- Advertisement -
लखनऊ, देशज न्यूज। लखनऊ के गुडम्बा थाने का बोर्ड दूसरे थाने हजरतगंज के नाम से देखकर शनिवार की सुबह आम लोग चौंक उठे। आम लोगों ने जब सिपाहियों से इसका कारण पूछा तो उन्होंने बताया कि वे सिपाही नहीं है। फिल्म के कलाकार हैं और शूटिंग चल रही है। कुर्सी रोड पर गुडम्बा थाने के बाहर भारी भीड़ देखकर सड़क पर आते जाते लोगों के वाहन रुकने लगे। सुबह करीब दस बजे सड़क पर जाम लगता देखकर यातायात पुलिस ने वाहनों को हटवाना शुरु कर दिया। आते जाते लोगों को भी भीड़ की वजह समझ में नहीं आयी। इस बीच एक सिपाही से जब लोगों ने इसकी वजह पूछी तो उसने बताया कि वह सिपाही नहीं बल्कि कलाकार है और यहां फिल्म की शूटिंग हो रही है।
गुडम्बा थाने के प्रभारी निरीक्षक रीतेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि फिल्म पति, पत्नी और वो की शूटिंग उनके थाने में हो रही है। जिसमें हजरतगंज थाने का एक दृश्य फिल्माया जा रहा है। इस वजह से गुडम्बा थाने का साइन बोर्ड बदल दिया गया, उसकी जगह हजरतगंज थाने का बोर्ड लगाया गया है। फिल्म की शूटिंग के लिए निर्माता ने इसकी इजाज़त ली हुई है।

- Advertisement -








You must be logged in to post a comment.