spot_img

7 को धोनी मनाएंगें जन्मदिन,ICC, विश्व के दिग्गजों ने कहा, तूने भारतीय क्रिकेट का चेहरा बदल डाला

spot_img
- Advertisement -

7 को धोनी मनाएंगें जन्मदिन,ICC, विश्व के दिग्गजों ने कहा, तूने भारतीय क्रिकेट का चेहरा बदल डालानई दिल्ली,देशज टाइम्स। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज महेन्द्र सिंह धोनी सात जुलाई को अपना 38वां जन्मदिवस मनाएंगे। उनके जन्मदिन से एकदिन पहले शनिवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) सहित विश्व के दिग्गज क्रिकेटरों ने धोनी की सराहना की है। आईसीसी ने एक वीडियो के साथ ट्वीट किया, “ऐसा नाम जिसने भारतीय क्रिकेट का चेहरा बदल दिया। एक नाम जो दुनिया भर में लाखों लोगों के लिए प्रेरणादायक है। एमएस धोनी जो एक नाम नहीं, बल्कि एक विरासत है।”

- Advertisement -

वीडियो क्लिप में भारतीय कप्तान विराट कोहली और गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने बताया कि धोनी ने अपने क्रिकेट कौशल से कैसे उनको प्रभावित किया। कोहली ने कहा, “धोनी हमेशा शांत और रचनाशील होते है। उनसे सीखने के लिए बहुत कुछ है। वह मेरे कप्तान थे और हमेशा मेरे कप्तान ही रहेंगे। हमारी समझ हमेशा शानदार रही है। मैं हमेशा उनकी सलाह को सुनने के लिए तैयार हूं।”

- Advertisement -

7 को धोनी मनाएंगें जन्मदिन,ICC, विश्व के दिग्गजों ने कहा, तूने भारतीय क्रिकेट का चेहरा बदल डालावहीं, बुमराह ने कहा, “जब मैं 2016 में टीम में आया था, तो वह कप्तान था। उनका टीम पर एक शांत प्रभाव है। वह हमेशा मदद करने के लिए तैयार रहते हैं।”वीडियो में इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर धोनी को मिस्टर कूल कहते हैं और कहते हैं कि यह क्रिकेटर उनका आदर्श रहा है। इंग्लैंड के हरफनमौला खिलाड़ी बेन स्टोक्स ने धोनी की जमकर तारीफ की और कहा कि उनके जैसा कोई कभी नहीं होगा। स्टोक्स ने इंडियन प्रीमियर लीग फ्रेंचाइजी राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स के लिए धोनी के साथ खेला था। बेन स्टोक्स ने कहा, “खेल के महान खिलाड़ियों में से एक, अभूतपूर्व विकेट कीपर। मुझे नहीं लगता कि कोई भी उनके जैसा अच्छा होगा।”7 को धोनी मनाएंगें जन्मदिन,ICC, विश्व के दिग्गजों ने कहा, तूने भारतीय क्रिकेट का चेहरा बदल डाला

- Advertisement -

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Land News: बिहार में जमीन मापी हुई महंगी! गांव से लेकर शहर तक जानिए नई रेट लिस्ट

बिहार राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने जमीन मापी शुल्क में भारी वृद्धि की है। अब ग्रामीण क्षेत्रों में प्रति खेसरा 1000 और शहरी में 2000 रुपये देने होंगे, जिससे आ#BiharLandNews,#LandMeasurement,#RevenueDepartment

Bihar में ठगवा इंजीनियर का कारनामा, साले और पत्नी के साथ मिलकर 400 लोगों को बनाया अपना Cyber शिकार, तरीका जानकर उड़ जाएंगे होश!

Patna Cyber Crime News: पटना में साइबर पुलिस ने एक बड़े ठगी गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस गिरोह का संचालन एक बीटेक इंजीनियर अपनी पत्नी और साले के साथ मिलकर कर र#PatnaCyberCrime,#BiharPolice,#CyberFraud

Vaibhav Suryavanshi News: 15 वर्षीय Baby Boss क्या अफगानिस्तान ‘ए’ के खिलाफ जड़ेगा बड़ा स्कोर? जानिए कहां और कितने बजे दिखेगा मैच?

भारत 'ए' और अफगानिस्तान 'ए' के बीच गुरुवार को दांबुला में दूसरा मुकाबला खेला जाएगा। सबकी निगाहें 15 वर्षीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी पर टिकी होंगी, जिन्होंने पहले#VaibhavSuryavanshi,#IndiaACricket,#DambullaMatch

आज कोर्ट में रोशन आनंद की किस्मत का फैसला! जमानत पर होगी बड़ी सुनवाई, सब की निगाहें!

खान ग्लोबल स्टडीज के गार्ड से मारपीट के आरोपी ज्ञान बिंदु कोचिंग के निदेशक रोशन आनंद की जमानत याचिका पर आज अदालत में सुनवाई होगी। पहले उनकी जमानत खारिज हो चुकी#PatnaCoaching,#RoshanAnand,#KhanSirNews