धानपुर गांव में बिजली गिरने से 9 लोगों की मौत मृतकों में कुछ बच्चे भी शामिल हैं जब बिजली गिरी बच्चे मैदान में खेल रहे थे
नवादा, देशज टाइम्स। काशीचक थाने के धानपुर गांव के दलित टोली में शुक्रवार दोपहर 3.40 बजे वज्रपात से रमेश मांझी सहित नौ बच्चों की मौत हो गयी। बताया जाता है कि दोपहर में काफी गरमी थी। अचानक से मौसम बदला और आंधी के साथ तेज बारिश होने लगी।
आंधी-बारिश के दौरान वहां खेल रहे बच्चे पीपल के पेड़ के नीचे जमा हो गये। तभी आसमान से बिजली गिरी और हादसा हो गया। इसके साथ ही गांव में कोहराम मच गया है। घायल बच्चों को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (बौरी) में भर्ती कराया गया है।
ग्रामीण सुधीर सिंह ने बताया कि रमेश के साथ सभी बच्चे एक पेड़ के नीचे खड़े थे। तभी बिजली गिरी जिसकी चपेट में आकर सभी बच्चों की मौत हो गयी। मरने वाले सभी बच्चों की उम्र चार से नौ साल के बीच बतायी जा रही है। खबर लिखे जाने तक मृत बच्चों के नाम की जानकारी नहीं मिल सकी है।








You must be logged in to post a comment.