back to top
7 जुलाई, 2024
spot_img

Madhubani News | Basopatti News | India-Nepal Border पर ग्रामीणों की दुस्साहस, SSB जवानों पर पथराव, हथियार छीनने की कोशिश, जवान जख्मी

आप पढ़ रहे हैं दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला DeshajTimes.Com...आपका चहेता DeshajTimes.Com... इस 20 जुलाई 2025 को हो जाएगा पूरे 7 साल का। 20 जुलाई, 2018 — 20 जुलाई, 2025 ...खबरों की विरासत का निष्पक्ष निर्भीक समर्पित @7 साल । DeshajTimes.Com यह संस्कार है। इसमें हवा की ताकत है। सूरज सी गर्मी। चांद सी खूबसूरती तो चांदनी सी शीतलता भी। यह आग भी है। धधकता शोला भी। तपिश से किसी को झुलसा देने की हिम्मत। झुककर उसकी उपलब्धि पर इतराने की दिलकश अदा भी। आप बनें भागीदार DeshajTimes.Com के 7 साल...चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो...DeshajTimes.Com
spot_img
Advertisement
Advertisement

Madhubani News | Basopatti News | India-Nepal Border पर ग्रामीणों की दुस्साहस बुधवार को दिखी है जहां, SSB जवानों पर ग्रामीणों ने पथराव किया है। इसमें एक जवान जख्मी हैं। भारत नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी के जवानों पर ग्रामीणों की इस कार्रवाई और पथराव से माहौल एकदम गरमा गया है। इसमें एक जवान जख्मी हुए हैं।वहीं, वारदात के बाद से एसएसबी के जवानों में गहरी नाराजगी है। प्राथमिकी दर्ज करते हुए बासोपट्टी पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है।

Madhubani News | Basopatti News | भारत नेपाल सीमा पर तैनात खौना एसएसबी के जवानों पर पथराव, जख्मी

जानकारी के अनुसार, भारत नेपाल सीमा पर तैनात खौना एसएसबी के जवानों पर पथराव में जवान जख्मी हुए। इस घटना को लेकर एसएसबी लच्छी राम के लिखित प्रतिवेदन पर प्राथमिकी दर्ज हुई है। दर्ज प्राथमिकी में बताया गया है कि विगत 23 अप्रैल की शाम करीब पौने पांच बजे कैंप के पीछे खौना जानकीनगर रोड पर दो बाइक के पीछे बड़ी-बड़ी गांठ बांधे हुए भारत से नेपाल की ओर जा रहे थे। तुरंत खौना बीओपी के जवान पहुंचे। तब तक एक बाइक भारत से नेपाल की ओर जा चुकी थी।

Madhubani News | Basopatti News | गोदाम में भरा था भारी मात्रा में कपड़े के गट्ठर, प्याज समेत अन्य सामान

पीछे से एक और बाइक आ रही थी। एसएसबी ने जब पीछा किया तो बाइक सवार खौना गांव की ओर भाग गया। गोदाम में देखा गया कि भारी मात्रा में कपड़े के गट्ठर, प्याज आदि सामान रखे हुए थे। इस दौरान एसएसबी ने नजदीकी सीमा चौकी जानकीनगर को फोन किया। इसके बाद घटनास्थल में लोगों का जमावड़ा होने लगा। जानकीनगर एसएसबी जवान भी पहुंचे। गोदाम व सामान की जानकारी एसएसबी जयनगर को दूरभाष पर दी गयी।

Madhubani News | Basopatti News | 50 लोगों के साथ गोदाम से माल निकालने की कोशिश, फिर पथराव 

थाना पुलिस को भी घटना की जानकारी दी गयी। गोदाम मालिक से दस्तावेज की मांग की गई परंतु गोदाम में भरे सामान का कोई दस्तावेज नही दिखाया गया। खौना निवासी श्रवण महतो पर आरोप लगाया है कि फोन पर अन्य लोगों को बुलाया। इसके बाद एसएसबी के साथ बहस एवं हाथापाई करने लगे और अपने साथ लगभग 50-60 लोगों को लेकर उस गोदाम में रखे माल को निकालने की कोशिश करने लगे। लोग एसएसबी पर पथराव करने लगे। इसमें एसएसबी जवानों को चोटें भी आईं।

Madhubani News | Basopatti News | वारदात में 11 नामजद, 50 से अधिक अज्ञात पर एफआईआर

इस घटना में ग्यारह लोगों को नामजद आरोपी एवं करीब 50 अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज हुई है। इन सभी पर आरोप है कि एसएसबी जवान पर पथराव करते हुए उनसे हथियार छीनने की कोशिश की गई। सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए एसएसबी के साथ गाली गलौज की।

Madhubani News | Basopatti News | थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया

घटनास्थल पर थानाध्यक्ष अरविंद कुमार,एक टीम के अधीक्षक संजय कुमार,सीमा शुल्क जयनगर से निरीक्षक रजनीश रंजन पहुंचे। कार्रवाई के दौरान कस्टम ऑफिस जयनगर में जमा हैं। घटना में शामिल नामजद एवं अज्ञात के विरुद्ध कानूनी प्रक्रिया चल रही है। इस घटना में शामिल खौना निवासी श्रवण कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

जरूर पढ़ें

Online फॉर्म भरें, अब घर बैठे जुड़ें वोटर लिस्ट से…कोई मतदाता छूटे नहीं…BLO की मेहनत को सलाम – Darbhanga के 3 कर्मियों को मिला...

दरभंगा | भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली के उप निर्वाचन आयुक्त श्री संजय कुमार की...

Darbhanga की सड़कों पर रात के अंधेरे में ‘ मौत ‘, तेज़ रफ्तार का कहर, भीषण सड़क हादसा

दरभंगा जिला के जाले प्रखंड अंतर्गत अतरबेल-जाले मुख्य सड़क पर महदई चौक के पास...

सांप्रदायिक सौहार्द पर ‘ चोट ‘, Darbhanga — Sitamarhi के अखाड़ों में भिड़ंत, पत्थरबाजी में कई घायल!

दरभंगा जिले के जाले प्रखंड अंतर्गत राढ़ी पश्चिमी पंचायत के पकटोला गांव में मोहर्रम...

Darbhanga में दरोगा पर चाकू से हमला, हड़कंप, जांघ पर चाकू, बहता रहा खून– फिर भी…’ कर्तव्यनिष्ठ ‘ सर्वोपरि

दरभंगा जिले के लहेरियासराय थाना क्षेत्र के खाजासराय मोहल्ले में मोहर्रम पर्व की रात...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें