के घर की पहले रेकी की। फिर इस घटना को अंजाम दिया। दोनों की भुज से बीती रात गिरफ्तारी के बाद जब पुलिस आरोपी विक्की के पिता को उठाया तो, विक्की की मां सुनीता देवी ने सिर्फ इतना भर बोला कि विक्की होली के बाद बाहर कमाने के लिए गया था। बीती रात पुलिस विक्की के पापा को उठाकर ले गई है। वहीं, दूसरे आरोपी सागर के पिता का कहना है, यह कैसे हुआ। अभी किसी को पता नहीं है। यहां घर के सभी लोग परेशान हैं। रात में पुलिस आई और मेरे दूसरे बेटे राहुल को पकड़कर ले गई। होली के बाद कमाने के लिए घर से निकला था।

Salman Khan House Firing News | अनमोल बिश्नोई ने कम से कम दो मैगजीन यानी 15-20 गोलियां चलाने का आदेश दिया था

पुलिस जांच में पता चला है कि सलमान को डराने के लिए यह साजिश रची गई थी। यह बात भी सामने आई है कि अनमोल बिश्नोई ने कम से कम दो मैगजीन यानी 15-20 गोलियां चलाने का आदेश दिया था। इसके लिए हमलावरों को अच्छी क्वालिटी की पिस्टल भी दी गई थी। साथ ही शुरुआती जांच में पता चला है कि इसके लिए उन्हें 1 लाख रुपये एडवांस दिए गए थे। लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई ने मामले की पूरी जिम्मेदारी ली है।

यह भी पढ़ें:  Bihar News |Home Minister Amit Shah | हवा में कुछ सेंकेंड झूल गया Amit Shah का हेलीकॉप्टर...बड़ा हादसा टला

Salman Khan House Firing News | सागर पाल लॉरेंस गैंग के संपर्क में था

जांच में पता चला है कि इस मामले में बिश्नोई गैंग का हाथ है। पूरे मामले में अनमोल बिश्नोई फरार है। पुलिस को शक है कि हमलावरों में से एक सागर पाल लॉरेंस गैंग के संपर्क में था। दूसरे हमलावर विक्की गुप्ता ने बाद में सागर को जॉइन किया था। क्या इस पूरे मामले में लॉरेंस बिश्नोई ने जेल से कोई निर्देश दिए थे? क्या वह इसमें शामिल है? पुलिस इसकी जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Crime News | दरभंगा में खाली घर... शैतान का घर

Salman Khan House Firing News | बिश्नोई गैंग पहले भी

इसी बीच सलमान के घर फायरिंग के बाद उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इस मामले के बाद मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने खान परिवार से मुलाकात की। बिश्नोई गैंग पहले भी कई बार सलमान को जान से मारने की धमकी दे चुका है।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें