spot_img

‘हम आपके हैं कौन’ के 25 साल पूरे, मनाया जश्न, पहुंचे स्क्रीनिंग में कई सितारे, सेलिब्रिटी

spot_img
- Advertisement -
देशज टाइम्स, मनोरंजन डेस्क। साल 1994 में रिलीज हुई फिल्म ‘हम आपके हैं कौन’ के 25 साल हाल ही में पूरे हैं। इस मौके पर फिल्म की स्क्रीनिंग रखी गई। मुंबई में एक ग्रैंड इवेंट में फिल्म की स्टार कास्ट सहित इससे जुड़े लोग पहुंचे और मौके को सेलिब्रेट किया। इस दौरान माधुरी दीक्षित ने फ्लोरल प्रिंट की ब्लैक साड़ी और रेणुका शहाणे ने रेड कलर की साड़ी पहनी थी। सलमान खान ब्लू शर्ट के साथ ब्लैक पैंट में नजर आए। इस दौरान निर्देशक सूरज बड़जात्या, रेणुका शहाणे अपने पति आशुतोष राणा, एक्टर मोहनीश बहल अपने परिवार के साथ, एक्ट्रेस बिंदू व अन्य सेलिब्रिटी भी नजर आए।
इस फिल्म में सलमान खान और माधुरी दीक्षित ने मुख्य भूमिका निभाई थी। सूरज बड़जात्या के निर्देशन में बनी इस फिल्म को राजश्री प्रोडक्शन ने प्रोड्यूस किया था। फिल्म ‘हम आपके हैं कौन’ 1982 में रिलीज हुई फिल्म ‘नदिया के पार’ की रीमेक थी। फिल्म ‘हम आपके हैं कौन’ में सलमान-माधुरी के अलावा रेणुका शहाणे, मोहनिश बहल, अनुपम खेर, रीमा लागू और आलोक नाथ अहम किरदार में थे। बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ने एक फोटो शेयर करते हुए लिखा- फिल्म ‘हम आपके हैं कौन’ के 25 साल पूरे होने पर सेलिब्रेट कर रहे हैं।
'हम आपके हैं कौन' के 25 साल पूरे, मनाया जश्न, पहुंचे स्क्रीनिंग में कई सितारे, सेलिब्रिटी
माधुरी दीक्षित ने भी सोशल मीडिया पर इस सेलिब्रेशन की कुछ फोटोज शेयर कीं। उन्होंने फोटो शेयर करते हुए लिखा-लड़की वाले। #25yearsofhumaapkehainkoun
'हम आपके हैं कौन' के 25 साल पूरे, मनाया जश्न, पहुंचे स्क्रीनिंग में कई सितारे, सेलिब्रिटी
वहीं फिल्म में सलमान की भाभी और माधुरी की बहन बनी एक्ट्रेस रेणुका शहाणे ने भी इंस्टाग्राम अकाउंट पर फोटो शेयर किया। उन्होंने  लिखा -फिल्म ‘हम आपके है कौन’ के 25 साल पूरे होने के खुशी में ली गई सेल्फी। आप सभी का धन्यवाद।
'हम आपके हैं कौन' के 25 साल पूरे, मनाया जश्न, पहुंचे स्क्रीनिंग में कई सितारे, सेलिब्रिटी
हाल ही में फिल्म के 25 साल पूरे होने पर माधुरी दीक्षित ने सोशल मीडिया पर अपने फैंस के लिए गुलेल चैलेंज दिया है। इसके साथ ही उन्होंने इसे अपने को स्टार्स को भी टैग किया है। माधुरी दीक्षित ने इस मौके पर फिल्म ‘हम आपके हैं कौन’ का गुलेल सीन अपनी दोस्त पर आजमाया है। इससे पहले माधुरी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया था जिसमें वह प्लेट में फूलों से 25 लिखती नजर आ रही हैं। इसमें फिल्म का म्यूजिक बैकग्राउंड में प्ले हो रहा है और माधुरी कहती हैं, ‘हाय, मैं हूं आपकी निशा। ‘हम आपके हैं कौन’ के 25 साल पूरे होने का जश्न मनाते हुए।’ वहीं 5 अगस्त को फिल्म ‘हम आपके हैं कौन’ के 25 साल पूरे होने पर अनुपम खेर ने ट्विटर पर फिल्म के कुछ पोस्टर शेयर कर लिखा था ‘राजश्री, सूरज बडजात्या और सभी (मुझे लेकर) को आइकॉनिक फिल्म ‘हम आपके है कौन’ के 25 वर्ष पूरे पर बधाई। इस फिल्म ने भारत में विवाहों की अवधारणा को भी हमेशा के लिए बदल दिया।’ #25YearsOfHumAapKeHainKoun'हम आपके हैं कौन' के 25 साल पूरे, मनाया जश्न, पहुंचे स्क्रीनिंग में कई सितारे, सेलिब्रिटी
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Dainik Rashifal News: आज का राशिफल – जानें किन राशियों की खुलेगी किस्मत, किसे रहना होगा सावधान!

आज के दैनिक राशिफल में जानें कि ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार आपका दिन कैसा रहेगा। करियर, आर्थिक स्थिति, स्वास्थ्य और संबंधों पर ग्रहों का क्या है प्रभाव, किन राशि#DainikRashifal,#HoroscopeToday,#AstrologyNews

Patna Crime News: हैरान कर देगा पटना का सैलून संचालक मर्डर केस! पढ़िए – बेवफा पत्नी की ‘ देर रात वाली आशिक़ी...

पटना के गोपालपुर में सैलून संचालक पिंटू शर्मा हत्याकांड का खुलासा। पुलिस जांच में प्रेम प्रसंग और आपसी रंजिश सामने आई। मुख्य आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग निरुद्ध।#PatnaCrime,#BiharNews,#MurderMystery

Darbhanga Boat Rescue News: कोसी नदी में नाव पलटी, ‘अब नहीं बचेंगे’ के शोर में रवींद्र बने देवदूत! जानिए

दरभंगा के गौड़ाबौराम में कोसी नदी में नाव पलटने से मचे हड़कंप के बीच, आपदा मित्र रवींद्र यादव ने अपनी जान जोखिम में डालकर सात लोगों को बचाया। प्रशासन उनके इस सा#DarbhangaNews,#BoatAccident,#AapdaMitra

Darbhanga University News: दरभंगा के दोनों विश्वविद्यालयों में चौंकाने वाला खुलासा: 6 सत्र की देरी से छात्रों का भविष्य दांव पर! जानिए इनसाइड रिपोर्ट

दरभंगा के कामेश्वर सिंह संस्कृत विश्वविद्यालय में छह सत्रों और ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय में एक सत्र की देरी से हजारों छात्रों का भविष्य खतरे में है। युव#DarbhangaNews,#BiharEducation,#UniversitySessionDelay