मई,4,2024
spot_img

शाह बंगाल में गरजे, राजनीतिक हिंसा में मेरे 100 कार्यकर्ताओं की हुई हत्या, दीदी ने नेट कर दी बंद

spot_img
spot_img
spot_img

कोलकाता, देशज न्यूज। वर्चुअल प्लेटफार्म के जरिए पश्चिम बंगाल के लोगों से मुखातिब हुए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मंगलवार को राज्य की ममता बनर्जी सरकार पर तीखा प्रहार किया है। संबोधन की शुरुआत में उन्होंने दावा किया, बंगाल में राजनीतिक हिंसा में भाजपा के 100 से अधिक कार्यकर्ताओं को मौत के घाट उतारा गया।

उन्होंने कहा, इन कार्यकर्ताओं की कुर्बानी बेकार नहीं जाएगी और बंगाल में परिवर्तन होगा। भाजपा बंगाल को ‘सोनार बांग्ला’ बनाएगी। अमित शाह ने कहा, सौ से अधिक भाजपा कार्यकर्ताओं को बंगाल में राजनीतिक हिंसा में मौत के घाट उतार दिया गया है। उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त कर रहा हूं।

अपनी कुर्बानी के जरिए उन्होंने सोनार बांग्ला के निर्माण की आधारशिला रखी है। उनकी कुर्बानी बेकार नहीं जाएगी। साथ ही उन्होंने कोविड-19 और अम्फन चक्रवात से मारे गए लोगों के परिजनों के प्रति भी संवेदना व्यक्त की। शाह ने कहा, मैं चक्रवात और महामारी कोरोना से मारे गए लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त कर रहा हूं।

यह भी पढ़ें:  Madhubani News। Khutona News। महिला की कुचलकर मौत, 2 Bike सवारों को रौंदने वाला अग्निशमन ड्राइवर गिरफ्तार

जानकारी के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी की ओर से आयोजित इस वर्चुअल रैली में न केवल बंगाल बल्कि दुनिया भर से कम से कम एक करोड़ लोगों के जुड़े होने का दावा किया जा रहा है। 25 हजार व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए इस रैली का संवाद हो रहा है।

भाजपा ने आरोप लगाया है कि शाह के संबोधन से पहले पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के ग्रामीण इलाकों में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी हैं ताकि कम से कम लोग इससे जुड़ें।

यह भी पढ़ें:  Madhubani News, Harlakhi News ...अगले दिन भी पुलिस 'नदारद', 2 दुकानों में भीषण चोरी, तीसरी में ...

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें