spot_img

हम तुम्हें मारेंगे, लेकिन बंदूक भी मेरी होगी और वक्त भी मेरा होगा…फ़िल्म इंडस्ट्री का ‘राजकुमार’

spot_img
- Advertisement -

कुमार गौरव, मधुबनी देशज टाइम्स। बेहद मुंहफट आदमी, जो मुंह में आया बक दिया। जो दिल में आता था, उसे शब्दों का बाण बनाकर सामने वाले पर दाग देते थे। ये बात तो सोचते भी नहीं थे कि सामने वाले को इसका बुरा लगेगा या नहीं। पेश हैं कुछ ऐसे किस्से, जो बॉलीवुड में बहुत मशहूर हैं।

- Advertisement -

हिंदी सिनेमा जगत में यूं तो अपने दमदार अभिनय से कई सितारों ने दर्शकों के दिल पर राज किया लेकिन एक ऐसा भी सितारा हुआ, जिसे सिर्फ दर्शकों ने ही नहीं बल्कि पूरी फ़िल्म इंडस्ट्री ने भी ‘राजकुमार’ माना और वह थे संवाद अदायगी के बेताज बादशाह कुलभूषण पंडित उर्फ राजकुमार।

- Advertisement -

आज महान फिल्म अभिनेता सुपर स्टार राजकुमार को उनके जन्मदिन पर हमारी श्रद्धाजंलि। जन्म दिन पर विशेष आज ही के दिन 8 अक्टूबर 1926 को पाकिस्तान के बलूचिस्तान के लोरलाई में जो अब पाकिस्तान में है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  सनसनीखेज खुलासा! भोजपुर में SDM पर लगा गंभीर आरोप, क्या मिलेगी भारत तिवारी के परिवार को इंसाफ?

उनका कश्मीरी पंडित परिवार में जन्म हुआ था। वे पढ़ाए पूरी कर्मेबके बाद पुलिस सब इंस्पेक्टर की नौकरी पकड़े। राजकुमार साहब मुंबई के जिस पुलिस स्टेशन में कार्यरत थें ।वहां अक्सर फिल्मी दुनियां से जुड़े लोगों का आना जाना लगा रहता था।

एक रोज पुलिस स्टेशन में फिल्म।निर्माता निर्देशक बलदेव दुवे अपने किसी काम से आए तब वे राजकुमार के बातचीत से बहुत प्रभावित हो उन्हे फिल्मों में काम करने का आफर दिया ।जिसके बाद उन्होंने सब इंस्पेक्टर की नौकरी छोड़ कर फिल्म में आए गए।

26 वर्ष की आयु में उनकी पहली फिल्म 1952 में रंगीली रिलीज हुई ।1957 में मदर इंडिया इस फिल्म में उन्होंने किसान के रूप में एक छोटासा अभिनय किया । फिल्म को अंतर्राष्ट्रीय ख्याति मिली। इस फिल्म की सफलता के बाद उन्होंने दर्शको के दिल में बतौर अभिनेता जगह बनाने में कामयाब हुए और फिल्म इंद्रस्ट्री में स्थापित हो गए।

यह भी पढ़ें:  बिहार में 1 जुलाई से पहले शिक्षकों के लिए खुशखबरी! पीएचडी, NET, JRF योग्यता वालों को मिलेगी नई जिम्मेदारी, जानें पूरा प्लान

अपनी बेबाक सैली ,एक्टिंग,स्टाइल और खुद से डायलॉग बोलने के कारण फिल्मी दुनिया में छाते चले चले गए। 1959 में पैगाम, 1960 में दिल अपना और प्रीत पराई। इसी समय में एक एयर होस्टेस से उनकी मुलाक्त हुई जो एंग्लो इंडियन थी।

उनका नाम जेनिफर था। उनसे राजकुमार साहब की शादी हो गई। जेनिफर ने हिंदू रितिरीबाज को अपनाते हुए अपना नाम गायत्री कुमार रख लिया। इसके बाद 1961 में घराना। 1963 में गोदाम। 1964 में दिल एक मंदिर, दूज का चांद।

1965 में काजल ,वक्त। 1967 हमराज। 1968 नीलकमल, मेरे हुजूर। 1970 में हीर रांझा,1971 पाकीजा। 1978 कर्मयोगी। 1980 बुलंदी। 1981 कुदरत। 1982 में धर्मकांटा। 1984 शरारा। 1984 में राज तिलक,एक नई पहेली। 1987 में मरते दम तक। 1989 सूर्या, जंगबाज। 1990 पुलिस पब्लिक। 1991 सौदागर। 1992 पुलिस और मुजरिम.1993 में देवता।1994 बेताज बादशाह। 1995 गौड फादर और गम बनाने के बाद 3 जुलाई 1996 को उनकी मृत्यु हो गई।

यह भी पढ़ें:  DMCH में Emergency, NICU के ड्यूटी से गायब मिले डॉक्टर साहेब...हुई बड़ी कार्रवाई, जानिए ' 'सरप्राइज चेक ' का क्या रहा इंपैक्ट

इसके बाद वे हमेशा के लिए गौड के पास चले गए अपने दर्शकों को गम में डूबो दिए।राजकुमार साहब को दो पुत्र हुए एक का नाम पुरु राजकुमार,पाणिनी राजकुमार और पुत्री वास्तविकता पंडित है।

राजकुमार साहब अपने डायलॉग हम तुम्हें मारेंगे, लेकिन बंदूक भी मेरी होगी और वक्त भी मेरा होगा। शेर को सांप, छूछुन्दर काटा नहीं करते, रंगते हुए रास्ते बदल लेते हैं।

देश के गद्दारों से हमारे जूते बात करतें हैं। हम तुम्हें वो मौत देंगे,जो न किसी कानून के किताब में लिखी है, न किसी मुजरिम ने सोची होगी। राणा की जेल में मुर्दा भी बोलने लग जाते हैं। हवाओं के टकराने से पहाड़ रास्ते नहीं बदला करते।

आग से बोलते हो वो जलाती कैसे है, पानी से पूछते हो वो डोबोटी कैसे है। राजकुमार साहब फिल्मों में ही राजकुमार की तरह नहीं रियाल लाइफ में भी राजकुमार की तरह ही जिंदगी का सफर काटें है वे हर फिल्मों में अलग फिल्मी अंदाज के कारण आज भी दर्शकों के दिलों दिमाग पर छाए हुए हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

सावधान, घर से निकलने से पहले पढ़ें! बिहार के इन जिलों में वज्रपात और 50 KMPH तूफानी तेज आंधी का खतरा, तो कहीं 42°C...

Bihar Weather Alert: बिहार में मानसून सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने 28 जून के लिए राज्य के कई जिलों में भारी बारिश, वज्रपात और 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवा चलने का अलर्ट ज#BiharWeather,#MonsoonBihar,#WeatherAlert

बड़ी खबर! दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, पटना, पूर्णिया, सुपौल की ये खास ट्रेन हुई रद्द, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे थे सफर?,...

Bihar Train Cancellation: रेलवे ने 03220 बापूधाम मोतिहारी-पाटलिपुत्र परीक्षा स्पेशल ट्रेन को रद्द कर दिया है। इससे हजारों छात्रों और यात्रियों को भारी परेशानी होगी।#BiharTrainNews,#TrainCancellation,#ExamSpecial

BPSC में 43वीं रैंक! Darbhanga रसियारी की बेटी रितिका झा बनी SDM, मिथिलांचल ने किया सलाम | पढ़िए – ग्रामीण परिवेश से निकली प्रेरणा

Bihar BPSC Result: 70वीं BPSC परीक्षा में 43वीं रैंक हासिल कर रसियारी की रितिका झा SDM बन गई हैं। उनकी यह उपलब्धि ग्रामीण बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत है।#BiharBPSC,#RitikaJhaSDM,#DarbhangaNews

दरभंगा और समस्तीपुर को मिलेगी नई लाइफलाइन! निमैठी से बहेरी ब्लॉक लिंक रोड जुड़ेगा ग्रीनफील्ड सड़क परियोजना से!

Bihar Road Project: दरभंगा और समस्तीपुर को जोड़ने वाली 39.5 किलोमीटर लंबी रामनगर-रोसड़ा ग्रीनफील्ड सड़क परियोजना पर सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं। इससे उत्#BiharRoadProject,#DarbhangaNews,#SamastipurUpdate