spot_img

FATAIHABAD आफत बनकर आई बरसात, घर की छत गिरी, मासूम की मौत, सात घायल

spot_img
- Advertisement -

कहर बनकर टूटी बारिश, दब गई महिलाएं चीख उठी बच्चों की 

फतेहाबाद, देशज टाइम्स। जिले के गांव भट्टूकलां में मंगलवार तड़के हुई बरसात राठौड़ मोहल्ले में रहने वाले दर्शन सिंह के परिवार पर कहर बनकर टूटी। इस बरसात से घर की छत भरभराकर ढह गई। इससे बरामदे में सो रहे लोगों में से सात साल की मासूम की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए। घायलों में महिलाएं और बच्चे भी हैं। लोगों ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब 6ः00 बजे बरामदे की छत जोरदार आवाज के साथ भरभरा कर गिर गई और बच्चे और महिलाएं मलबे में दब गए।
मोहिनी गर्मियों की छुट्टियां मनाने ननिहाल आई थी। यह मकान 20-25 साल पुराना बताया गया है। हालांकि बरामदे की छत पर गार्डर लगा था। मगर अधिक बरसात के कारण दीवारों में पानी का रिसाव होने से छत ढह गई।
आवाज सुनकर पड़ोसी पहुंचे। हादसे में सात साल की मोहिनी पुत्री पवन सिंह निवासी गांव गालड़ की मौत हो गई। घायलों में 32 वर्षीय नीतू पुत्री दर्शन सिंह, 20 वर्षीय मंजू पुत्री अशोक कुमार, 60 वर्षीय मेसर देवी पत्नी दर्शन सिंह निवासी भट्टूकलां, सात वर्षीय आरती पुत्री नाहर सिंह निवासी नांगल, सात वर्षीय आयना और 10 वर्षीय पूजा पुत्री रामसिंह और 10 वर्षीय अजय पुत्र पवन कुमार निवासी गालड़ घायल हो गए।FATAIHABAD आफत बनकर आई बरसात, घर की छत गिरी, मासूम की मौत, सात घायल
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Dainik Rashifal News: आज का राशिफल – जानें किन राशियों की खुलेगी किस्मत, किसे रहना होगा सावधान!

आज के दैनिक राशिफल में जानें कि ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार आपका दिन कैसा रहेगा। करियर, आर्थिक स्थिति, स्वास्थ्य और संबंधों पर ग्रहों का क्या है प्रभाव, किन राशि#DainikRashifal,#HoroscopeToday,#AstrologyNews

Patna Crime News: हैरान कर देगा पटना का सैलून संचालक मर्डर केस! पढ़िए – बेवफा पत्नी की ‘ देर रात वाली आशिक़ी...

पटना के गोपालपुर में सैलून संचालक पिंटू शर्मा हत्याकांड का खुलासा। पुलिस जांच में प्रेम प्रसंग और आपसी रंजिश सामने आई। मुख्य आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग निरुद्ध।#PatnaCrime,#BiharNews,#MurderMystery

Darbhanga Boat Rescue News: कोसी नदी में नाव पलटी, ‘अब नहीं बचेंगे’ के शोर में रवींद्र बने देवदूत! जानिए

दरभंगा के गौड़ाबौराम में कोसी नदी में नाव पलटने से मचे हड़कंप के बीच, आपदा मित्र रवींद्र यादव ने अपनी जान जोखिम में डालकर सात लोगों को बचाया। प्रशासन उनके इस सा#DarbhangaNews,#BoatAccident,#AapdaMitra

Darbhanga University News: दरभंगा के दोनों विश्वविद्यालयों में चौंकाने वाला खुलासा: 6 सत्र की देरी से छात्रों का भविष्य दांव पर! जानिए इनसाइड रिपोर्ट

दरभंगा के कामेश्वर सिंह संस्कृत विश्वविद्यालय में छह सत्रों और ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय में एक सत्र की देरी से हजारों छात्रों का भविष्य खतरे में है। युव#DarbhangaNews,#BiharEducation,#UniversitySessionDelay