spot_img

Narendra Modi LIVE: Lok Sabha Chunav  में हमारी जीत दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र की जीत

spot_img
- Advertisement -

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद पार्टी मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जीत के लिए देशवासियों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि तीसरे कार्यकाल में देश बड़े फैसलों का एक नया अध्याय लिखेगा।

- Advertisement -

Narendra Modi LIVE: PM Narendra Modi ने कहा-

कि आज बड़ा मंगल है। इस पावन दिन एनडीए की लगातार तीसरी बार सरकार बननी तय है। हम सभी जनता जनार्दन के बहुत आभारी हैं। देशवासियों ने भाजपा पर एनडीए पर पूर्ण विश्वास जताया है। आज की ये विजय दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र की जीत है। ये भारत के संविधान पर अटूट निष्ठा की जीत है। ये विकसित भारत के प्रण की जीत है। ये सबका साथ सबका विकास के मंत्र की जीत है। ये 140 करोड़ देशवासियों की जीत है।

- Advertisement -

Narendra Modi LIVE: PM Narendra Modi ने कहा-

मोदी ने कहा कि इस जनादेश के कई पहलू हैं। 1962 के बाद यह पहली बार है कि कोई सरकार अपने दो कार्यकाल पूरे करने के बाद लगातार तीसरी बार सत्ता में लौटी है। उन्होंने ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश और आंध्र प्रदेश में भाजपा के शानदार प्रदर्शन का जिक्र करते हुए कहा कि अरुणाचल प्रदेश, आंध्र प्रदेश, ओडिशा और सिक्किम में कांग्रेस का सफाया हो गया है।

- Advertisement -

LIVE: PM Modi at BJP HQ after 2024 General Election results

भाजपा ओडिशा में सरकार बनाने जा रही है। केरल में भी भाजपा ने एक सीट जीती है, केरल में हमारे पार्टी कार्यकर्ताओं ने बहुत बलिदान दिया है। विपक्षी इंडी गठबंधन पर कटाक्ष करते हुए मोदी ने कहा कि हमारे विरोधी एकजुट होकर भी उतनी सीटें नहीं जीत पाए जितनी इस लोकसभा चुनाव में अकेले भाजपा ने जीती है।

Narendra Modi LIVE: PM Narendra Modi ने कहा-

प्रधानमंत्री ने कुशलता के साथ चुनाव संपन्न कराने के लिए चुनाव आयोग का आभार जताया। उन्होंने कहा कि मैं इतने बड़े पैमाने पर चुनाव प्रक्रिया आयोजित करने के लिए भारत के चुनाव आयोग को भी धन्यवाद देता हूं। भारत की चुनाव प्रक्रिया और प्रणाली की विश्वसनीयता पर हर भारतीय को गर्व है।

मोदी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के मतदाताओं ने इस चुनाव में रिकॉर्ड वोटिंग कर अभूतपूर्व उत्साह दिखाया है और दुनियाभर में भारत को बदनाम करने वाली ताकतों को आईना दिखा दिया है।

अपने भाषण के दौरान प्रधानमंत्री ने अपनी दिवंगत मां का स्मरण करते हुए कहा कि मां के बिना यह उनका पहला चुनाव था।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

BPSC ऑडिटर परीक्षा की तारीख हुई तय! इस महीने होगा आपका इम्तिहान, फटाफट देखें

Bihar BPSC Auditor Exam Date: बिहार लोक सेवा आयोग ने ऑडिटर भर्ती परीक्षा की तारीखों का ऐलान कर दिया है। जुलाई में 102 पदों के लिए यह परीक्षा आयोजित होगी, जिससे अभ्यर्थियों को बड़ी राहत मिली#BiharNews,#BPSCAuditor,#ExamDate

BIADA की नई उम्मीद: मुजफ्फरपुर में खुलेगा नौकरियों का पिटारा! 39 करोड़ के निवेश से लगेंगे 4 नए उद्योग

Muzaffarpur Industries: मुजफ्फरपुर के औद्योगिक क्षेत्र में 39.42 करोड़ रुपये के निवेश से चार नई विनिर्माण इकाइयां स्थापित होंगी. BIADA की मंजूरी के बाद जल बॉटलिंग, फर्नीचर और इलेक्ट्रि#MuzaffarpurNews,#BiharIndustry,#EmploymentBihar

रो पड़े कीर स्टार्मर: ब्रिटिश प्रधानमंत्री ने दे दिया अपने पद से इस्तीफा, कहा…

Keir Starmer Resigns: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीअर स्टार्मर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने इसे 'देश की बेहतरी' में लिया गया फैसला बताया। पिछले 10 साल में वे कार्यकाल पूरा#KeirStarmer,#UKPolitics,#BritishPM

यात्रियों का दर्द छू- मंतर: पटना वालों के लिए बड़ी खबर! मनमानी ऑटो-ई रिक्शा किराए पर विभाग का ‘सर्जिकल स्ट्राइक’, अब देना होगा...

Bihar Auto Fare Hike: पटना में ऑटो और ई-रिक्शा चालकों द्वारा मनमाने ढंग से बढ़ाए गए किराये पर परिवहन विभाग ने कड़ा रुख अपनाया है। यात्रियों की शिकायत के बाद सख्त कार्रवाई की तैयारी ह#BiharNews,#PatnaAuto,#TransportDepartment