spot_img

Modi Cabinet 3.0 | List Of Minister| मोदी के सिपहसलार…मंत्रियों को मिला विभाग, जानिए किन्हें क्या मिला? क्या है बदलाव, बिहार के कोटे में क्या?

spot_img
- Advertisement -

Modi Cabinet 3.0 | List Of Minister| मंत्रियों को मिला उनका विभाग, जानिए किन्हें क्या मिला? क्या है बदलाव| जहां, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की शपथ के बाद आज केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक हुई है। इसके साथ ही मंत्रिमंडल में मंत्रालयों का वितरण भी हो गया है। केंद्र सरकार में मंत्रिमंडल का गठन होने के एक दिन बाद मंत्रियों को विभाग का बंटवारा कर दिया गया है।

- Advertisement -

Modi Cabinet 3.0|List Of Minister| बड़े मंत्रियों के विभागों में बदलाव नहीं

बड़े मंत्रियों के विभागों में बदलाव नहीं हुआ है। जानिए, रक्षा, वित्त, गृह और विदेश मंत्रालय किसके पास रहेगा। कौन बने केंद्रीय कृषि मंत्री जहां, राजनाथ सिंह, निर्मला सीतारमण,अमित शाह और डॉ. एस जयशंकर के पास पूर्ववत (New ministers of Modi Cabinet 3.0 got ministry) ही विभाग रहेंगे।

- Advertisement -

Modi Cabinet 3.0|List Of Minister| शिवराज सिंह चौहान, मनोहर लाल खट्टर और जेपी नड्डा को इस बार बड़ी जिम्मेदारी

मोदी कैबिनेट में शामिल शिवराज सिंह चौहान, मनोहर लाल खट्टर और जेपी नड्डा को इस बार बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। शिवराज को कृषि और पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्रालय दिया गया है। खट्टर शहरी विकास और विद्युत मंत्रालय संभालेंगे। नड्डा को मोदी 1.0 की ही तरह स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया है। धर्मेन्द्र प्रधान शिक्षा मंत्री, हरदीप पुरी पेट्रोलियम मंत्री, सर्वानंद सोनोवाल बंदरगाह एवं जहाजरानी मंत्री, भूपेंद्र यादव पर्यावरण मंत्री और अश्वनी वैष्णव रेल मंत्री बने रहेंगे। अश्वनी वैष्णव को इस बार सूचना-प्रसारण मंत्रालय भी दिया गया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: दरभंगा में मर्डर, चाय दुकानदार की अल - सुबह गोली मारकर हत्या

Modi Cabinet 3.0|List Of Minister| सहयोगी दलों को भी मोदी कैबिनेट में बड़े मंत्रालय

सहयोगी दलों को भी मोदी कैबिनेट में बड़े मंत्रालय सौंपे गए हैं। चिराग पासवान को खेल मंत्रालय, जीतन राम मांझी सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय, राम मोहन नायडू को नागरिक उड्डयन मंत्रालय और एचडी कुमारस्वामी को भारी उद्योग एवं इस्पात मंत्रालय दिया गया है। ललन सिंह को पंचायती राज मिला है।

Modi Cabinet 3.0|List Of Minister| इन्हें मिला यह

श्रम मंत्रालय मनसुख मंडाविया, वाणिज्य मंत्रालय पीयूष गोयल, संसदीय कार्य मंत्रालय किरण रिजिजू को दिया गया है। सीआर पाटिल को जलशक्ति मंत्रालय सौंपा गया है। संस्कृति एवं पर्यटन मंत्रालय गजेंद्र सिंह शेखावत, महिला एवं बाल विकास मंत्रालय अन्नपूर्णा देवी, अल्पसंख्यक मंत्रालय रवनीत सिंह बिट्टू को दिया गया है। प्रह्लाद जोशी को नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय, ज्योतिरादित्य सिंधिया को संचार मंत्रालय और गिरिराज सिंह कपड़ा मंत्रालय सौंपा गया है।

Modi Cabinet 3.0|List Of Minister| नितिन गडकरी पहले की तरह सड़क परिवहन मंत्रालय देखेंगे

इसके अलावा नितिन गडकरी पहले की तरह सड़क परिवहन मंत्रालय देखेंगे। बतौर राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा और अजय टम्टा उनके मंत्रालय में सहयोगी मंत्री होंगे। इसमें अमित शाह को एक बार फिर गृह मंत्रालय दिया गया है।

Modi Cabinet 3.0|List Of Minister| राजनाथ,निर्मला सीतारमण, एस. जयशंकर 

राजनाथ सिंह को रक्षा मंत्रालय का जिम्मा दिया गया है। निर्मला सीतारमण वित्त मंत्री बनी रहेंगी। वहीं नितिन गडकरी को सड़क परिवहन मंत्रालय, एस. जयशंकर को विदेश मंत्रालय, अश्विनी वैष्णव को रेल मंत्रालय, पीयूष गोयल को वाणिज्य मंत्रालय दिया गया है। साथ ही हरदीप सिंह पुरी पेट्रोलियम मंत्री बने रहेंगे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga Crime: ताबड़तोड़ गोलियों से थर्राया इलाका, चायवाले की हत्या, जानिए

Darbhanga Crime: दरभंगा के ऐतिहासिक राज किला परिसर में बुधवार की सुबह गोलियों की...

Muzaffurpur News: मुजफ्फरपुर बाल गृह पर बड़ा एक्शन, 10 बच्चों के फरार होते ही मचा हड़कंप, अधीक्षक समेत 7 निलंबित

मुजफ्फरपुर बाल गृह: बिहार के मुजफ्फरपुर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है,...

Darbhanga News: दरभंगा में मर्डर, चाय दुकानदार की अल – सुबह गोली मारकर हत्या

दरभंगा मर्डर: दरभंगा में दिनदहाड़े बेखौफ अपराधियों ने एक चाय-नाश्ता दुकानदार की गोली मारकर...