spot_img

Padma Awards 2024: Sulabh International के Founder Bindeshwar Pathak शामिल

spot_img
- Advertisement -

Padma Awards 2024: Sulabh International के Founder Bindeshwar Pathak शामिल आपको बता दें,

- Advertisement -

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर देश के सबसे प्रतिष्ठित पद्म पुरस्कारों की घोषणा कर दी गई है। पूर्व उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू, सुलभ इंटरनेशलन के संस्थापक बिंदेश्वर पाठक (मरणोपरांत) और फिल्म अभिनेता चिरंजीवी समेत पांच हस्तियों को पद्म विभूषण के लिए चुना गया है। इसके अलावा 17 को पद्म भूषण और 110 को पद्म श्री से सम्मानित किया जाएगा।

- Advertisement -

Sulabh International के Founder Bindeshwar Pathak शामिल

Padma Awards 2024: Sulabh International के Founder Bindeshwar Pathak शामिल
Padma Awards 2024: Sulabh International के Founder Bindeshwar Pathak शामिल

देश के दूसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्म विभूषण के लिए पांच नामों को चुना गया है। उनमें पूर्व उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू के अलावा हिंदी फिल्म जगत की दिग्गज अभिनेत्री वैजयंतीमाला, प्रसिद्ध नृत्यांगना पद्मा सुब्रमण्यम, दिग्गज अभिनेता चिरंजीवी और सुलभ शौचालय के फाउंडर बिंदेश्वर पाठक (मरणोपरांत) शामिल हैं।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Muzaffarpur Big News: मुजफ्फरपुर में क्रूर डबल मर्डर, लापता 2 मासूम चचेरी बहनों की मिली ईंट -भट्ठे के पास क्षत-विक्षत लाश, बच्चियों के शरीर पर दरिंदगी के निशान

Padma Awards 2024: देश के तीसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्म भूषण के लिए 17 नामों का चयन

इसमें सुप्रीम कोर्ट की पहली महिला जज एम. फातिमा बीवी (मरणोपरांत), होर्मूसजी एन कामा, अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती, सीताराम जिंदल, यंग लियू,अश्विन बालचंद मेहता, सत्यब्रत मुखर्जी (मरणोपरांत), राम नाईक, तेजस मधुसूदन पटेल, ओलानचेरी राजगोपाल, दत्तात्रेय अंबादास मयालू उर्फ राजदत्त, तोगदान रिनपोछे (मरणोपरांत), प्यारेलाल शर्मा, चन्द्रेश्वर प्रसाद ठाकुर, उषा उथुप, विजयकांत (मरणोपरांत), कुन्दन व्यास का नाम शामिल है।

Padma Awards 2024: पद्मश्री के लिए 110 नामों को चुना गया है

इसके अलावा, देश के चौथे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्मश्री के लिए 110 नामों को चुना गया है। पद्म श्री पाने वालों में विदेशी नागरिक और भारतीय मूल के नाम भी हैं। फ्रांस से फ्रेड नेग्रिट, चार्लोट चोपिन, किरण व्यास, पपुआ न्यु गिनी से ससींद्रन मुथुवेल, बांग्लादेश से रेजवाना चौधरी, मैक्सिको से रवि प्रकाश सिंह का नाम है।

Padma Awards 2024: पहली महिला महावत पारबती बरुआ भी शामिल

वहीं, भारतीय हस्तियों में झारखंड की आदिवासी पर्यावरणविद् चामी मुर्मू, मिजोरम की सामाजिक कार्यकर्ता संगथंकिमा, झुलसे हुए पीड़ितों के लिए काम करने वाली प्लास्टिक सर्जन प्रेमा धनराज, पहली महिला महावत पारबती बरुआ और अंतरराष्ट्रीय मल्लखंभ कोच उदय विश्वनाथ देशपांडे को भी पद्मश्री से सम्मानित किया जाएगा।

बता दें कि पद्म पुरस्कारों के लिए केंद्र सरकार ने कुल 132 हस्तियों की सूची जारी की है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga Power Cut: कल इन इलाकों में नहीं आएगी बिजली रानी, देखें पूरी लिस्ट

Darbhanga Power Cut: अगर आप दरभंगा में रहते हैं और 14 मई 2026 को...

CBSE 12th Result जारी, जानिए लड़कियों ने मारी बाजी या लड़कों ने?

CBSE 12th Result: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 12वीं कक्षा के नतीजे घोषित...

Hajipur Hostel: अवैध हॉस्टलों पर डीएम वर्षा सिंह का बड़ा एक्शन, संचालन पर तत्काल रोक

Hajipur Hostel: वैशाली जिले में बच्चों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन अब बेहद सख्त...

Bihar Fuel Consumption: बिहार फ्यूल कंजम्पशन पर PM Modi की अपील बेअसर, इलेक्ट्रिक कार के पीछे 120 तेल वाली गाड़ियां!

Bihar Fuel Consumption: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की जनता से पेट्रोल और डीजल...