spot_img

कपड़ा दुकान चोरी कांड में हनुमान का बड़ा खुलासा

spot_img
- Advertisement -

Report Aachal Kumari l | Darbhanga | कमतौल | केवटी थाना क्षेत्र के परसा बिशनपुर में एक कपड़े की दुकान का शटर काटकर हुई चोरी के मामले में एसडीपीओ सदर टू ज्योति कुमारी के निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी हनुमान कुमार यादव को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा कर दिया है।

- Advertisement -

नाबालिग समेत तीन गिरफ्तार

पुलिस पूछताछ के दौरान हनुमान कुमार यादव ने चोरी में शामिल अन्य आरोपियों की जानकारी दी, जिसके आधार पर पुलिस ने धोबीगामा से दो नाबालिगों को चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार किया। तीनों को रविवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Cricket दरभंगा में क्रिकेट का धमाल! मिथिला क्लब ने जीता सीनियर डिवीजन लीग का खिताब

बरामद सामानों की सूची

पुलिस ने आरोपियों के ठिकानों पर छापेमारी कर चोरी के सामान बरामद किए, जिनमें शामिल हैं:
12 जींस पैंट
25 शर्ट
दो जोड़ी चप्पल
चांदी जैसी पायल और आर्टिफिशियल ज्वेलरी
कैश काउंटर से पासबुक, चेकबुक, बैंक कार्ड
दुकान की चाबियों का गुच्छा
दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन
2,500 रुपये नकद
एक लोहे की खंती (औजार)

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Airport दरभंगा एयरपोर्ट पर कोहराम! दिल्ली की उड़ान रद्द होते ही यात्रियों का भड़का गुस्सा, स्पाइसजेट ने उठाया ये कदम

छापेमारी टीम में शामिल पुलिसकर्मी

गठित विशेष टीम में शामिल पुलिसकर्मियों ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया:
🔹 केवटी थानाध्यक्ष पुनि राहुल कुमार
🔹 अनुसंधानकर्ता सअनि रविशंकर कुमार
🔹 सअनि अर्जुन गिरी
🔹 टेक्निकल सेल के सिपाही मुकेश कुमार और सिपाही सिद्धार्थ कुमार

एसडीपीओ ज्योति कुमारी ने कहा कि चोरी की इस वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Transport ट्रैफिक चालान से परेशान हैं? बिहार सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान, जान लें कब मिलेगी राहत!

Bihar Transport: बिहार सरकार ने ट्रैफिक चालानों से राहत देने के लिए सितंबर और दिसंबर में दो लोक अदालतों के आयोजन का ऐलान किया है। परिवहन मंत्री दामोदर रावत की अध्यक्षता में हुई#BiharTransport,#LokAdalat,#ElectricVehicles

Bihar Politics चौंकाने वाला दावा: क्या नीतीश कुमार से जबरन बनवाया गया वायरल वीडियो? तेजस्वी ने उठाए सवाल

Bihar Politics: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के एक वीडियो को लेकर बिहार की राजनीति में नया विवाद खड़ा हो गया है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने दावा किया है कि यह वीडियो उनसे जबरन ब#BiharPolitics,#NitishKumar,#TejashwiYadav

Patna Airport आपकी यात्रा होगी और भी सुखद! पटना एयरपोर्ट ने लगाई लंबी छलांग, अब दुनिया के टॉप एयरपोर्ट्स में

Patna Airport: पटना का जयप्रकाश नारायण अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा यात्री सेवा गुणवत्ता में भारत के शीर्ष 3 AAI हवाई अड्डों में शामिल हो गया है। वैश्विक स्तर पर भी इसने 9 पायदान#PatnaAirport,#AirportRanking,#BiharNews

दरभंगा श्रावणी मेला में इस बार रतनपुर बाबा गंगेश्वरनाथ मंदिर में मिलेगा ये खास! 5 पॉइंट में जानिए प्रशासन की बड़ी तैयारी

Bihar Shravani Mela: बिहार के दरभंगा जिले में स्थित बाबा गंगेश्वरनाथ मंदिर में श्रावणी मेले की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। न्यास समिति ने सुरक्षा और सुविधाओं के लिए कई अहम फैसल#BiharShravaniMela,#BabaGangeshwarnath,#JaleNews